&format=webp&quality=medium)
लग्जरी कार मैन्युफैक्चर्र कंपनी Volvo ने इंडियन मार्केट में अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने लंबे इंतजार के बाद स्वीडिश लग्जरी कार निर्माता Volvo ने आज अपनी दमदार इलेक्ट्रिक SUV, वॉल्वो EX30 की कीमतों का एलान कर दिया है. इसे ब्रांड की अब तक की सबसे सस्टेनेबल (पर्यावरण के अनुकूल) और स्टाइलिश इलेक्ट्रिक कार के रूप में पेश किया गया है.
Volvo EX30 की शुरुआती कीमत वैसे तो 41 लाख रुपए है लेकिन 19 अक्टूबर से पहले बुक करने पर इस कार को 39,99,000 रुपए की कीमत के साथ खरीद सकते हैं. फेस्टिव सीजन को खास बनाने के लिए कंपनी ने ये ऐलान किया है.
Volvo EX30 की डिलिवरी नवंबर 2025 के पहले हफ्ते से शुरू कर दी जाएगी. ये वॉल्वो का भारत में तीसरा इलेक्ट्रिक मॉडल है, जिसे बेंगलुरु के होसकोटे स्थित कंपनी के प्लांट में असेंबल किया गया है, जिससे इसकी कीमत को प्रतिस्पर्धी रखने में मदद मिली है.
लॉन्च के अवसर पर, वॉल्वो कार इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर ज्योति मल्होत्रा ने कहा, "प्री-रिजर्व करने वालों के लिए स्पेशल बेनिफिट के साथ इस शानदार कीमत पर भारतीय बाजार में वॉल्वो ईएक्स30 को पेश करते हुए हम रोमांचित हैं. हमें भरोसा है कि यह मॉडल ऐसे इनोवेटर्स एवं अचीवर्स के नए सेगमेंट के बीच लक्जरी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की अपील को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा."
वॉल्वो EX30 एक कॉम्पैक्ट SUV है, लेकिन परफॉर्मेंस के मामले में यह किसी से कम नहीं है.
EX30 को वॉल्वो की अब तक की सबसे सस्टेनेबल कार कहा जा रहा है, जिसका कार्बन फुटप्रिंट सबसे कम है. इसका इंटीरियर बेहद खास है, जिसे डेनिम, पीईटी बोतलों, एल्यूमीनियम और पीवीसी पाइप जैसे रीसाइकिल किए गए मैटेरियल से तैयार किया गया है.
वॉल्वो हमेशा से अपनी सेफ्टी के लिए जानी जाती है और EX30 भी इस परंपरा को आगे बढ़ाती है. इसे यूरो एनसीएपी सेफ्टी टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है. इसमें एडवांस्ड सेफ स्पेस टेक्नोलॉजी है, जो 5 कैमरा, 5 रडार और 12 अल्ट्रासोनिक सेंसर्स का उपयोग करती है. खास सेफ्टी फीचर्स में शामिल हैं:
EX30 डिजिटल ‘की’ फंक्शनैलिटी के साथ आती है. आप एनएफसी कार्ड को टैप करके कार को अनलॉक कर सकते हैं, या वॉल्वो कार ऐप की मदद से अपने फोन को ही चाबी बना सकते हैं.
कंपनी इसके साथ एक आसान ऑनरशिप पैकेज भी दे रही है, जिसमें शामिल हैं:
Q1. Volvo EX30 की कीमत क्या है?
A1. इसकी इंट्रोडक्टरी एक्स-शोरूम कीमत 41 लाख रुपये है. हालांकि, 19 अक्टूबर, 2025 से पहले प्री-रिजर्व करने पर यह 39.99 लाख रुपये की विशेष कीमत पर उपलब्ध है.
Q2. ये कार एक बार चार्ज करने पर कितनी दूर तक चलती है?
A2. वॉल्वो EX30 सिंगल चार्ज में 480 किलोमीटर (WLTP) की रेंज देती है.
Q3. क्या कार के साथ चार्जर मिलता है?
A3. हां, हर EX30 के साथ एक 11 किलोवाट का वॉल बॉक्स चार्जर स्टैंडर्ड तौर पर दिया जाता है.
Q4. कार की डिलीवरी कब से शुरू होगी?
A4. इस कार की डिलीवरी नवंबर 2025 के पहले हफ्ते से शुरू की जाएगी.
Q5. सेफ्टी के मामले में यह कार कैसी है?
A5. इसे यूरो एनसीएपी क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है और यह डोर ओपनिंग अलर्ट और इंटरसेक्शन ऑटो ब्रेक जैसे कई एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स से लैस है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)