Volvo ने भारत में लॉन्च की SUV XC90, 89.9 लाख रुपये से कीमत होगी शुरू, देखिए डीटेल्स

Volvo XC90 launched in India: वोल्वो कार इंडिया ने भारत में लॉन्च किया SUV XC90 का नया वर्जन. देखिए इसके खास फीचर्स.
Volvo ने भारत में लॉन्च की SUV XC90, 89.9 लाख रुपये से कीमत होगी शुरू, देखिए डीटेल्स

Volvo XC90 launched in India: वोल्वो कार इंडिया ने गुरुवार को देश में SUV XC90 का नया वर्जन लॉन्च किया. इसकी एक्स शोरूम कीमत देश में 89.90 लाख रुपये है.

कंपनी ने बताया कि नई Volvo SUV XC90 पूरी तरह से नए पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड 1969 सीसी इंजन के साथ आता है. वोल्वो कार इंडिया ने एक बयान में कहा कि यह लॉन्च कंपनी की डीजल से पेट्रोल कारों में अपने बदलाव के कमिटमेंट को पूरा करता है. इससे ग्लोबली कंपनी के कार्बन फुटप्रिंट को कम करने की दिशा में मदद मिलेगी.

कार के खास फीचर्स

Add Zee Business as a Preferred Source

Volvo की यह 7 सीटर SUV टच स्क्रीन इंटरफेस जैसी सुविधाओं के साथ आती है, जो कार के फंक्शन, नेविगेशन, कनेक्टेड सर्विस और मनोरंजन को जोड़ती है.

कंपनी ने बताया कि SUV XC90 में एडवांस एयर क्लीनर भी है, जिसमें केबिन के अंदर 2.5 PM के लेवल को मापने के लिए एक सेंसर है और वायु प्रदूषण और महीन पार्टिकल्स से जुड़े बुरे हेल्थ प्रभावों को सीमित करने के लिए कार के अंदर की हवा की क्वालिटी को भी ठीक करती है.

Zee Business Hindi Live यहां देखें

कार में हैं ये सेफ्टी फीचर

SUV XC90 में लेन कीपिंग सहायता, क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट के साथ ब्लाइंट स्पॉट इंफॉरमेशन सिस्टम, टक्कर को कम करने के लिए सपोर्ट, पीछे से टक्कर के लिए अलर्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स हैं. इसके अलावा कार में एडप्टिव क्रूज कंट्रोल और पायलट सहायता जैसे फीचर्स भी हैं.

इस तिमाही लॉन्च की 3 कार

Volvo कार इंडिया के एमडी ज्योति मल्होत्रा ने कहा कि नई XC90 के साथ इस तिमाही में हमने तीन नए पेट्रोल माइल्ड हाइब्रिड मॉडल लॉन्च किया गया है.

कंपनी ने इससे पहले अक्टूबर में पेट्रोल माइल्ट हाइब्रिड Volvo S90 और Volvo XC60 मॉडल लॉन्च किया था.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6