इस रंग के कार बीते साल सबसे ज्यादा बिके, जानें सबसे कम कौन सा रंग पसंद किया गया

कार बिक्री में देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी दबदबा कायम रहा. इस दौरान सर्वाधिक बिकने वाली मॉडल कारों में भी मारुति सबसे आगे रही.
इस रंग के कार बीते साल सबसे ज्यादा बिके, जानें सबसे कम कौन सा रंग पसंद किया गया

बीते साल कंपनियों की तरफ से नई एसयूवी और मॉडल पेश किए गए.

कार खरीदने वाले भारतीय उपभोक्ताओं का सफेद रंग सबसे पसंदीदा रंग रहा. 43 प्रतिशत ग्राहकों ने 2018 में सफेद रंग की कार खरीदी. पेंट क्षेत्र की दिग्गज कंपनी बीएएसएफ ने अपनी रिपोर्ट में यह बात कही. बीएएसएफ की कोटिंग्स विभाग की 'बीएएसएफ कलर रिपोर्ट फॉर ऑटोमोटिव ओईएम कोटिंग्स' रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल सफेद के बाद ग्रे और सिल्वर रंग की धूम रही. 15-15 प्रतिशत खरीदारों ने इन रंगों को पसंद किया.

काला रंग सबसे पीछे
अन्य लोकप्रिय रंगों में लाल (9 प्रतिशत), नीला (सात प्रतिशत) रहे जबकि काले रंग को सिर्फ तीन प्रतिशत खरीदारों ने पसंद किया. बीएएसएफ के डिजाइन विभाग की प्रमुख (एशिया प्रशांत) चिहारु मतसुहारा ने कहा कि सफेद रंग की छोटी कारें भारतीय उपभोक्ताओं के बीच काफी लोकप्रिय रही हैं. ग्राहक गर्मी के मौसम को देखते हुए सफेद लेना पसंद करते हैं क्योंकि यह आसानी से गर्म नहीं होती है.

उन्होंने कहा कि इसकी दूसरी वजह सफेद रंग की ग्राहकों के बीच शानदार छवि भी है. रिपोर्ट में कहा गया है कि एसयूवी श्रेणी में भी सफेद रंग का दबदबा रहा. 41 प्रतिशत नए ग्राहकों ने इसे पसंद किया.

Add Zee Business as a Preferred Source
white car

मारुति का दबदबा कायम
देश में कार बिक्री में देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी दबदबा कायम रहा. इस दौरान सर्वाधिक बिकने वाली मॉडल कारों में भी मारुति सबसे आगे रही. मारुति के नए मॉडल ने बिक्री में बड़ा योगदान दिया. बीते साल कंपनियों की तरफ से नई एसयूवी और मॉडल पेश किए गए.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6