&format=webp&quality=medium)
फोटो क्रेडिट - VinFast
इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. वियतनाम की ईवी कार बनाने वाली कंपनी VinFast ने भारत, इंडोनेशिया और फिलीपींस में अपने ग्राहकों के लिए फ्री चार्जिंग प्रोग्राम को 31 मार्च 2029 तक बढ़ाने का ऐलान किया है. यानी अगर आप VinFast की इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदते हैं तो कई सालों तक चार्जिंग पर आपका खर्च लगभग जीरो हो सकता है.
जाहिर सी बात है कि इस कंपनी की कार खरीदने वाले ग्राहकों को काफी सालों तक फ्री चार्जिंग की सुविधा मिलेगी. कंपनी का मकसद लोगों को पेट्रोल-डीजल से हटाकर इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ तेजी से लाना है.
ये भी पढ़ें: मार्केट में आया नया स्कूटर, कीमत - ₹60,000 और 120 km की रेंज, फुल चार्ज के लिए 1.5 यूनिट बिजली
VinFast के इस नए फैसले के तहत:
यह ऑफर सिर्फ पर्सनल यूजर्स तक सीमित नहीं है.
यानि EV चलाकर कमाई करने वालों को भी इसका सीधा फायदा मिलेगा क्योंकि उनका फ्यूल खर्च लगभग खत्म हो जाएगा.
VinFast की पैरेंट कंपनी Vingroup ने एक खास कैंपेन भी लॉन्च किया है- “Trade Gas for Electric”.
ये भी पढ़ें: ₹33.5 लाख में लॉन्च हुई BMW M 1000 R सुपरबाइक, 3.2 सेकंड में 0-100 km/h 3.2, टॉप स्पीड 280 km/h, जानें फीचर्स
कंपनी ने “GreenForAll” नाम का एक और प्रोग्राम शुरू किया है. इंडोनेशिया, लाओस और वियतनाम में Green SM टैक्सी यूजर्स को 10% छूट की सुविधा है. यह ऑफर भी 11 मार्च से 31 मार्च 2026 तक वैलिड है. इसका मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर आकर्षित करना है.
VinFast का मानना है कि EV अपनाने में सबसे बड़ी चिंता चार्जिंग और खर्च को लेकर होती है. अगर चार्जिंग फ्री हो जाए, तो गाड़ी चलाने का खर्च लगभग जीरो हो जाता है. इससे लोग पेट्रोल-डीजल से जल्दी EV की तरफ शिफ्ट होंगे.
VinFast का चार्जिंग नेटवर्क V-Green द्वारा ऑपरेट किया जाता है और इसे तेजी से बढ़ाया जा रहा है.
इससे EV खरीदने का फैसला और आसान हो जाता है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
VinFast सिर्फ फ्री चार्जिंग ही नहीं दे रहा, बल्कि कई और सुविधाएं भी दे रहा है:
कुल मिलाकर, VinFast का यह कदम EV मार्केट के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है. फ्री चार्जिंग, डिस्काउंट और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ कंपनी ग्राहकों को EV अपनाने के लिए बड़ा प्रोत्साहन दे रही है. अगर आप इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह सही मौका हो सकता है.
1. VinFast का फ्री चार्जिंग ऑफर कब तक चलेगा?
यह ऑफर 31 मार्च 2029 तक वैलिड रहेगा.
2. किन देशों में यह सुविधा मिलेगी?
भारत, इंडोनेशिया और फिलीपींस में VinFast EV ग्राहकों को फ्री चार्जिंग मिलेगी.
3. क्या पुराने ग्राहक भी इसका फायदा उठा सकते हैं?
हां, यह ऑफर मौजूदा और नए दोनों ग्राहकों के लिए लागू है.
4. ‘Trade Gas for Electric’ ऑफर क्या है?
इसमें पुरानी पेट्रोल/डीजल गाड़ी के बदले EV लेने पर 3% तक छूट मिलती है (स्कूटर पर 5%).
5. EV लेने का सबसे बड़ा फायदा क्या होगा?
फ्री चार्जिंग के कारण गाड़ी चलाने का खर्च लगभग खत्म हो जाएगा और पर्यावरण को भी फायदा मिलेगा.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)