&format=webp&quality=medium)
फोटो क्रेडिट - टाटा मोटर्स
बिहार के उभरते हुए क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को एक और सम्मान मिला है. देश की दिग्गज ऑटो मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Tata Motors ने IPL 2025 में शानदार प्रदर्शन करने वाले क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को “Tata Curvv” कार गिफ्ट किया. ये कार कंपनी की काफी पॉपुलर और डिमांड में रहने वाली कार है. इस कार को अगस्त 2024 में कंपनी ने लॉन्च किया था, जिसके बाद इस कार की अबतक 50,000 से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं. बता दें कि इस कार की इलेक्ट्रिक वेरिएंट भी मार्केट में मिलता है.
टाटा मोटर्स ने आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन करने वाले क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को “Curvv Super Striker of the Season” का सम्मान दिया है. Tata Motors ने Indian Premier League 2025 में एसोसिएट पार्टनर के रूप में भाग लिया.
ये भी पढ़ें: इन EVs के साथ नहीं खरीदनी होती बैटरी, Ex-showroom प्राइस हो जाता है कम, नई कार खरीदने से पहले जानें इनके नाम
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, वैभव सूर्यवंशी अपने परिवार के साथ Ananya Auto, पटना में मौजूद रहे और इसी दौरान वैभव सूर्यवंशी ने यहां नए शोरूम का भी उद्घाटन किया.
इससे पहले वैभव सूर्यवंशी को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 50 लाख रुपए का चेक भी मिला है. पटना के संकल्प सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें ये चेक सौंपा गया. इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने ये भी कहा कि वैभव की मेहनत और प्रतिभा ने भारतीय क्रिकेट में एक नई उम्मीद जगाई है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
ये कार ATLAS आर्किटेक्चर पर तैयार की गई है, जिसकी वजह से ये काफी स्ट्रॉन्ग मानी जाती है. कार का डिजाइन काफी स्पोर्टी लुक में दिया गया है. कार में कूपे स्टाइल होने की वजह से स्लोपिंग रूफलाइन दी गई है. कार में 18 इंच के एलॉय व्हील्स मिलते हैं.
साथ में वेलकम और गुडबाय सिग्नेचर फंक्शन दिया गया है. LED DRLs, LED फ्रंट फॉग लाइट, बाय फंक्शन फुल LED हेडलैम्प, मल्टी कलर मूड लाइटिंग, इलेक्ट्रिक पैनारॉमिक सनरूफ और 4 स्पॉक डिजिटल स्टीयरिंग व्हील मिलता है.
ये कार 9.99 लाख रुपए की शुरुआती कीमत के साथ आती है. इस कार के टॉप वेरिएंट की कीमत 17.69 लाख रुपए है. कार में 1.5 लीटर, 1.2 लीटर और 1.2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलता है. ये इंजन 170-260 Nm का मैक्सिमम टॉर्क और 86.7-91.9 किलोवॉट तक की पावर जनरेट करता है.
कार में 500 लीटर से ज्यादा का बूटस्पेस मिलता है. साथ में 40 लीटर का फ्यूल टैंक कैपिसिटी है. कार में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, यूएसबी मोबाइल चार्जर, क्रूज कंट्रोल, ऑटोफोल्ड ORVM समेत कई फीचर्स मिलते हैं.
FAQ
1: वैभव सूर्यवंशी को Tata Curvv कार क्यों गिफ्ट की गई?
बिहार के उभरते क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को IPL 2025 में शानदार प्रदर्शन के लिए यह सम्मान मिला.
2: वैभव सूर्यवंशी को IPL 2025 में कौन-सा अवॉर्ड मिला?
वैभव सूर्यवंशी को Indian Premier League 2025 में “Curvv Super Striker of the Season” अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.
3: Tata Curvv कार की अब तक कितनी यूनिट्स बिक चुकी हैं?
Tata Curvv को अगस्त 2024 में लॉन्च किया गया था. लॉन्च के बाद से अब तक इस कार की 50,000 से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं.
4: वैभव सूर्यवंशी ने पटना में क्या खास किया?
Tata Motors की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, वैभव सूर्यवंशी अपने परिवार के साथ पटना स्थित Ananya Auto शोरूम पहुंचे, जहां उन्होंने नए शोरूम का उद्घाटन भी किया.
5: Tata Curvv की कीमत क्या है?
Tata Curvv की शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपए है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 17.69 लाख रुपए तक जाती है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)