&format=webp&quality=medium)
GST काउंसिल की ओर से हाल ही में एक बड़ा कदम उठाया गया है. 28 फीसदी GST स्लैब को हटाकर 18 फीसदी कर दिया गया है. इसके बाद ऑटो सेक्टर में जबरदस्त बूम देखने को मिला है. लगभग सभी ऑटो कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट्स की कीमतों में भारी कटौती की है और नए प्राइस रेट की जानकारी दी है. इसी सिलसिले में स्वीडिश लग्जरी कार निर्माता कंपनी वोल्वो कार इंडिया (Volvo Car India) ने ग्राहकों को तोहफा देते हुए अपनी गाड़ियों की कीमतों में भारी कटौती का ऐलान किया है. कंपनी ने इसे "डबल फेस्टिव डिलाइट" का नाम दिया है, क्योंकि कीमतों में कमी के साथ-साथ ग्राहकों को आकर्षक फेस्टिव ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं.
वोल्वो ने यह बड़ा फैसला हाल ही में जीएसटी काउंसिल (GST Council) द्वारा किए गए जीएसटी स्लैब में बदलाव के बाद लिया है. सरकार के इस कदम से ऑटोमोटिव इंडस्ट्री को काफी राहत मिली है. वोल्वो ने इसका पूरा फायदा सीधे अपने ग्राहकों तक पहुंचाने का फैसला किया है. कंपनी ने अपनी पेट्रोल-डीजल (ICE) मॉडल वाली कारों की कीमतों में 6.9 लाख रुपये तक की कटौती की है. यह नई कीमतें 22 सितंबर, 2025 से लागू हो जाएंगी.
इस कटौती के बाद वोल्वो की लग्जरी और सुरक्षित कारें पहले से कहीं ज्यादा आकर्षक कीमतों पर उपलब्ध होंगी. आइए देखें कि किस मॉडल पर कितनी छूट मिल रही है:
Volvo XC60 (MY26) Refreshed:
Volvo XC90 (MY26):
| मॉडल | पुरानी कीमत | नई कीमत | कीमत में कमी |
|---|---|---|---|
| Volvo XC60 (MY26) Refreshed | ₹71,90,000 | ₹67,10,667 | ₹4,79,333 |
| Volvo XC90 (MY26) | ₹1,03,89,000 | ₹96,97,240 | ₹6,92,660 |
कंपनी ने यह साफ किया है कि यह कटौती सिर्फ पेट्रोल-डीजल मॉडल्स (ICE पोर्टफोलियो) पर लागू होगी. Volvo की इलेक्ट्रिक गाड़ियों (BEV) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि, ग्राहकों को निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक कारों को भी स्पेशल फेस्टिव ऑफर्स में शामिल किया है. इसका मतलब है कि इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर भी आपको त्योहारी सीजन में खास फायदे मिलेंगे.
Volvo कार इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर ज्योति मल्होत्रा ने कहा, एक जिम्मेदार बिजनेस और स्वीडिश लग्जरी कार निर्माता के तौर पर हमारा लक्ष्य लग्जरी मोबिलिटी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना है. जीएसटी कटौती और स्पेशल फेस्टिव ऑफर्स को 'डबल फेस्टिव डिलाइट' के रूप में पेश करके हम ग्राहकों को बेहतरीन वैल्यू दे रहे हैं. यह कदम भारत में लग्जरी कार सेगमेंट के विकास में हमारे विश्वास को भी मजबूत करता है. हमें उम्मीद है कि इन ऑफर्स और हमारे दमदार प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के दम पर यह त्योहारी सीजन हमारे लिए बेहद सफल रहेगा.
1. Volvo की कारों की कीमत कम क्यों हुई है?
जीएसटी दरों में हुए बदलाव के कारण कंपनी ने इसका फायदा ग्राहकों को दिया है.
2. ये नई कीमतें कब से लागू होंगी?
ये नई और घटी हुई कीमतें 22 सितंबर, 2025 से पूरे भारत में लागू हो जाएंगी.
3. क्या Volvo की इलेक्ट्रिक कारों की कीमत भी कम हुई है?
नहीं, इलेक्ट्रिक कारों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन उन पर फेस्टिव ऑफर्स दिए जा रहे हैं.
4. सबसे ज्यादा छूट वोल्वो के किस मॉडल पर मिल रही है?
सबसे ज्यादा छूट वोल्वो XC90 पर मिल रही है, जिसकी कीमत लगभग 6.9 लाख रुपये कम हुई है.
5. वोल्वो का 'डबल फेस्टिव डिलाइट' ऑफर क्या है?
ये जीएसटी कटौती से हुई स्थायी मूल्य कमी और कंपनी द्वारा दिए जा रहे अस्थायी फेस्टिव ऑफर्स का एक कॉम्बिनेशन है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)