&format=webp&quality=medium)
वियतनाम की ऑटो मैन्युफैक्चरिंग कंपनी VinFast बहुत जल्द इंडियन मार्केट में एंट्री करने वाली है. कंपनी ने अपने 2 पॉपुलर प्रोडक्ट्स को भारतीय बाजार में उतारेगी. इसके लिए कंपनी लगातार तैयारी कर रही है. ग्लोबल इलेक्ट्रिक व्हीकल लीडर VinFast की इंडियन सब्सिडियरी VinFast Auto India ने ऐलान किया है कि कंपनी ने अपना पहला शोरूम खोल दिया है. कंपनी ने गुजरात के सूरत शहर में अपना पहला इलेक्ट्रिक कार का शोरूम खोल दिया है. ये आउटलेट ब्रांड के फिजिकल टचप्वाइंट को दिखाता है. बता दें कि ये कंपनी भारत में लंबे समय के लिए टिकने के लक्ष्य से आ रही है.
वियतनामी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता VinFast ने भारत में अपने विस्तार की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने स्ट्रैटेजी तौर पर सूरत के पिपलोड क्षेत्र में अपना नया डीलरशिप शुरू किया है. करीब 3,000 वर्ग फीट में फैला यह डीलरशिप केंद्र ग्राहकों के लिए एक वन-स्टॉप डेस्टिनेशन की तरह काम करेगा, जहां उन्हें कंपनी के इलेक्ट्रिक वाहनों का इमर्सिव अनुभव, आसान खरीद प्रक्रिया और वर्ल्ड-क्लास आफ्टर-सेल्स सर्विस मिल सकेगी.
इस नए शोरूम में कंपनी की प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV रेंज VF 6 और VF 7 को प्रदर्शित किया जाएगा. ये दोनों इलेक्ट्रिक SUV भारत में कंपनी के पोर्टफोलियो का हिस्सा बनने जा रही हैं और इन्हें आधुनिक डिजाइन, हाई-टेक फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है.
VinFast ने अपनी महत्वाकांक्षी योजना के तहत साल के अंत तक देश के 27 से अधिक शहरों में कुल 35 डीलरशिप खोलने का लक्ष्य रखा है. इससे कंपनी की पहुंच तेजी से बढ़ेगी और भारतीय बाजार में मजबूत पकड़ बनाने में मदद मिलेगी. 15 जुलाई, 2025 से कंपनी ने अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUVs VF 6 और VF 7 की ऑफिशियल प्री-बुकिंग शुरू कर दी है. ग्राहक इन वाहनों को विनफास्ट के एक्सक्लूसिव शोरूम में या फिर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट VinFastAuto.in के जरिए बुक कर सकते हैं. बुकिंग राशि INR 21,000 रखी गई है, जो कि पूरी तरह से रिफंडेबल है.
विनफास्ट का यह कदम न सिर्फ भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देगा, बल्कि ग्राहकों को एक भरोसेमंद और प्रीमियम EV ब्रांड के रूप में विकल्प भी देगा. EV सेगमेंट में बढ़ते प्रतिस्पर्धा के बीच विनफास्ट की यह रणनीति उसे बाज़ार में एक अलग पहचान दिला सकती है. कंपनी ने बताया कि इन व्हीकल्स लोकल स्तर पर असेंबल किया जाएगा.
डीलरशिप्स उन शहरों में खोली जाएंगी, जहां इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है और इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार है. इनमें दिल्ली, गुड़गांव, नोएडा, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, जयपुर, अहमदाबाद, कोलकाता, कोच्चि, भुवनेश्वर, लखनऊ, शिमला, गोवा जैसे शहर शामिल हैं.
VinFast ने देश के प्रतिष्ठित डीलरशिप ग्रुप्स जैसे कि Pasco Group (दिल्ली), Dev Bhoomi Group (हिमाचल), KB Group (यूपी), Raja Group (कर्नाटक), EVM Group (केरल), Dhone Group (महाराष्ट्र) आदि के साथ समझौता किया है. हर डीलरशिप पर शोरूम, सर्विस सेंटर और स्पेयर पार्ट्स की पूरी सुविधा होगी.