जर्मन की ये कार कंपनी लेकर आ रही है 2 नए प्रोडक्ट; ज्यादा पावर और दमदार फीचर्स से होंगे लैस

कंपनी ने जानकारी दी है कि इन दोनों कार की लॉन्चिंग 2025 की दूसरी तिमाही में होगी. इन दोनों कार के लॉन्च के बाद भारत में ब्रांड की प्रेजेंस और बढ़ जाएगी. बता दें कि ये दोनों कार CBU यानी कि कम्प्लीट बिल्ट यूनिट लाइनअप के साथ इंडियन मार्केट में आएंगी.
जर्मन की ये कार कंपनी लेकर आ रही है 2 नए प्रोडक्ट; ज्यादा पावर और दमदार फीचर्स से होंगे लैस

जर्मन कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Volkswagen भारत में अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को एक्सपेंड करने वाली है. कंपनी अपनी ग्लोबल आइकन कार को भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है. कंपनी ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि 2025 की दूसरी तिमाही में कंपनी अपनी 2 दमदार कार को इंडियन मार्केट में लॉन्च करेगी. इसमें Volkswagen Tiguan R-line और लेजेंडरी Golf GTI शामिल है. कंपनी ने जानकारी दी है कि इन दोनों कार की लॉन्चिंग 2025 की दूसरी तिमाही में होगी. इन दोनों कार के लॉन्च के बाद भारत में ब्रांड की प्रेजेंस और बढ़ जाएगी. बता दें कि ये दोनों कार CBU यानी कि कम्प्लीट बिल्ट यूनिट लाइनअप के साथ इंडियन मार्केट में आएंगी.

Volkswagen इंडिया की बढ़ी सेल्स

कंपनी ने जानकारी दी कि 2025 में कंपनी की सेल्स में ग्रोथ दिखी है. कंपनी ने कहा कि 2025 में 3 फीसदी ग्रोथ के साथ कंपनी की सेल्स में बढ़ोतरी दिखी है. अब इन दोनों कार को इंडियन मार्केट में लॉन्च कर कंपनी अपना पोर्टफोलियो और स्ट्रॉन्ग करेगी. यहां जानिए कि इन दोनों कार में क्या खास होगा?

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

Volkswagen Golf GTI

ऐसा बताया जा रहा है कि ये कार 2.0 लीटर TSI पेट्रोल इंजन के साथ आएगी. परफॉर्मेंस की बात करें तो 241 बीएचपी की मैक्सिमम पावर और 370 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है. ये कार 6 स्पीड मैनुअल और 7 स्पीड DSG ऑप्शन के साथ आ सकती है.

Volkswagen Taiguan R Line

इस कार में भी 2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा लेकिन पावर और टॉर्क दूसरी कार से कम हो सकता है. कार में दिया गया इंजन 184 बीएचपी की पावर और 300 Nm का टॉर्क जनरेट करेगी. लेकिन कार में 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा.

Volkswagen India के ब्रांड डायरेक्टर आशीष गुप्ता ने कहा कि ये ब्रांड अपनी परफॉर्मेंस, ड्राइविंग डायनैमिक्स, बिल्ड क्वालिटी और सेफ्टी के लिए जाना जाता है. अपनी परफॉर्मेंस लेगेसी को आगे ले जाते हुए अब हम ग्लोबल आइकन को इंडियन मार्केट में लेकर आ रहे हैं. उन्होंने आगे ये भी कहा कि Taigun और Virtus कंपनी की मेड इन इंडिया कार हैं, जो ग्लोबल बाजार में बेहतरीन काम कर रही हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6