&format=webp&quality=medium)
भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए वियतनाम की EV कंपनी VinFast ने बड़ा कदम बढ़ाया है. कंपनी अब तमिलनाडु के तूतीकोरिन (Thoothukudi) प्लांट को और बड़ा करने जा रही है. यहां पहले से EV कारें बन रही हैं, लेकिन अब इस फैसले के बाद इलेक्ट्रिक बस, ई-स्कूटर और चार्जिंग सॉल्यूशंस भी यहीं तैयार किए जाएंगे. कंपनी का कहना है कि भारत उनके लिए दुनिया के सबसे बड़े बाजारों में से एक है और लंबे समय तक यहां निवेश करने की उनकी योजना है.
बता दें कि हाल ही में कंपनी ने अपनी 2 नई एसयूवी को भारतीय बाजारों में उतारा था. Vinfast की VF6 और VF7 को इंडियन मार्केट के लिए लॉन्च किया गया था. कंपमी ने पहले प्लांट में निवेश किया और बाद में इन 2 कार के साथ बाजार में एंट्री की.
तमिलनाडु सरकार और VinFast के बीच MOU साइन हुआ.
SIPCOT इंडस्ट्रियल पार्क, तूतीकोरिन में 500 एकड़ (200 हेक्टेयर) अतिरिक्त जमीन दी जाएगी.
यह जमीन VinFast की मौजूदा फैक्ट्री के बिल्कुल पास होगी.
बिजली, पानी, सड़क, ड्रेनेज और वेस्ट मैनेजमेंट जैसी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.
राज्य सरकार आवश्यक परमिट और क्लियरेंस में मदद करेगी.
निवेश पर तमिलनाडु की मौजूदा नीति के तहत सभी इंसेंटिव भी मिलेंगे.
यह निवेश VinFast के कुल 2 बिलियन डॉलर निवेश का दूसरा चरण है.
नए फंड से इलेक्ट्रिक बस और ई-स्कूटर के लिए
मैन्युफैक्चरिंग यूनिट
असेंबली लाइन
टेस्टिंग सेटअप
और अन्य सपोर्ट ऑपरेशंस तैयार किए जाएंगे.
अभी यह प्लांट 400 एकड़ में फैला है.
इसमें इंटरनेशनल स्टैंडर्ड वाली EV लाइन्स लगी हैं.
मौजूदा क्षमता: 50,000 EVs प्रति वर्ष.
एक्सपेंशन के बाद क्षमता: 1,50,000 यूनिट्स प्रति वर्ष.
CEO फाम संह चाउ ने बताया:
भारत में EV कारों के साथ अब बस और ई-स्कूटर भी पेश करेंगे.
इससे ज्यादा रोजगार, लोकल सप्लाई चेन और स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा मिलेगा.
तमिलनाडु इनकी ग्लोबल स्ट्रैटेजी में महत्वपूर्ण हब बनता जा रहा है.
तमिलनाडु के इंडस्ट्रीज मिनिस्टर टी.आर.बी. राजा ने कहा:
VinFast का विस्तार राज्य के ग्रीन ट्रांसपोर्ट मिशन को और मजबूत करेगा.
सरकार कंपनी को हर संभव सहयोग देगी ताकि निवेश का फायदा स्थानीय लोगों को मिले.
VinFast की EV स्ट्रैटेजी में मैन्युफैक्चरिंग, डिस्ट्रीब्यूशन, चार्जिंग, आफ्टरसेल्स, बैटरी रीसाइक्लिंग शामिल है. देश में अभी 24 डीलरशिप चल रही हैं और साल के अंत तक 35 डीलरशिप तक पहुंचने का लक्ष्य है.
इलेक्ट्रिक कारों के साथ अब इलेक्ट्रिक बस और ई-स्कूटर का उत्पादन भी शुरू होगा.
कंपनी को SIPCOT पार्क में 500 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलेगी.
VinFast 500 मिलियन डॉलर का नया निवेश कर रही है, जो उनके 2 बिलियन डॉलर निवेश का हिस्सा है.
50,000 यूनिट्स से बढ़कर 1,50,000 यूनिट्स प्रति वर्ष हो जाएगी.
अभी 24 डीलरशिप हैं और साल के अंत तक कंपनी 35 करने की योजना में है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)