&format=webp&quality=medium)
साल 2025 खत्म होने में सिर्फ कुछ ही दिन बाकी हैं. बहुत जल्द नया साल, 2026 आ जाएगा. 2026 के आते ही कई गाड़ियां हैं, जो भारतीय ऑटो बाजार में दस्तक देने वाली हैं. कई सारी गाड़ियां हैं, जो अगले महीने यानी कि जनवरी (Upcoming cars in January 2026) में डेब्यू करने वाली हैं. अगर 2025 में अभी तक गाड़ी नहीं खरीदी है तो अगले साल का इंतजार फायदेमंद हो सकता है क्योंकि अगले साल कई जबरदस्त गाड़ियां इंडियन मार्केट में लॉन्च होने वाली हैं.
जनवरी 2026 में कई मॉडल लॉन्च होंगे, जिसमें Kia Seltos Facelift, Mahindra XUV 7XO, Maruti e-Vitara जैसी गाड़ियां शामिल हैं. इनमें से कुछ कार की कीमतें सामने आएंगी. कुछ कार के फीचर्स सामने आ चुके हैं. इस खबर में हम आपको आने वाले महीने में डेब्यू होने जा रही गाड़ियों की डीटेल दे रहे हैं.
ये भी पढ़ें: JSW MG Motor का तोहफा; एक्सटेंड किया एश्योर्ड बायबैक प्रोग्राम, कमर्शियल कार पर भी लागू
ये कार 2 जनवरी 2025 को लॉन्च होगी. नए साल की शुरुआत ही इस कार के लॉन्च से होगा. कंपनी ने फिलहाल इस कार के बारे में सारी जानकारी दे दी है लेकिन कीमत का खुलासा नहीं किया है. 2 जनवरी को इस कार की कीमत आएगी.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
ये कार 5 जनवरी 2026 को लॉन्च होने वाली है. जनवरी का महीना कार बाजार के लिहाज से काफी पैक्ड रहेगा. 5 जनवरी को Mahindra XUV7XO की कीमत और फीचर्स की जानकारी मिलेगी. इस कार में कई सारे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं. कार में Level-2 ADAS का फीचर मिलेगा. इसमें लेन डिपार्चर सिस्टम, 540 डिग्री कैमरा, सनरूफ, रियर सीट पर स्क्रीन, एड्रेनॉक्स के साथ फ्रंट में ट्रिपल स्क्रीन का भी सपोर्ट मिलेगा. इसके अलावा ये फीचर भी मिलेंगे.
ये भी पढ़ें: साल के जाते-जाते इन दोनों गाड़ियों को मिले 5-स्टार, Bharat NCAP का भरोसा, कूट-कूट भरा लोहा-स्टील!
26 जनवरी 2026 को इस कार को लॉन्च किया जाएगा. नई Renault Duster को मिड-साइज SUV सेगमेंट में उतारा जाएगा, जहां इसका मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara और Toyota Hyryder जैसी गाड़ियों से होगा.
अपकमिंग Renault Duster का डिजाइन पहले से ज्यादा शार्प और मस्कुलर नजर आएगा. फ्रंट में इंटीग्रेटेड LED DRLs के साथ LED हेडलैंप्स मिलेंगे. बंपर डिजाइन को भी भारतीय कंडीशन्स के हिसाब से थोड़ा रिवाइज किया गया है.
ये भी पढ़ें: Reverse Mode के साथ आते हैं ये 5 प्रीमियम और मॉडर्न इलेक्ट्रिक स्कूटर, जेब पर भारी नहीं पड़ती कीमत, देखें लिस्ट
टेस्ट मॉडल में 18-इंच डायमंड-कट Y-पैटर्न अलॉय व्हील्स देखने को मिले हैं. इसके साथ स्क्वेयर्ड व्हील आर्च, मोटा क्लैडिंग और स्ट्रॉन्ग बॉडी लाइन्स SUV को रग्ड अपील देती हैं. ग्रीनहाउस डिजाइन, रूफ रेल्स और Y-शेप टेललैंप्स ग्लोबल मॉडल जैसे ही रह सकते हैं.
अभी तक इस कार को लॉन्च नहीं किया गया है. फिलहाल इस कार की लॉन्चिंग डेट की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है. ये कार अगले महीने लॉन्च हो सकती है. Maruti अपनी इस इलेक्ट्रिक SUV में दो बैटरी पैक दे रही है—49kWh और 61kWh. ये कार सिंगल चार्ज पर 428 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है.
कंपनी ने अपनी नई 7-सीटर B-MPV का नाम GRAVITE रखा है, जिसे साल 2026 की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा. GRAVITE को खासतौर पर भारतीय परिवारों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.
ये भी पढ़ें: Sierra, Seltos को मिलेगी कड़ी टक्कर; Mahindra XUV7XO का नया टीजर जारी, 540 डिग्री कैमरा समेत कई फीचर्स कंफर्म
जनवरी में टाटा मोटर्स की ओर से भी एक कार को लॉन्च किया जा रहा है. ऐसा माना जा रहा है कि ये कार Tata Punch Facelift हो सकती है. इस कार को कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट भी किया गया है. जनवरी में ये कार लॉन्च हो सकती है. कार में कई सारे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं.
Q1. जनवरी 2026 में कौन-कौन सी नई कारें लॉन्च हो सकती हैं?
जनवरी 2026 में Kia Seltos Facelift, Mahindra XUV 7XO, Renault Duster, Maruti e-Vitara, Nissan Gravite और Tata Punch Facelift लॉन्च या डेब्यू कर सकती हैं.
Q2. Kia Seltos Facelift की लॉन्च डेट क्या है?
Kia Seltos Facelift को 2 जनवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा, इसी दिन इसकी कीमतों का भी खुलासा होगा.
Q3. Mahindra XUV 7XO में कौन-से खास फीचर्स मिल सकते हैं?
इस SUV में Level-2 ADAS, 540 डिग्री कैमरा, पैनारॉमिक सनरूफ, ट्रिपल स्क्रीन सेटअप, वेंटिलेटेड सीट्स और एडवांस इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलने की उम्मीद है.
Q4. Renault Duster किस सेगमेंट में उतरेगी?
नई Renault Duster मिड-साइज SUV सेगमेंट में लॉन्च होगी और इसका मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos और Maruti Grand Vitara से होगा.
Q5. Maruti e-Vitara की रेंज कितनी हो सकती है?
Maruti e-Vitara में 49kWh और 61kWh बैटरी पैक मिल सकते हैं और यह सिंगल चार्ज में करीब 428 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)