&format=webp&quality=medium)
TVS King EV MAX Price: घरेलू वाहन विनिर्माता टीवीएस मोटर कंपनी (TVS Motor Company) ने किफायती ग्रीन अर्बन ट्रांसपोर्टेशन को बढ़ावा देने के लिए 2.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत में अपना इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन ‘टीवीएस किंग ईवी मैक्स’ (TVS King EV MAX) पेश किया. कंपनी ने घोषणा की कि यह भारत की पहली ब्लूटूथ (Bluetooth) कनेक्टेड थ्री-व्हीलर है.
कंपनी ने TVS King EV MAX को देश का पहला ब्लूटूथ-कनेक्टेड इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन बताते हुए कहा कि इसकी चार्जिंग क्षमता काफी तेज होने के साथ यह बढ़िया पिकअप क्षमता से भी लैस है. टीवीएस मोटर (TVS Motor) के मुताबिक, एक बार चार्ज होने पर यह अधिकतम 179 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है. इसके अलावा इसे पूरी तरह चार्ज होने में 3.5 घंटे का समय लगता है.
ये भी पढ़ें- Auto Expo 2025: वेव मोबिलिटी ने लॉन्च की सोलर पावर्ड इलेक्ट्रिक कार 'EVA', कीमत ₹3.25 लाख से शुरू
टीवीएस मोटर कंपनी (TVS Motor Company) के वाणिज्यिक परिवहन खंड के व्यवसाय प्रमुख रजत गुप्ता ने यहां एक कार्यक्रम में इस इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर की खूबियां गिनाते हुए कहा कि इसे ऑटो रिक्शा चालकों, वाहन मालिकों और आम लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है. गुप्ता ने कहा, शहरी क्षेत्रों के विस्तार के साथ ही स्वच्छ परिवहन विकल्प मुहैया कराना भी जरूरी हो गया है.
टीवीएस किंग ईवी मैक्स (TVS King EV MAX) अपने उन्नत इलेक्ट्रिक समाधान और बेहतर सुविधा और कनेक्टेड खूबियों के साथ इस मकसद को बखूबी पूरा करता है. उन्होंने कहा कि कंपनी अपने इस उत्पाद की गुणवत्ता को लेकर काफी आश्वस्त है और खरीदारों को 6 साल या 1.5 लाख किलोमीटर तक की वारंटी भी दे रही है.

ये भी पढ़ें- Auto Expo 2025 में इस कंपनी ने दिखाई स्कूटर और ऑटो की नई रेंज; मिलेगी दमदार रेंज और जबरदस्त बूट स्पेस
कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर की शोरूम कीमत देशभर में एकसमान 2.95 लाख रुपये रखने की घोषणा करते हुए कहा कि इसे उत्तर प्रदेश, बिहार, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में आज से ही पेश किया जा रहा है. इसके साथ ही इसकी बुकिंग भी शुरू हो गई है. टीवीएस मोटर दोपहिया वाहनों के अलावा वर्ष 2009 से थ्री-व्हीकल सेगमेंट में भी सक्रिय है. हालांकि, टीवीएस किंग ईवी मैक्स (TVS King EV MAX) इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर सेगमेंट में उसका पहला उत्पाद है.