Ultraviolette के पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर के सामने टिक पाएंगे OLA-Ather-TVS? किससे होगा तगड़ा मुकाबला

कंपनी ने Ultraviolette Tesseract को लॉन्च किया और लॉन्च होने के बाद अब सवाल हो रहा है कि भारतीय बाजार में इसका डायरेक्ट कंपिटिशन किससे होगा? हालांकि अभी कंपनी ने इसकी बुकिंग स्टार्ट नहीं की है.
Ultraviolette के पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर के सामने टिक पाएंगे OLA-Ather-TVS? किससे होगा तगड़ा मुकाबला

प्रीमियम इलेक्ट्रिक व्हीकल्स बनाने वाली कंपनी Ultraviolette ने इंडियन मार्केट में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है. कंपनी ने इस ईवी स्कूटर को लॉन्च करने के बाद मेनस्ट्रीम मार्केट में एंट्री कर ली है. कंपनी ने Ultraviolette Tesseract को लॉन्च किया और लॉन्च होने के बाद अब सवाल हो रहा है कि भारतीय बाजार में इसका डायरेक्ट कंपिटिशन किससे होगा? हालांकि अभी कंपनी ने इसकी बुकिंग स्टार्ट नहीं की है. बहुत जल्द इसकी बुकिंग शुरू हो जाएगी और 2026 की पहली तिमाही से इस स्कूटर की डिलिवरी शुरू होगी.

Ultraviolette Tesseract का डिजाइन

इसका डिजाइन काफी शानदार है. कंपनी ने इसे बड़े फ्यूचरिस्टिक डिजाइन के साथ पेश किया है. Ultraviolette अपने प्रीमियम और अलग डिजाइन के लिए जानी जाती है. कंपनी फिलहाल एक इलेक्ट्रिक बाइक Ultraviolette Mach F77 को बेचती है, जिसका डिजाइन दूसरी बाइक से अलग है. इसकी कीमत 1.20 लाख रुपए है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

ठीक ऐसा ही, कंपनी का इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिजाइन है. ये मार्केट में बिकने वाले दूसरे स्कूटर से एकदम अलग है. पहली बार इसमें रडार और डैशकैम इंटीग्रेट करके दिया है. डुअल प्रोजेक्टर लाइट्स और साथ में फ्लोटिंग DRLs का सपोर्ट है. इसके अलावा 34 लीटर का अंडर स्टोरेज स्पेस दिया है, जो किसी दूसरे स्कूटर में नहीं मिलता. इसके अलावा 14 इंच के व्हील्स मिलते हैं.

इन इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ होगा तगड़ा मुकाबला

TVS

TVS iQube ST 5.1 kWh

TVS की ओर से बड़ी बैटरी पैक वाला स्कूटर iQube ST 5.1 kWh पेश किया जाता है. ये सिंगल चार्ज पर 150 किमी की रेंज का दावा करता है. इसमें 32 लीटर तक का बूटस्पेस मिलता है, जो दूसरे स्कूटर प्रोवाइड नहीं करते. हालांकि इस वेरिएंट की कीमत 1.85 लाख रुपए है. लेकिन इसकी शुरुआती कीमत 1.07 लाख रुपए है.

OLA

OLA S1 Pro Gen 3

ये ओला इलेक्ट्रिक की ओर से नई ऑफरिंग है. यहां भी बड़ी बैटरी 5.3 kWh का मिलता है, जो सिंगल चार्ज पर 320 किमी की रेंज प्रोवाइड करता है. हालांकि इसकी शुरुआती यानी छोटे बैटरी वाले वेरिएंट की कीमत 1.15 लाख से शुरू है.

Rizta

Ather Rizta

Ather Rizta के टॉप वेरिएंट की कीमत 1.36 लाख रुपए है और इसमें 3.7 kWh का बैटरी पैक मिलता है. हालांकि सिंगल चार्ज पर 123 किमी की रेंज मिलती है. हालांकि कम बैटरी वाले पैक की कीमत एक लाख रुपए से भी कम है.

Honda Activa e

Honda Activa e

इस स्कूटर की शुरुआती कीमत 1.17 लाख रुपए है लेकिन टॉप वेरिएंट की कीमत 1.51 लाख रुपए तक जाती है. वही सिंगल चार्ज पर 102 किमी की रेंज मिलती है. लेकिन बूटस्पेस बिल्कुल नहीं है क्योंकि बैटरी की पोजिशन बूट में है और बैटरी स्वैप सिस्टम के साथ आती है.

Bajaj

Bajaj Chetak

बजाज की ओर से हाल ही में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक लॉन्च किया गया था. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.27 लाख रुपए है और ये सिंगल चार्ज पर 153 किमी की रेंज मिलती है. लेकिन इसमें 35 लीटर का बूटस्पेस मिलता है, जो काफी ज्यादा है.

RECOMMENDED

तनुजा यादव

तनुजा यादव

Chief Sub-Editor, ज़ी बिज़नेस डिजिटल

तनुजा यादव, ज़ी बिज़नेस डिजिटल में बतौर चीफ सब एडिटर काम करती हैं और ऑटोमोबाइल व बिज़नेस सेक्टर से जुड़ी खबर

...Read More
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6