इस देश में TVS King EV Max की एंट्री, सिंगल चार्ज पर 179 km की रेंज, कई स्मार्ट फीचर्स से लैस

TVS Motor Company ने नेपाल में नया इलेक्ट्रिक ऑटो TVS King EV MAX लॉन्च किया है. यह इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर 179KM की रेंज, 60kmph की टॉप स्पीड और SmartXonnect फीचर्स के साथ आता है. इसमें 11kW मोटर और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है. कंपनी इस पर 6 साल या 1.5 लाख किलोमीटर की वारंटी भी दे रही है.
इस देश में TVS King EV Max की एंट्री, सिंगल चार्ज पर 179 km की रेंज, कई स्मार्ट फीचर्स से लैस

TVS ने पॉपुलर इलेक्ट्रिक ऑटो विदेश में किया लॉन्च (फाइल फोटो)

देश की दिग्गज ऑटो मैन्युफैक्चरिंग कंपनी टीवीएस मोटर ने नेपाल में अपना नया कनेक्टेड इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर TVS King EV MAX लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक ऑटो को खास तौर पर शहरी यात्रा और लास्ट माइल कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है. यह नया मॉडल दमदार रेंज, तेज चार्जिंग और स्मार्ट तकनीक के साथ पेश किया गया है.

नेपाल इस समय दुनिया के तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक वाहन बाजारों में शामिल हो चुका है. ऐसे में TVS का यह नया इलेक्ट्रिक ऑटो वहां के सार्वजनिक परिवहन और शहरों में छोटी दूरी की यात्रा के लिए एक बड़ा विकल्प माना जा रहा है.

इस ई-ऑटो की कितनी रेंज?

TVS King EV MAX को एक बार फुल चार्ज करने पर 179 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है. कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर अपने सेगमेंट में शानदार प्रदर्शन और कम खर्च वाली यात्रा का अनुभव देगा.

चार्जिंग की बात करें तो यह वाहन केवल 2 घंटे 15 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है, जबकि 100 प्रतिशत चार्ज होने में करीब 3.5 घंटे का समय लगता है.

TVS King EV Max की खासियतें

TVS

दमदार मोटर और शानदार स्पीड

इस इलेक्ट्रिक ऑटो में 11 किलोवॉट की हाई परफॉर्मेंस मोटर दी गई है. इसके साथ 51.2V की लिथियम-आयन एलएफपी बैटरी मिलती है, जो बेहतर प्रदर्शन और लंबी उम्र के लिए जानी जाती है. TVS King EV MAX की टॉप स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा है. इसमें अलग-अलग ड्राइविंग मोड भी दिए गए हैं:

  • इको मोड – 40 किमी/घंटा
  • सिटी मोड – 50 किमी/घंटा
  • पावर मोड – 60 किमी/घंटा

कंपनी के अनुसार यह वाहन केवल 3.7 सेकंड में 0 से 30 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है.

किन स्मार्ट फीचर्स से लैस?

TVS ने इस इलेक्ट्रिक ऑटो में SmartXonnect तकनीक दी है. इसकी मदद से उपयोगकर्ता अपने स्मार्टफोन के जरिए कई सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें मिलने वाले प्रमुख स्मार्ट फीचर्स:

  • रियल टाइम नेविगेशन
  • वाहन की स्थिति की जानकारी
  • अलर्ट और नोटिफिकेशन
  • वाहन डायग्नोस्टिक सुविधा

इसके अलावा इसमें बड़ा केबिन और आरामदायक सीटिंग डिजाइन भी दिया गया है, जिससे यात्रियों को बेहतर सफर अनुभव मिलेगा.

नेपाल में तेजी से बढ़ रहा ईवी पोर्टफोलियो

नेपाल में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है. खासकर इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर कम खर्च और बेहतर माइलेज के कारण तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. ऐसे में TVS King EV MAX को शहरी यात्रा और कम दूरी की सार्वजनिक परिवहन जरूरतों के लिए एक मजबूत विकल्प माना जा रहा है.

जून 2026 तक सभी डीलरशिप पर मिलेगा

कंपनी ने जानकारी दी है कि फिलहाल यह इलेक्ट्रिक ऑटो नेपाल के चुनिंदा डीलरशिप पर उपलब्ध है. जून 2026 तक इसे पूरे नेटवर्क में उपलब्ध कराया जाएगा. TVS इस वाहन के साथ 6 साल या 1.5 लाख किलोमीटर तक की वारंटी भी दे रही है, जो अपने सेगमेंट में काफी बेहतर मानी जा रही है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6