TVS का अबतक का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत - ₹49999, जानें किन टेक और सेफ्टी फीचर्स से लोडेड

TVS Motor कंपनी ने मार्केट में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किया है. इसकी कीमत 50,000 रुपए तय की गई है. इसे BaaS के साथ पेश किया गया है. जानें इसमें क्या फीचर्स मिल रहे हैं?
TVS का अबतक का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत - ₹49999, जानें किन टेक और सेफ्टी फीचर्स से लोडेड

फोटो क्रेडिट - TVS Motor

देश की दिग्गज टू-व्हीलर कंपनी TVS Motor ने अबतक का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस स्कूटर को BaaS यानी कि बैटरी एज ए सर्विस के साथ लॉन्च किया है. कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च कर अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल पोर्टफोलियो को और मजबूत किया है. कंपनी ने TVS Orbiter V1 के नाम से ये स्कूटर पेश किया है, जिसमें 1.8 kWh का बैटरी पैक मिलता है.

खास बात ये है कि ये कंपनी का अबतक का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जो BaaS के साथ आता है. ये कंपनी के लाइनअप का सबसे ज्यादा एक्सिसेबल स्कूटर है. इस स्कूटर शुरुआती कीमत 49,999 रुपए है, जो इसे सबसे ज्यादा अफोर्डेबल बनाता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

बिना BaaS के कितनी है कीमत?

अगर कोई ग्राहक इस स्कूटर को बिना बैटरी एज ए सर्विस के खरीदना चाहते हैं तो उसे ये स्कूटर ₹84,500 का पड़ेगा. इसमें पीएम ई-ड्राइव स्कीम का बेनेफिट शामिल है. लेकिन BaaS के साथ ये स्कूटर और भी सस्ता पड़ रहा है.

Orbiter

यह स्कूटर खासतौर पर शहरी यात्रियों के लिए आसान, किफायती और स्मार्ट इलेक्ट्रिक कम्यूटिंग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. कंपनी के Orbiter रेंज में अब दो वेरिएंट उपलब्ध हैं — V1 (1.8 kWh बैटरी) और V2 (3.1 kWh बैटरी).

TVS Orbiter V1 के स्पेसिफिकेशन्स

TVS

सिंगल चार्ज में कितनी रेंज?

TVS Orbiter V1 में 1.8 kWh बैटरी पैक दिया गया है. कंपनी के मुताबिक यह स्कूटर IDC सर्टिफाइड 86 किमी की रेंज देता है. वहीं चार्जिंग की बात करें तो यह स्कूटर करीब 2 घंटे 20 मिनट में 0 से 80% तक चार्ज हो सकता है.

इस स्कूटर में कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं, जैसे:

  • कनेक्टेड मोबाइल ऐप
  • फ्रंट LED हेडलैंप के साथ वाइजर
  • कलर्ड LCD क्लस्टर
  • इनकमिंग कॉल डिस्प्ले

इस स्कूटर का डिजाइन कैसा है?

  • 845 मिमी लंबी फ्लैट सीट
  • 290 मिमी फुटबोर्ड
  • चौड़ा और सीधा हैंडलबार
  • 34 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज

इन टेक फीचर्स से लोडेड

TVS Orbiter में कई स्मार्ट और कनेक्टेड फीचर्स दिए गए हैं, जैसे:

  • क्रैश, फॉल, एंटी-थेफ्ट और जियो-फेंसिंग अलर्ट
  • मोबाइल ऐप से बैटरी चार्ज और ओडोमीटर की जानकारी
  • टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन
  • कॉल, SMS और पर्सनल अलर्ट डिस्प्ले
  • Hill Hold Assist
  • Cruise Control
  • Parking Assist
  • OTA (Over-the-Air) अपडेट
  • Eco और Power राइड मोड, साथ में रीजनरेटिव ब्रेकिंग

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

BaaS मॉडल से कैसे सस्ती पड़ेगी?

कंपनी ने अपने EV पोर्टफोलियो में Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल भी पेश किया है. इसके तहत ग्राहक को बैटरी की पूरी कीमत एक साथ नहीं चुकानी पड़ेगी, बल्कि वह बैटरी उपयोग के लिए सब्सक्रिप्शन ले सकता है.

इस मॉडल के कुछ प्रमुख फायदे:

  • शुरुआती कीमत ₹49,999 से शुरू
  • ₹862 प्रति माह से फ्लेक्सी पेमेंट प्लान
  • 5 साल/70,000 किमी तक एक्सटेंडेड वारंटी
  • BaaS अवधि के दौरान अनलिमिटेड मंथली यूसेज

FAQs

1. TVS Orbiter V1 की शुरुआती कीमत कितनी है?

TVS Motor Company का TVS Orbiter V1 BaaS मॉडल के साथ ₹49,999 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है.

2. बिना BaaS के TVS Orbiter V1 की कीमत कितनी है?

अगर ग्राहक इसे BaaS के बिना खरीदते हैं तो इसकी कीमत करीब ₹84,500 पड़ती है.

3. TVS Orbiter V1 एक बार चार्ज करने पर कितनी रेंज देता है?

यह स्कूटर IDC सर्टिफाइड 86 किमी तक की रेंज देता है.

4. स्कूटर को चार्ज होने में कितना समय लगता है?

TVS Orbiter V1 को 0 से 80% तक चार्ज होने में लगभग 2 घंटे 20 मिनट का समय लगता है.

5. TVS Orbiter V1 में कौन-कौन से स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं?

इस स्कूटर में कनेक्टेड मोबाइल ऐप, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, क्रूज कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट, OTA अपडेट और LCD डिजिटल क्लस्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6