Yezdi Roadster का नया कलर Red Wolf लॉन्च, इस वेरिएंट में ग्राहकों को क्या मिलेगा खास? जानें कीमत

Yezdi Roadster: कंपनी ने अपनी पॉपुलर बाइक रॉडस्टर को नए कलर के साथ पेश किया है. इस कार को रेट्रो लुक और मॉडर्न इंजीनियरिंग के साथ पेश किया गया है.
Yezdi Roadster का नया कलर Red Wolf लॉन्च, इस वेरिएंट में ग्राहकों को क्या मिलेगा खास? जानें कीमत

फोटो क्रेडिट - Yezdi Motorcycle 

Yezdi Motorcycle की बेस्ट सेलिंग मोटरसाइकिल Yezdi Roadster का नया अवतार लॉन्च हो गया है. कंपनी ने नए कलर टोन के साथ इस बाइक को लॉन्च कर दिया है. रेड मून की खास रात पर Jawa Yezdi Motorcycles ने भारतीय बाजार में अपनी नई दमदार बाइक Yezdi Roadster Red Wolf को लॉन्च कर दिया है.

ये बाइक Yezdi Roadster लाइन-अप का नया और सबसे बोल्ड अवतार है, जिसे कंपनी की ‘Born Out of Line’ फिलॉसफी के तहत तैयार किया गया है. दमदार रेड कलर, भरपूर क्रोम फिनिश और लॉन्ग-हॉल क्रूजर डिजाइन के साथ Red Wolf उन राइडर्स के लिए लाई गई है, जो भीड़ से अलग पहचान बनाना चाहते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

रेट्रो लुक लेकिन मॉडर्न इंजीनियरिंग

नई Yezdi Roadster Red Wolf को रेट्रो लुक और मॉडर्न इंजीनियरिंग का बेहतरीन कॉम्बिनेशन कहा जा सकता है. बाइक को डीप ग्लॉसी रेड शेड में पेश किया गया है, जो एग्जॉस्ट, इंजन और हैंडलबार पर दी गई चमकदार क्रोम फिनिश के साथ और भी आकर्षक लगती है. Yezdi Roadster रेंज में पहली बार इतनी ज्यादा क्रोम का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे अलग पहचान देता है.

Yezdi

डिजाइन की बात करें तो बाइक में स्कल्प्टेड फ्यूल टैंक, चौड़ा रियर फेंडर, हगर फेंडर और सेगमेंट के सबसे चौड़े रियर टायर्स मिलते हैं. बॉबर-स्टाइल टेल, ब्राउन कलर की रिच सीट और मॉड्यूलर सोलो-पिलियन सेटअप इसे एक रिबेल लुक देता है. कंपनी का कहना है कि यह बाइक उन राइडर्स के लिए है, जो अपने अंदाज में राइड करना पसंद करते हैं.

Yezdi Roadster: कैसी है परफॉर्मेंस?

परफॉर्मेंस के मोर्चे पर Yezdi Roadster Red Wolf में 350 Alpha2 लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है. यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स, असिस्ट और स्लिपर क्लच के साथ आता है. बाइक में डुअल-चैनल ABS, फुल LED लाइटिंग और टूरिंग-फ्रेंडली एर्गोनॉमिक्स दिए गए हैं. ट्विन-बैरल एग्जॉस्ट से निकलने वाली खास क्रैकल और बूम साउंड इसकी मौजूदगी को और दमदार बनाती है.

लॉन्ग राइड्स को ध्यान में रखते हुए इस बाइक में 12.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, जो एक बार फुल टैंक में 350 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देने में सक्षम है. सेंटर-फॉरवर्ड फुटपेग्स से राइडिंग पोजिशन काफी रिलैक्स्ड रहती है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

सेफ्टी फीचर्स कैसे दिए हैं?

सेफ्टी के लिए Continental का बेस्ट-इन-क्लास डुअल-चैनल ABS, आगे 320mm और पीछे 240mm डिस्क ब्रेक दिए गए हैं. सस्पेंशन सेटअप में आगे टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे डुअल शॉक्स मिलते हैं, जो स्टेबिलिटी और कम्फर्ट दोनों का ख्याल रखते हैं. कंपनी ने Yezdi Roadster Red Wolf की सीट हाइट 795mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 171mm रखी है, जिससे यह भारतीय सड़कों के लिए काफी प्रैक्टिकल बनती है.

कितनी है कीमत?

यह बाइक दिल्ली में ₹2,09,950 (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च की गई है और देशभर के Jawa Yezdi डीलरशिप्स पर उपलब्ध होगी. इसके साथ कंपनी का इंडस्ट्री-फर्स्ट Ownership Assurance Programme भी मिलता है, जिसमें 4 साल/50,000 किमी की स्टैंडर्ड वारंटी, 6 साल तक की एक्सटेंडेड वारंटी, 8 साल तक रोडसाइड असिस्टेंस और 5 साल तक AMC का ऑप्शन शामिल है.

FAQs

Q1. Yezdi Roadster Red Wolf की कीमत क्या है?

₹2,09,950 (एक्स-शोरूम, दिल्ली).

Q2. इस बाइक में कौन-सा इंजन दिया गया है?

इसमें 350 Alpha2 लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है.

Q3. एक फुल टैंक में बाइक कितनी दूरी तय कर सकती है?

कंपनी के मुताबिक इसकी रेंज 350 किमी से ज्यादा है.

Q4. Yezdi Roadster Red Wolf किन सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है?

डुअल-चैनल ABS, आगे-पीछे डिस्क ब्रेक और LED लाइटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

Q5. बाइक पर कितनी वारंटी मिलती है?

स्टैंडर्ड तौर पर 4 साल/50,000 किमी की वारंटी दी जा रही है, जिसे बढ़ाकर 6 साल तक किया जा सकता है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6