&format=webp&quality=medium)
इस महीने ये गाड़ियां हो सकती हैं लॉन्च, देखें लिस्ट (फोटो- AI)
जून का महीना शुरू हो गया है. जून महीना भारतीय ऑटो बाजार के लिए काफी धमाकेदार हो सकता है. इस महीने कई सारी गाड़ियां लॉन्च हो सकती हैं. इसमें मर्सिडीज, BMW, BYD समेत कई सारी गाड़ियां शामिल हैं, जो इस महीने ऑटो बाजार में डेब्यू कर सकती हैं. मई 2026 का महीना भारतीय ऑटो बाजार के लिए कई बड़े लॉन्च के साथ काफी व्यस्त रहा.
अब जून 2026 भी कार प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक रहने वाला है. इस महीने लग्जरी Mercedes-Benz S-Class फेसलिफ्ट से लेकर लंबे समय से इंतजार की जा रही Honda ZR-V SUV तक कई नई कारें भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती हैं. आइए जानते हैं जून 2026 में लॉन्च होने वाली कुछ सबसे बड़ी और चर्चित कारों के बारे में.
Honda की ओर से होंडा ZR-V को लॉन्च किया जा सकता है. नई Honda ZR-V में 2.0-लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन मिल सकता है, जो 184hp की पावर जनरेट करता है. फीचर्स की बात करें तो Honda ZR-V का केबिन कई आधुनिक तकनीकों से लैस होगा. इसमें ADAS सेफ्टी फीचर्स, प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, डिजिटल डिस्प्ले और एडवांस कनेक्टिविटी फीचर्स दिए जाएंगे.
ये भी पढ़ें: देश की पहली Flex-Fuel कार लॉन्च, मारुति Wagon-R में अब मिलेगा 100% एथेनॉल, जानें क्या होगा खास?
कंपनी इस SUV के जरिए प्रीमियम SUV सेगमेंट में अपनी मौजूदगी और मजबूत करने की कोशिश कर सकती है. हालांकि ये कार कब लॉन्च होगी, इसका अभी खुलासा नहीं किया है.
इस महीने लॉन्च होने वाली दूसरी बड़ी कार BMW X6 M60i हो सकती है. कंपनी ने इस प्रीमियम कूपे-SUV के लिए बुकिंग भी शुरू कर दी है. नई BMW X6 M60i में 4.4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसे माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक के साथ जोड़ा गया है. ये इंजन 523hp की पावर और 750Nm का टॉर्क जनरेट करता है.
परफॉर्मेंस के अलावा BMW X6 M60i में प्रीमियम केबिन, लग्जरी फीचर्स और आधुनिक टेक्नोलॉजी का भी खास ध्यान रखा गया है, जिससे यह SUV स्पोर्टी और लग्जरी दोनों अनुभव एक साथ देने की कोशिश करती है.
जून के महीने में Mercedes-Benz S-Class लॉन्च हो सकती है. कंपनी इस अपडेटेड मॉडल को 15 जून को भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है. शुरुआती चरण में इसे प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ पेश किया जाएगा. नई Mercedes-Benz S-Class Facelift में 3.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिल सकता है. साथ में इलेक्ट्रिक मोटर का भी ऑप्शन मिल सकता है. ये इंजन 435hp की पावर और 680Nm का टॉर्क जनरेट करता है.
ये भी पढ़ें: 2027 में लॉन्च होगी Tata Avinya, Chery-JLR प्लेटफॉर्म पर होगी बेस्ड, प्रीमियम EV सेगमेंट में एंट्री
पावरट्रेन के अलावा कार के डिजाइन और फीचर्स में भी कई बदलाव किए गए हैं. इसमें पहले से बड़ी फ्रंट ग्रिल, नए LED लाइटिंग एलिमेंट्स और अपडेटेड केबिन देखने को मिलेगा. इसके साथ Mercedes का लेटेस्ट MBUX Superscreen सिस्टम भी दिया गया है, जो कार के टेक्नोलॉजी और प्रीमियम अनुभव को और बेहतर बनाता है.

देश की दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स की ओर से Tata Sierra EV को भी लॉन्च किया जा सकता है. कंपनी की यह ऑल-इलेक्ट्रिक SUV जून 2026 में भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती है. नई Tata Sierra EV को कंपनी की बढ़ती इलेक्ट्रिक SUV लाइनअप में Harrier EV के नीचे पोजिशन किया जा सकता है.
यह मॉडल पुराने Sierra की पहचान को आधुनिक इलेक्ट्रिक डिजाइन के साथ जोड़ने की कोशिश करेगा. डिजाइन की बात करें तो Sierra EV में पुराने ICE Sierra की रेट्रो-मॉडर्न स्टाइल और आइकॉनिक सिल्हूट को बरकरार रखा जा सकता है.
हालांकि इलेक्ट्रिक वर्जन को अलग पहचान देने के लिए इसमें क्लोज्ड फ्रंट ग्रिल, स्प्लिट हेडलैम्प सेटअप और पूरी चौड़ाई में फैला LED लाइट बार दिया जा सकता है. नई Sierra EV से Tata Motors को उम्मीद है कि यह प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में कंपनी की मौजूदगी को और मजबूत करेगी.
चीनी ईवी कंपनी BYD ने भारत के लिए अपनी पहली प्लग-इन हाइब्रिड कार को टीज कर दिया है. कंपनी ने अभी आधिकारिक तौर पर मॉडल का नाम नहीं बताया है, लेकिन माना जा रहा है कि आने वाली BYD हाइब्रिड SUV या तो BYD Atto 2 DM-i हो सकती है या फिर BYD Sealion 6 DM-i को भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है.
नई BYD Plug-in Hybrid SUV में पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर का कॉम्बिनेशन देखने को मिल सकता है. यह मॉडल उन ग्राहकों को टारगेट कर सकती है जो पूरी तरह इलेक्ट्रिक वाहन पर शिफ्ट होने से पहले हाइब्रिड तकनीक का विकल्प तलाश रहे हैं.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)