TVS Motor का फ्यूचर टेक्‍नोलॉजी, इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स पर बड़ा एलान; 1200 करोड़ का करेगी निवेश

TVS Motor का कहना है कि वह खुद को कनेक्टेड, सस्‍टेनेबल और इलेक्ट्रिक ब्रांड के साथ नई जेनरेशन की कंपनी में बदल रही है. 
TVS Motor का फ्यूचर टेक्‍नोलॉजी, इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स पर बड़ा एलान; 1200 करोड़ का करेगी निवेश

(Image source: PTI)

चेन्नई की TVS मोटर (TVS Motor Company) फ्यूचर टेक्‍नोलॉजीज और इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स पर बड़ा एलान किया है. कंपनी अगले चार साल के दौरान इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स और टेक्‍नोलॉजी पर 1,200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. टीवीएस मोटर ने इस बारे में तमिलनाडु सरकार के साथ करार किया है. कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा कि यह निवेश मुख्य रूप से नए प्रोडक्‍ट्स के डिजाइन, डेवलपमेंट और मैन्‍युफैक्‍चरिंग के अलावा इलेक्ट्रिक व्‍हीकल क्षेत्र में कैपेसिटी एक्‍सपेंशन पर किया जाएगा. बयान में कहा गया है कि टीवीएस मोटर खुद को कनेक्टेड, सस्‍टेनेबल और इलेक्ट्रिक ब्रांड के साथ नई जेनरेशन की कंपनी में बदल रही है.

EV और ग्रीन फ्यूल टेक्‍नोलॉजी पर फोकस

टीवीएस मोटर का कहना है कि वह इलेक्ट्रिक व्‍हीकल और ग्रीन फ्यूल के क्षेत्र में टेक्‍नोलॉजी डेवलपमेंट को लेकर कमिटेड है. कंपनी देश के टू-व्‍हीलर सेगमेंट में इलेक्ट्रिफिकेशन को लीड करना चाहती है. कंपनी ने बताया कि उसने कोयम्बटूर में तमिलनाडु निवेश कॉन्‍क्‍लेव 2021 के दौरान राज्य सरकार के साथ सहमति ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं. बयान के मुताबिक, इस निवेश के एलान से यह साफ है कि टीवीएस मोटर राज्‍य की इकोनॉमिक ग्रोथ में एक जिम्‍मेदारी कॉरपोरेट सिटीजन के रूप में काम कर रही है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

TVS Motor का शेयर उछला

TVS Motor के शेयर में 23 नवंबर को कारोबार के दौरान तेजी दर्ज की गई. कारोबार के आखिर में BSE पर कंपनी का शेयर 712.20 रुपये प्रति पर बंद हुआ. बीते एक साल में इस स्‍टॉक में करीब 51 फीसदी की तेजी आ चुकी है. जबकि, इस साल अबतक यह शेयर 45 फीसदी से ज्‍यादा उछल चुका है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6