&format=webp&quality=medium)
टोयोटा की पहली ईवी कार की कीमत का खुलासा, जानें फीचर्स (फोटो - Toyota)
जापानी कार निर्माता कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर इंडिया ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने कुछ समय पहले ही अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Toyota Urban Cruiser Ebella को अनवील किया था. लेकिन अब कंपनी ने इस कार को फाइनली लॉन्च कर दिया है. इसकी कीमत का खुलासा कर दिया है. कंपनी ने इस कार को सिंगल वेरिएंट में उतारा है. इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 23,60,000 रुपए तय की गई है.
बता दें कि मौजूदा समय में इलेक्ट्रिक कार का पेनेट्रेशन तेजी से बढ़ रहा है. EV पेनेट्रेशन की बात करें तो मौजूदा समय में ये 8 फीसदी से भी ज्यादा हो गया है. ऐसे में ऑटो कंपनियां इस पेनेट्रेशन का फायदा उठाने के लिए लगातार ईवी मॉडल्स अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर रही हैं.
ये भी पढ़ें: बुलेट के दीवानों के लिए खुशखबरी, मार्केट में आई Bullet 650, दमदार फीचर्स से लैस, जानें कीमत
| वेरिएंट | Grade - E3 |
| बैटरी | 61 kWh |
| Power (kW) | 128 bhp |
| Torque (Nm) | 189 Nm |
| कीमत | 23,60,000 रुपए (एक्स-शोरूम) |
नई SUV को ‘URBAN TECH’ डिजाइन थीम के साथ तैयार किया गया है, जो बड़े और प्रैक्टिकल केबिन स्पेस को मजबूत, प्रीमियम और आकर्षक SUV स्टाइल के साथ जोड़ती है. इसमें Toyota की सिग्नेचर Hammerhead फ्रंट डिजाइन, एयरोडायनामिक बॉडी प्रोफाइल, प्रीमियम LED लाइटिंग, डुअल-टोन एक्सटीरियर और 18-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं.

SUV का केबिन बड़ा, मॉडर्न और प्रीमियम अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें बेहतर फिनिश और आकर्षक डुअल-टोन इंटीरियर थीम दी गई है. यात्रियों के आराम को ध्यान में रखते हुए वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 12 रंगों के विकल्प वाली एम्बिएंट लाइटिंग, स्लाइड और रिक्लाइन होने वाली रियर सीट्स, पैनोरमिक रूफ और प्रीमियम JBL साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
कार में 10.25 इंच का कॉम्बिमीटर और 10.1 इंच का मल्टीमीडिया सिस्टम दिया गया है. ये सिस्टम वायरलैस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है.
इस कार में कंपनी ने level 2 ADAS दिया है. साथ में इसमें ग्राहकों को 7 एयरबैग्स मिलते हैं. इसके अलावा इस कार की बॉडी हाई टेंसाइल बॉडी स्ट्रक्चर की बनी है. वहीं कार में 360 डिग्री कैमरा भी दिया गया है.
कंपनी इस कार की बैटरी के लिए 8 साल की वारंटी दे रही है. इसके अलावा, एश्योर्ड बायबैक ऑप्शन भी दे रही है. इसके अलावा कंपनी ने Battery-as-a-Service का भी ऑप्शन दिया है.
यह कार AC और DC फास्ट चार्जिंग दोनों का सपोर्ट करती है. इसमें स्मार्ट चार्जिंग फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें i-Connect के जरिए रिमोट चार्जिंग ऑपरेशन, चार्जिंग शेड्यूल सेट करने और बैटरी की स्थिति की निगरानी करने जैसी सुविधाएं शामिल हैं.
इस कार में 5 मोनोटोन और 4 स्टाइलिश डुअल-टोन रंग ऑप्शन्स दिए गए हैं.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)