Upcoming Cars: इसी हफ्ते होने जा रहा बड़ा धमाका, आ रही है एक पेट्रोल तो 2 इलेक्ट्रिक कार, खरीदने वाले थोड़ा रुक जाएं

Upcoming Cars: फेस्टिव सीजन में ऑटो कंपनियां जोरदार लॉन्च की तैयारी में हैं. इसी हफ्ते Maruti Suzuki नया प्रोडक्ट लॉन्च करेगी. इसके अलावा वियतनाम की EV कंपनी VinFast भारतीय बाजार में एंट्री करेगी.
Upcoming Cars: इसी हफ्ते होने जा रहा बड़ा धमाका, आ रही है एक पेट्रोल तो 2 इलेक्ट्रिक कार, खरीदने वाले थोड़ा रुक जाएं

Upcoming Cars: देश में बहुत जल्द फेस्टिव सीजन शुरू होने वाला है. इसी फेस्टिव सीजन को भुनाने के लिए ऑटो कंपनियों ने भी अपनी कमर कस ली है. इसी हफ्ते दो ऑटो कंपनियां बड़ा धमाका करने वाली हैं. इसमें एक तो देश की दिग्गज ऑटो कंपनी Maruti Suzuki है और दूसरी कंपनी वियतनाम की ईवी कंपनी है, जो भारतीय ऑटो बाजार में एंट्री करने वाली है. वियतनाम की VinFast कंपनी, अपनी 2 इलेक्ट्रिक कार के साथ इंडियन मार्केट में एंट्री करेगी और ये कंपनी भी इसी हफ्ते अपने धांसू प्रोडक्ट्स लेकर आ रही है.

बता दें कि मारुति सुजुकी की तरफ से पेट्रोल कार को लॉन्च किया जाएगा लेकिन VinFast की ओर से 2 इलेक्ट्रिक कार को पेश किया जाएगा. ऐसे में अगर आप पेट्रोल या इलेक्ट्रिक कोई भी कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हो तो इन कार के लॉन्च होने का इंतजार कर सकते हो.

इसी हफ्ते होने वाला है बड़ा धमाका

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) और विनफास्ट (VinFast) की ओर से दमदार मॉडल्स पेश किए जा सकते हैं. मारुति की ओर से पेट्रोल कार Maruti Escudo को लॉन्च किया जा सकता है. इसके अलावा VinFast की ओर से 2 इलेक्ट्रिक कार को पेश किया जा सकता है. इसमें VinFast VF6 और VinFast VF7 शामिल है.

Maruti Escudo से मिलेगी कड़ी टक्कर

मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में Hyundai Creta बड़ा नाम उभरकर सामने आती है. मिड साइज एसयूवी में Hyundai Creta लगातार नंबर-1 पर है और अब इस सेगमेंट में इस कार को तगड़ा कंपिटिशन देने के लिए मारुति सुजुकी की ओर से नई कार को लाया जा रहा है. मारुति की ये नई कार Maruti Brezza और Maruti Grand Vitara के बीच में प्लेस की जाएगी.

यानी कि ये कार ब्रेजा से बड़ी होगी और ग्रैंड विटारा से छोटी होगी. ये कार Maruti e Vitara के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा. ऐसा माना जा रहा है कि इस कार का नाम Maruti Escudo होगा. इस कार का आंतरिक कोडनेम Y17 है.

कार में मिल सकते हैं ये फीचर्स

ये कार कंपनी के ग्लोबल सी-प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी. इस कार में 1.5 लीटर के15 इंजन मिल सकता है. फीचर्स की बात करें तो इस कार में कई सारे फीचर्स दिए जा सकते हैं. इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 360 डिग्री कैमरा, 9 इंच की टचस्क्रीन इन्फोटेन्मेंट स्क्रीन, पैनारॉमिक सनरूफ, वायरलैस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले का सपोर्ट शामिल हैं.

VinFast ने कसी कमर

देश में इलेक्ट्रिक कार को बोलबाला है. ईवी पेनेट्रेशन लगातार बढ़ रहा है. ऐसे में वियतनाम की टॉप EV कंपनी विनफास्ट भी भारतीय बाजार में एंट्री करने को तैयार है. ये कंपनी 2 इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करेगी. इसमें VinFast VF6 और VinFast VF7 शामिल है. कंपनी ने इस साल हुए भारत मोबिलिटी ग्लोबल ऑटो एक्सपो में इन्हें पेश किया था. 15 जुलाई से इस कार की बुकिंग शुरू हो चुकी है.

VinFast VF7 और VF6 के खास फीचर्स

VinFast VF7 एक डायनैमिक इलेक्ट्रिक एसयूवी है, जो बेहतरीन स्पेस के साथ प्रीमियम इंटीरियर को कैटर करती है. इस कार में Level-2 ADAS दिया गया है. साथ में बड़ी टचस्क्रीन, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, पैनारॉमिक सनरूफ, वायरलैस चार्जिंग और सिग्नेचर LED हेडलाइट्स का सपोर्ट मिलता है.

इसके अलावा VinFast VF 6 को फैमिली कार के तौर पर तैयार किया गया है. इस कार में भी Level-2 ADAS दिया गया है लेकिन साथ में प्रीमियम कंफर्ट को भी ध्यान में रखा गया है. कार में बढ़िया इन्फोटेन्मेंट सिस्टम दिया गया है, कनेक्टेड फीचर्स, सिग्नेचर लाइटिंग और एक पैनारॉमिक सनरूफ भी दी गई है.

FAQs: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q1. Maruti Suzuki इस हफ्ते कौन सी नई कार लॉन्च करने जा रही है?

Maruti Suzuki अपनी नई मिड-साइज SUV Maruti Escudo लॉन्च कर सकती है.

Q2. Maruti Escudo किस सेगमेंट में आएगी?

यह SUV ब्रेजा से बड़ी और ग्रैंड विटारा से छोटी होगी, और Hyundai Creta को टक्कर देगी.

Q3. Maruti Escudo में कौन सा इंजन मिलेगा?

इसमें 1.5 लीटर K15 पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है.

Q4. VinFast भारत में कौन-कौन सी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करेगी?

VinFast भारतीय बाजार में VF6 और VF7 इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च करेगी.

Q5. VinFast VF7 और VF6 की खासियत क्या है?

दोनों EVs में Level-2 ADAS, पैनारॉमिक सनरूफ, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और प्रीमियम इंटीरियर दिए गए हैं.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6