Vespa के दीवानों के लिए खास, कंपनी ने लॉन्च किया नया एडिशन, जानें क्या मिलेगा नया और इसकी कीमत

Vespa के दीवानों के लिए कंपनी ने नया एडिशन लॉन्च किया है. कंपनी ने नए फीचर्स और बदलावों के साथ नया एडिशन लॉन्च किया है और कीमत भी डेढ़ लाख रुपए से कम है.
Vespa के दीवानों के लिए खास, कंपनी ने लॉन्च किया नया एडिशन, जानें क्या मिलेगा नया और इसकी कीमत

कंपनी ने जारी की फोटो

इटली के ऑटो कंपनी Piaggio भारत में अलग-अलग सेगमेंट में अपने प्रोडक्ट्स बेचती है. इसी में एक सेगमेंट आता है टू-व्हीलर का, जिसके तहत कंपनी Vespa स्कूटर को इंडियन मार्केट में बेचती है. ये स्कूटर लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं. Vespa के स्कूटर ट्रेडिशनल स्कूटर से थोड़े महंगे होते हैं लेकिन इनका डिजाइन, लुक और प्रेजेंस ही इस स्कूटर को अलग बनाती है. अब कंपनी ने इस स्कूटर के लिए एक नया एडिशन निकाला है. Vespa Officina 8 के नाम से कंपनी नया स्कूटर लॉन्च किया है.

ये स्कूटर इटली के Pontedera में मौजूद Vespa के ऐतिहासिक एक्सपेरिमेंटल टेस्ट सेंटर Officina 8 को ट्रिब्यूट देती है, जहां पहली Vespa ने पहचान तैयार की थी. Vespa Officina 8 को 125cc और 150cc इंजन ऑप्शन में उतारा गया है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.34 लाख रुपए (महाराष्ट्र) से शुरू होती है.

Officina 8 की विरासत से जुड़ी कहानी

Add Zee Business as a Preferred Source

Vespa Officina 8 का नाम उस खास वर्कशॉप से लिया गया है, जो Pontedera, Italy स्थित Piaggio प्लांट के भीतर 1944 में स्थापित की गई थी. ये कोई आम प्रोडक्शन यूनिट नहीं थी, बल्कि एक एक्सपेरिमेंटल डिपार्टमेंट था. यहां चुनिंदा इंजीनियर, डिजाइनर, मैकेनिक और टिनस्मिथ मिलकर नए कॉन्सेप्ट पर काम करते थे, प्रोटोटाइप तैयार करते थे और लगातार टेस्टिंग के जरिए इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस को बेहतर बनाते थे.

Vespa

1946 तक आते-आते इसी Officina 8 में हुए प्रयोगों से Vespa का पेटेंट हुआ. इसमें स्टेप-थ्रू स्टील फ्रेम, टू-स्ट्रोक इंजन, डायरेक्ट-ड्राइव ट्रांसमिशन और हैंडलबार-माउंटेड गियर कंट्रोल जैसे इनोवेशन शामिल थे, जिन्होंने पर्सनल मोबिलिटी को एक नई दिशा दी.

Vespa Officina 8 का डिजाइन कैसा है?

  • नई Vespa Officina 8 का आधुनिक डिजाइन
  • मॉडर्न डिजाइन के साथ विरासत को किया पेश
  • स्कूटर में स्टील बॉडी का पैनल
  • Blue Officina 8 मैट मेटैलिक कलर में फिनिश
  • प्रीमियम फील देने के लि मेटैलिक रिवेट्स, ब्रास और एल्यूमिनियम टोन
  • डिजाइन में फंक्शनल अप्रोच और एलिगेंस का संतुलन दिखाती है.

कितने इंजन ऑप्शन का सपोर्ट?

इस स्कूटर में कंपनी की ओर से दो इंजन ऑप्शन दिए गए हैं. इसमें 125cc और 150cc इंजन ऑप्शन शामिल हैं. Vespa Officina 8 को भारत में 125cc और 150cc इंजन ऑप्शन में पेश किया गया है. कंपनी ने इसे शहर के प्रीमियम और लाइफस्टाइल स्कूटर यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है, जो सिर्फ ट्रांसपोर्ट नहीं बल्कि स्टाइल और ब्रांड वैल्यू भी चाहते हैं.

Vespa scooter

चेयरमैन डिएगो ग्राफी का बयान

लॉन्च के मौके पर कंपनी के चेयरमैन और एमडी Diego Graffi ने कहा कि Officina 8 Vespa की जर्नी का एक अहम चैप्टर है. उन्होंने बताया कि इस तरह की स्पेशल-एडिशन प्रोडक्ट्स के जरिए Vespa अपने ब्रांड को और डिफरेंशिएट करती है और वैल्यू एडिशन करती है. उनके मुताबिक, ये स्कूटर सिर्फ मोबिलिटी नहीं बल्कि एक लग्जरी-लाइफस्टाइल एक्सप्रेशन है, जो भारत में Vespa की प्रीमियम पोजिशनिंग को और मजबूत करता है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

एक्सेसरीज और मर्चेंडाइज भी खास

Vespa Officina 8 के साथ कंपनी ने हाई-एंड एक्सेसरीज और मर्चेंडाइज की नई रेंज भी पेश की है. स्कूटर के साथ मैचिंग हेलमेट स्टैंडर्ड तौर पर दिया जा रहा है, जिसका कलर और डिजाइन स्कूटर से मेल खाता है.

इसके अलावा, ग्राहक इंडस्ट्रियल मैट ब्लू फिनिश में टॉप बॉक्स, विंडब्रेकर्स, हुडीज, टी-शर्ट, बैकपैक्स और की-चेन जैसी मर्चेंडाइज भी चुन सकते हैं. हर Officina 8 राइडर को एक कॉम्प्लिमेंट्री वेलकम किट भी मिलेगी, जिसमें टिन से बना बॉक्स और एक खास ओनर्स बुक शामिल है.

Vespa Officina 8 की कीमत कितनी है?

कंपनी के मुताबिक, Vespa Officina 8 की कीमत 1.34 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, महाराष्ट्र) से शुरू होती है. ये स्कूटर भारत में चुनिंदा Vespa डीलरशिप्स पर उपलब्ध है. जो लोग वेस्पा के स्कूटर को पसंद करते हैं, उनके लिए ये एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 Vespa Officina 8 क्या है?

Vespa Officina 8 Vespa की एक स्पेशल-एडिशन स्कूटर है, जो इटली के ऐतिहासिक Officina 8 वर्कशॉप को ट्रिब्यूट देती है.

Q2 Vespa Officina 8 किन इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है?

यह स्कूटर 125cc और 150cc इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है.

Q3 Vespa Officina 8 की कीमत कितनी है?

इसकी शुरुआती कीमत 1.34 लाख रुपये एक्स-शोरूम है.

Q4 क्या इस स्कूटर के साथ हेलमेट मिलता है?

हां. Vespa Officina 8 के साथ मैचिंग हेलमेट स्टैंडर्ड तौर पर दिया जाता है.

Q5 Vespa Officina 8 कहां उपलब्ध है?

यह स्कूटर भारत में चुनिंदा Vespa डीलरशिप्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6