&format=webp&quality=medium)
साल 2025 खत्म होने को है और अब अगले साल यानी कि 2026 की तैयारी हो रही है. 2025 में धमाका करने के बाद अब ऑटो कंपनियां अगले साल के लिए भी तैयार हैं. अगले साल भी ऑटो बाजार में बूम होने वाला है क्योंकि कई सारी गाड़ियां लॉन्च होने को तैयार हैं. Tata Motors, Mahindra and Mahindra और Kia India की ओर से कुछ मॉडल अगले साल (2026) में लॉन्च होंगे.
ऐसे में कार खरीदार रुक भी सकते हैं. क्योंकि अगले साल आने वाले मॉडल अलग और थोड़े ज्यादा फ्यूचरिस्टिक फीचर्स से लैस हो सकते हैं. इस खबर में हम आपको बता रहे हैं कि अगर कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अगले साल कौन-से मॉडल दस्तक दे रहे हैं. क्या उनके लिए इंतजार करना सही रहेगा?
ये भी पढ़ें: लॉन्च से पहले सामने आ गया Mahindra XUV 7X0 का इंटीरियर, अंदर से क्या खूब दिखती है कार, देखें फोटो
ये भी पढ़ें: MG Hector Facelift: बिना बटन दबाए या टच के बदलेगा म्यूजिक, कंट्रोल होंगे AC, फैन और वॉल्यूम, जानें कैसे
नई XUV 7XO में शार्प डिजाइन वाली फ्रंट ग्रिल, बड़े एयर इंटेक्स और नया हेडलैंप सेटअप देखने को मिले. मौजूदा C-शेप DRL को और ज्यादा शार्प लुक के साथ बरकरार रखा जा सकता है. पीछे की तरफ नए डिजाइन वाले टेललैंप्स, अपडेटेड बंपर और नए एयरो-ऑप्टिमाइज्ड अलॉय व्हील्स मिलने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें: Mahindra XUV 7X0 में भी मिलेगा Tata Sierra का ये पॉपुलर फीचर! नए टीजर में दिखी झलक, प्री-बुकिंग शुरू
इंटीरियर की बात करें तो इसमें ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप दिया जा सकता है, जो महिंद्रा की आने वाली इलेक्ट्रिक SUVs से प्रेरित होगा. सीटिंग ऑप्शन 6 और 7 सीट्स का ही रह सकता है. इंजन और गियरबॉक्स में किसी बड़े बदलाव की संभावना फिलहाल कम मानी जा रही है.
Mahindra Scorpio-N को भी 2026 कुछ बदलावों के साथ पेश किया जा सकता है. इस कार में लाइटिंग एलिमेंट्स ज्यादा मिल सकते हैं. साथ में ट्रिम फिनिश और एलॉय व्हील्स का भी सपोर्ट मिल सकता है. केबिन के अंदर सबसे बड़ा अपडेट इंफोटेनमेंट सिस्टम के रूप में हो सकता है. उम्मीद है कि इसमें Thar Roxx से लिया गया 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा. हालांकि कार के इंजन में ज्यादा कुछ बदलाव देखने को नहीं मिल सकता.
Kia India ने अपनी पॉपुलर मि़ड साइज एसयूवी Kia Seltos को अनवील तो कर दिया है लेकिन अभी इसकी कीमत सामने नहीं आई है. इस कार की कीमत का खुलासा अगले साल यानी 2 जनवरी 2026 को होगा. फीचर्स की बात करें तो इस कार के लगभग सभी फीचर्स आ चुके हैं.

ये भी पढ़ें: Kia Seltos Vs Tata Sierra: कई फीचर्स में Sierra आगे लेकिन Seltos ने भी दिखाया दम, ये है पूरा Comparison
Kia अपनी नई कॉम्पैक्ट SUV Syros का इलेक्ट्रिक वर्जन Q2 2026 में लॉन्च कर सकती है. Syros EV को K1 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा और इसमें 42kWh और 49kWh बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है. डिजाइन में बॉक्सी शेप बरकरार रहेगी, लेकिन EV-स्पेसिफिक बदलाव जैसे ब्लैंक ग्रिल और नया चार्जिंग पोर्ट दिया जाएगा.
अगर आप लेटेस्ट डिजाइन, नए फीचर्स और EV ऑप्शन चाहते हैं, तो 2026 तक इंतजार करना फायदेमंद हो सकता है.
Tata Motors 2026 में Punch Facelift, Sierra EV और अगली जनरेशन Nexon लॉन्च कर सकती है.
Tata Sierra EV को Q1 2026 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है.
Mahindra 2026 में XUV 7XO और Scorpio-N Facelift लॉन्च कर सकती है.
Kia अपनी नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV Syros EV को Q2 2026 में लॉन्च कर सकती है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)