&format=webp&quality=medium)
Volkswagen की ओर से बहुत जल्द एक नई एसयूवी पेश होने जा रही है. कंपनी ऑल न्यू Tiguan R-Line को लॉन्च करने जा रही है, जो हर फॉर्म में परफेक्ट कार साबित हो सकती है. कार में ‘R’ थीम्ड एस्थैस्टिक आ सकते हैं. पहली बार इस कार की झलक सामने आई है. कंपनी ने कार का एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों की झलक दिखाई है. बहुत जल्द इस कार को लॉन्च किया जा सकता है. कंपनी ने बिल्कुल नए डिजाइन के साथ इस कार को लॉन्च कर रही है. कार के अंदर काफी सारे फीचर्स को भी ऐड किया जाएगा.
कार का फ्रंट काफी बोल्ड रखा गया है. इसके अलावा कार के फ्रंट को पावरफुल बनाने के लिए LED प्लस हेडलाइट्स दी गई हैं और ग्लास कवर्ड होरिजॉन्टल स्ट्रिप्स दी गई हैं. इसके अलावा रेडिएटर ग्रिल फ्रंट बंपर के बाहर के साइड दिए गए हैं. कार को स्मार्ट और प्रीमियम लुक देने के लिए कार का सिल्हुट एथलैटिक शोल्डर लाइन के साथ आ रहा है.
इसके अलावा कार में 19 इंच के "Coventry" एलॉय व्हील्स दिए गए हैं. साथ में डायमंड टर्न्ड सर्फेस का सपोर्ट है. इसके अलावा कार के रियर में भी एलईडी लाइट्स का सपोर्ट दिया गया है. कार के रियर में होरिजॉन्टल LED स्ट्रिप बिल्ड्स दी गई हैं.
कार का इंटीरियर ऑल न्यू है. प्रीमियम एस्थैटिक दिया गया है. कार के केबिन में ‘R-Line’ इन्सर्ट्स दिए गए हैं. इसके अलावा एल्यूमिनिटेड ‘R’ लोगो दिया गया है, जो डैशबोर्ड पर मिलता है. स्पेसियस और प्रीमियम इंटीरियर मिलता है. साथ में 3 कलर की एम्बियंट लाइट्स मिल रही है, जो डैशबोर्ड और डोर ट्रिम्स पर कस्टमाइज हो सकती है.

सर के ऊपर पैनारॉमिक सनरूफ भी दी गई है. कार में पैडर ब्रश्ड स्टेनलैस स्टील के साथ आते हैं. वेलकम लाइट का सपोर्ट मिलता है. बंपर में स्पोर्ट्स स्टाइल, क्रोम-ट्रिम के साथ एयर इनटेक और सिल्वर कलर में रूफ रेल का सपोर्ट मिलता है.
ये भी पढ़ें: 2025 Royal Enfield Classic 650 में 4 कलर ऑप्शन और ढेर सारे फीचर्स, जानें हर वेरिएंट की कीमत
कार में मालिक के कंफर्ट का पूरा ध्यान रखा गया है. कार में सेगमेंट लीडिंग फीचर जैसे मसाज फंक्शन के साथ सीट, एडजेस्टेबल लंबर सपोर्ट मिलता है. इसके अलावा कार में पर्सनलाइज्ड कंफर्ट का सपोर्ट मिलता है. एयर केयर क्लाइमेट्रोनिक (3 जोन), पार्क असिस्ट्स प्लस, पार्क डिस्टेन्स कंट्रोल और 2 स्मार्ट फोन चार्ज करने की कैपिसिटी समेत कई सारे फीचर्स मिल रहे हैं.