&format=webp&quality=medium)
अगले साल कंपनी लॉन्च करेगी नई कार. (पीटीआई फोटो)
Toyota official announcement to discontinues: जापान की मशहूर कार निर्माता कंपनी टोयोटा (Toyota) ने एक बड़ी घोषणा की है. टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (Toyota Kirloskar Motor) ने भारत में यारिस (Toyota Yaris) को बंद करने का फैसला किया है. 27 सितंबर, 2021 यानी आज से भारतीय बजारों में यह कार बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं होगी. टोयोटा ने साल 2018 में अपनी सेडान यारिस को लॉन्च किया था. लेकिन अब यह भारतीय बजारों में लोगों को नहीं मिल पाएगी.
टोयोटा यारिस (Toyota Yaris) को बंद करने की घोषणा के साथ ही कंपनी ने कुछ जरूरी बातों का जिक्र भी किया. कंपनी ने कहा कि यह कदम टोयोटा की प्रोडक्ट स्ट्रेटजी का एक हिस्सा है, जो एडवांस टेक्नोलॉजी और प्रोडक्ट की पेशकश के माध्यम से ग्राहकों की हर रोज बढ़ने वाली जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करता है. योटा यारिस (Toyota Yaris) बंद होने के बाद कंपनी ने 2022 में नए टोयोटा मॉडल लॉन्च करने का ऐलान भी किया.
टोयोटा ने कहा कि हम दूसरी मौजूदा गाड़ियों के साथ खुद को ग्राहकों के साथ जोड़े रखना चाहते हैं. वहीं आने वाले साल में हम नए टोयोटा को लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं. इस पर अभी काम चल रहा है और इससे जुड़ी ऑफिश्यली अनाउंसमेंट कंपनी जल्द ही करेगी. हालांकि, आने वाले 10 सालों तक टोयोटा यारिस के असली स्पेयर पार्ट्स का प्रोडक्शन भारत में जारी रहेगी. ताकी इसे चलाने वाले ग्राहकों को किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें
कंपनी ने आगे कहा कि हम अपने सभी खरीददारों को उनके समर्थन और ब्रांड पर भरोसा करने के लिए धन्यवाद देते हैं. इसके साथ कंपनी ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी लोगों टोयोटा के साथ पहले की तरह ही जुड़े रहेंगे. कंपनी ने अभी यह घोषणा नहीं की है कि 2022 में यारिस की जगह पर कौन सी कार लॉन्च होनी है. लेकिन अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत में टोयोटा बेल्टा को लॉन्च किया जा सकता है.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक कंपनी ने भारतीय बाजार में मई 2018 में यारिस उतारी था. इसकी कीमत 8.75 लाख रुपये से 14.07 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गयी थी. यह सेडान होंडा सिटी, ह्यूंदे वरना और मारुति सुजुकी सियाज के वर्ग में पेश की गयी थी. हालांकि, लगभग 19,800 इकाइयों की थोक बिक्री के साथ, बाजार में इसे ज्यादा अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली.