&format=webp&quality=medium)
फोटो क्रेडिट - AI जनरेटेड
हाल ही में देश की दिग्गज ऑटो कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की. कंपनी ने Maruti e-Vitara को 10.99 लाख रुपए की कीमत के साथ लॉन्च किया लेकिन Battery as a Service के साथ. ये पहली बार नहीं है कि कोई कंपनी ये सर्विस लेकर आई है. भारत में सबसे पहली बार JSW MG Motor इस सर्विस को लेकर आई थी. MG Windsor को BaaS के साथ उतारा था, जिसके बाद ग्राहकों को वो खूब पसंद आई. अब मारुति ने भी यही खेल खेला है और Maruti e-Vitara को BaaS के साथ लॉन्च किया है.
अब EV खरीदने वालों के मन में ये सवाल जरूर आते हैं कि बैटरी खराब हो गई तो?, 3–4 साल बाद नई बैटरी पर कितना खर्च आएगा?, EV सस्ती है या लंबे वक्त में महंगी पड़ जाएगी?
इन्हीं सवालों और चिंताओं को दूर करने के लिए कंपनियां BaaS सिस्टम को लेकर आईं. ये ऐसा मॉडल है, जो EV की सबसे महंगी चीज यानी बैटरी को ही “सर्विस” बना देता है. ठीक वैसे ही जैसे मोबाइल फोन आप EMI पर लेते हैं या OTT सब्सक्रिप्शन चलाते हैं. EV कंज्यूमर के लिए पहले ये सवाल जरूरी हैं -
ये भी पढ़ें: Nissan Gravite: सबसे सस्ती 7-सीटर कार! 6 एयरबैग्स, 19.6 km/l माइलेज, जानें स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और कीमत
सीधी भाषा में समझें तो Battery as a Service का मतलब है –
EV खरीदते वक्त आप बैटरी नहीं खरीदते.
बैटरी किसी कंपनी की होती है.
आप सिर्फ बैटरी के इस्तेमाल के पैसे देते हैं.
यानी EV की ओनरशिप दो हिस्सों में बंट जाती है:
व्हीकल (स्कूटर/कार) – आपकी
बैटरी – सर्विस प्रोवाइडर की
आप बैटरी के लिए हर महीने तय फीस देते हैं या फिर जितना चलाते हैं, उतना पेमेंट करते हैं.
इसे ऐसे समझिए:
आपको सिर्फ कार खरीदनी है. कार में बैटरी फिक्स्ड है, इसलिए बैटरी साथ जाएगी लेकिन बैटरी के पैसे नहीं देने हैं. बैटरी के पैसे किस्तों में हर महीने रेंट के तौर पर देने हैं. BaaS के लिए कार कंपनी फाइनेंस कंपनियों के साथ हाथ मिलाती हैं, जो ग्राहकों को मंथली रेंट की जानकारी देते हैं. उदाहरण के तौर पर मारुति ई-विटारा की बैटरी के लिए 3.99 रुपए प्रति किमी का रेंट तय किया गया है, यानी कि महीने में आप जितनी भी गाड़ी चलाओ प्रति किमी के हिसाब से कंपनी आपसे 4 रुपए लेगी.
बैटरी रेंट का टेन्योर कितने साल का होगा, ये फाइनेंस कंपनी के दिए गए कोट पर निर्भर करता है. ध्यान देने वाला ये है कि इसमें आपकी कार की रनिंग कॉस्ट जुड़ी नहीं है. रनिंग कॉस्ट यानी घर पर या बाहर कार को चार्ज करने में कितने पैसे लग रहे हैं, वो अलग हिसाब होगा. 4 रुपए/किमी सिर्फ बैटरी को रेंट के तौर पर दिया जाएगा.
उदाहरण से समझें:
बैटरी फाइनेंस करने वाली कंपनी की शर्त है कि हर महीने आपको अपनी 1000 किमी चलानी ही है. इसके लिए प्रति किमी 3.99 रुपए का चार्ज है तो आपको हर महीने आपको 3990 रुपए देने होंगे, बैटरी के रेंट के तौर पर. अब ये टेन्योर 3 साल, 5 साल या 8 साल का हो सकता है.

अब इसे स्टेप-बाय-स्टेप समझते हैं.
जब आप BaaS मॉडल वाला EV खरीदते हैं:
लंबी अवधि में खर्च ज्यादा हो सकता है
चार्जिंग नेटवर्क पर निर्भरता
कार खरीदारों के पास लिमिटेड ऑप्शंस
अब सबसे अहम सवाल – जेब बचेगी या कटेगी?
पैसे बचेंगे अगर:
पैसे ज्यादा खर्च होंगे अगर:
देश में बैटरी एज ए सर्विस सिस्टम की पॉपुलैरिटी धीरे-धीरे बढ़ रही है. सबसे पहले इस सिस्टम को JSW MG Motor लेकर आई थी लेकिन अब देश की दिग्गज ऑटो कंपनी Maruti Suzuki भी इस प्रणाली को अपना रही है. इसके अलावा Ather Energy भी इस सिस्टम के तहत अपने स्कूटर्स बेचती है.
Battery as a Service कोई जादू की छड़ी नहीं है, लेकिन सही यूजर के लिए ये EV एक्सपीरियंस को आसान, सस्ता और टेंशन-फ्री बना सकता है. आने वाले समय में जैसे-जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ेगा, सब्सक्रिप्शन सस्ते होंगे, बैटरी टेक्नोलॉजी बदलेगी, वैसे-वैसे BaaS EV इंडस्ट्री का बड़ा हिस्सा बन सकता है.
1: Battery as a Service लेने पर क्या EV मेरी अपनी मानी जाएगी?
हां, बिल्कुल. Battery as a Service मॉडल में गाड़ी पूरी तरह आपकी होती है. फर्क सिर्फ इतना है कि बैटरी आपकी नहीं, बल्कि सर्विस प्रोवाइडर की होती है.
2: अगर बैटरी खराब हो जाए तो खर्च किसे उठाना होगा?
BaaS मॉडल में बैटरी की हेल्थ, परफॉर्मेंस और रिप्लेसमेंट की पूरी जिम्मेदारी बैटरी सर्विस प्रोवाइडर की होती है.
3: Battery as a Service में चार्जिंग का खर्च शामिल होता है?
BaaS में जो प्रति किलोमीटर या मंथली फीस दी जाती है, वो सिर्फ बैटरी के इस्तेमाल के लिए होती है. घर पर या पब्लिक चार्जिंग स्टेशन पर गाड़ी चार्ज करने का खर्च अलग से देना होता है.
4: क्या Battery as a Service लॉन्ग टर्म में महंगी पड़ सकती है?
अगर आप बहुत कम गाड़ी चलाते हैं और कई साल तक एक ही EV रखते हैं, तो BaaS लॉन्ग टर्म में महंगी साबित हो सकती है.
5: किन लोगों के लिए Battery as a Service फायदेमंद है?
BaaS खासतौर पर उन EV यूजर्स के लिए बेहतर है जो रोजाना ज्यादा ड्राइव करते हैं, कमर्शियल यूज (कैब, डिलीवरी) में EV चलाते हैं, या EV की शुरुआती कीमत कम रखना चाहते हैं.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)