&format=webp&quality=medium)
सांकेतिक तस्वीर
देश में इलेक्ट्रिक कारों (Electric Vehicles) का पेनेट्रेशन लगातार बढ़ रहा है. इलेक्ट्रिक कार अब पॉपुलर भी हैं और लोग इन कार को खरीद भी रहे हैं. इस सेगमेंट में Tata Motors और Mahindra का बड़ा दबदबा है क्योंकि इन दोनों ही कंपनियों ने कई सारी EV कार लॉन्च कर दी हैं. अब इस साल टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल और धमाका करने को तैयार है.
Tata Motors भारत में अपनी इलेक्ट्रिक कारों की रेंज को तेजी से बढ़ाने की तैयारी में है. कंपनी 2026 में कम से कम 3 नई EV लॉन्च करने वाली है. इनमें एक स्पोर्टी SUV, एक अपडेटेड छोटी हैचबैक और एक प्रीमियम स्पोर्टबैक शामिल होगी. ऐसे कार खरीदार नई गाड़ी खरीदने से पहले थोड़ा इंतजार कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: Kia Carens Clavis में अब मिलेगा GT-Line और X-Line, ₹20 लाख से कम कीमत में दमदार और प्रीमियम फीचर्स
बीते साल टाटा मोटर्स ने 90 के दशक की पॉपुलर एसयूवी Tata Sierra को लॉन्च किया था. अब इस कार के इलेक्ट्रिक वेरिएंट का इंतजार है. Tata Sierra EV को 2026 की दूसरी तिमाही (अप्रैल से जून) में लॉन्च किया जा सकता है.
यह SUV कंपनी की लाइनअप में Tata Curvv EV और Tata Harrier EV के बीच प्लेस होगी.

Tata Motors PV की ओर से एंट्री लेवल कार Tata Tiago का ईवी वेरिएंट भी लॉन्च किया जा सकता है. ये भी मॉडल इस साल लॉन्च होना है. ऐसा बताया जा रहा है कि Tata की सबसे सस्ती EV Tata Tiago EV का फेसलिफ्ट 2026 की तीसरी तिमाही (दिवाली के आसपास) आ सकता है.

साल 2025 में हुए भारत मोबिलिटी ग्लोबल ऑटो एक्सपो में Tata Avinya EV को प्रोटोटाइप को पहली बार शोकेस किया गया था. ये कार प्रीमियम ईवी के तौर पर मार्केट में लॉन्च की जाएगी. ऐसा बताया जा रहा है कि इस कार को 2026 के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
1. Tata Motors 2026 में कितनी नई EV लॉन्च करेगी?
कंपनी 2026 में कम से कम 3 नई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने की तैयारी में है.
2. Tata Sierra EV की रेंज कितनी होगी?
इसमें करीब 500km से ज्यादा की रेंज मिलने की उम्मीद है (बड़े बैटरी पैक के साथ).
3. Tiago EV फेसलिफ्ट में क्या नया मिलेगा?
नया डिजाइन, अपडेटेड लुक और संभवतः बड़ी बैटरी ऑप्शन मिल सकता है.
4. Tata Avinya EV की कीमत कितनी हो सकती है?
इसकी शुरुआती कीमत करीब 35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है.
5. Avinya EV का मुकाबला किन कारों से होगा?
इसका मुकाबला Hyundai Ioniq 5 और Kia EV6 जैसी प्रीमियम इलेक्ट्रिक कारों से होगा.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)