TVS iQueb EV के दुनियाभर में बिक गए 6 लाख यूनिट्स, अब देश में की एंट्री, कीमत बस इतनी...

टीवीएस मोटर कंपनी ने बयान में कहा कि कंपनी की इकाई पीटी टीवीएस मोटर ने इंडोनेशिया में आईक्यूब के लिए बुकिंग शुरू कर दी है. इसकी शुरुआती कीमत 2.99 करोड़ इंडोनेशियाई रुपिया (करीब 1.6 लाख रुपये) है. 
TVS iQueb EV के दुनियाभर में बिक गए 6 लाख यूनिट्स, अब देश में की एंट्री, कीमत बस इतनी...

देश की दिग्गज टू-व्हीलर कंपनी TVS Motor ने अपने पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS iQube के साथ इंडोनेशिया में एंट्री कर ली है. कंपनी ने आज इसकी जानकारी दी. कंपनी ने बताया कि TVS iQube, जो कंपनी का पॉपुलर और दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर है, इसे इंडोनेशिया में बेचा जाने लगा है. टीवीएस मोटर कंपनी ने बयान में कहा कि कंपनी की इकाई पीटी टीवीएस मोटर ने इंडोनेशिया में आईक्यूब के लिए बुकिंग शुरू कर दी है. इसकी शुरुआती कीमत 2.99 करोड़ इंडोनेशियाई रुपिया (करीब 1.6 लाख रुपये) है.

Indonesia में बढ़ी EV की डिमांड

TVS Motor कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (आसियान) जेम्स चैन ने कहा कि इंडोनेशिया के दोपहिया वाहन खंड में इलेक्ट्रिक वाहन (EV) अपनाने में पिछले तीन वर्ष में 101 प्रतिशत (सालाना संचयी वृद्धि दर) की मजबूत वृद्धि दर्ज की. हम टीवीएस आईक्यूब के रूप में एक विश्वसनीय, उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद और आकर्षक मूल्य निर्धारण के साथ ईवी को बढ़ावा देने के सरकारी प्रयासों में भागीदार बनकर खुश हैं.

6 लाख बिक चुके TVS iQube

कंपनी ने बयान में कहा कि उसके इलेक्ट्रिक स्कूटर को ईस्ट करवांग स्थित पीटी टीवीएस मोटर कंपनी के विनिर्माण संयंत्र में ‘असेंबल’ किया जाएगा. टीवीएस मोटर कंपनी के उपाध्यक्ष (ईवी अंतरराष्ट्रीय व्यापार) मधु प्रकाश सिंह ने बताया कि वैश्विक स्तर पर आईक्यूब का बिक्री आंकड़ा छह लाख इकाई के पार पहुंच चुका है.

TVS iQube के स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी के अनुसार, आईक्यूब एक बार चार्ज करने पर 115 किलोमीटर तक चल सकता है. इसकी अधिकतम गति 78 किलोमीटर प्रति घंटा है और यह 4.2 सेकंड में 0-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है. स्कूटर में ग्राहकों को 30 लीटर का बूट स्पेस मिलता है और इसकी टॉप स्पीड 75 kmph है. ये स्कूटर ब्राउन और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है.

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको 2.2 किलोवॉट का बैटरी पैक मिलेगा. 950 वॉट का चार्जर सपोर्ट मिलता है. 5 इंच की टीएफटी स्क्रीन मिलती है. सिर्फ 2 घंटे में 0-80 फीसदी चार्ज हो जाता है. इसके अलावा व्हीकल क्रैश और टो अलर्ट का फीचर है. टर्न बाय टर्न नेविगेशन का सपोर्ट है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6