&format=webp&quality=medium)
जब आम आदमी कार खरीदता है तो कार में ज्यादा से ज्यादा फीचर्स की तलाश रहती है लेकिन उतना ज्यादा पैसा भी नहीं खर्च करना है. मौजूदा समय में मास सेगमेंट वाली कार खरीदने वालों के बीच सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट्स दो पॉपुलर फीचर्स बन गए हैं. ये फीचर इसलिए इतने पॉपुलर हैं क्योंकि एक तो इन फीचर की वजह से कार को शानदार लग्जरी फील मिलता है, इसके अलावा कार में बैठे लोगों के लिए आराम भी बन जाता है. यहां हम आपको 5 ऐसी कार के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जो वेंटिलेटेड सीट्स वाले फीचर के साथ आती हैं और इनकी एक्स-शोरूम कीमत 15 लाख रुपए से कम है.
बता दें कि आज से तकरीबन 10 साल पहले ये फीचर बड़ी और महंगी गाड़ियों में आता था. जो लोग 30 लाख से ऊपर की कार खरीदते हैं, उन्हें इस फीचर का फायदा मिलता था लेकिन ऑटो बाजार में लगातार बढ़ती डिमांड को देखते हुए अब कंपनियों ने थोड़ी सस्ती गाड़ियों में भी इस फीचर को देना शुरू कर दिया है.
गर्मी के मौसम में कार की सीट्स भी गर्म हो जाती हैं. ऐसे में वेंटिलेटेड सीट्स का फायदा सीट्स में एयर कंडिशन का मिलता है. सीट का तापमान बढ़ने पर वेंटिलेटेड सीट्स का इस्तेमाल ज्यादा होता है, ये कार की सीट का तापमान नॉर्मल रखते हैं और ड्राइवर और पैसेंजर्स को आराम दिलाते हैं. यहां 5 ऐसी कार की डीटेल दे रहे हैं, जिसमें ये दमदार फीचर मिल रहा है.
इस कार को 3 वेरिएंट्स में बेचा गया है. इसमें R1, R2 और R3 शामिल हैं. इसके आर3 वेरिएंट में वेंटिलेटेड सीट्स का सपोर्ट मिलता है. इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपए है. इस कार में 1.2 लीटर का 3 सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है. ये इंजन 120 पीएस की मैक्सिमम पावर और 170 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. कार में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है.
इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.71 लाख रुपए है. इस कार के कई सारे वेरिएंट्स कंपनी के पोर्टफोलियो में शामिल है. हालांकि वेंटिलेटेड सीट्स वाले फीचर वाले मॉडल की कीमत 14.92 लाख रुपए है. इस कार में एक लीटर का टर्बो चार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है. ये इंजन 120 पीएस की पावर और 172 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.
बजट रेंज में मारुति सुजुकी की एक्सएल6 ही एक कार है, जो वेंटिलेटेड सीट्स वाले फीचर के साथ आती है. हालांकि ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में ही मिलता है. Alpha और Alpha Plus में ही इस फीचर को दिया गया है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 12.61 लाख रुपए है.
परफॉर्मेंस की बात करे तो इस कार में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है. ये माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आती है. ये इंजन 103 पीएस की पावर और 137 Nm का टॉर्क डिलिवर कर रहा है. कार में 5 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का सपोर्ट मिलता है.
VIDEO: कोर्ट मानता है Dashcam को सबूत?
टाटा मोटर्स की ओर से पेश होने वाली कूपे एसयूवी टाटा कर्व में भी वेंटिलेटेड सीट्स का सपोर्ट मिलता है. इस कार के 3 वेरिएंट्स में ही ये फीचर मिलता है,जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.69 लाख रुपए है. इस कार में 1.2 लीटर का T-GDi टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 125 पीएस की पावर और 225 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.
Hyundai Verna का एक ही वेरिएंट है, जिसमें ये वेंटिलेटेड सीट्स का फीचर मिलता है. इस वेरिएंट का प्राइस 14.75 लाख रुपए है. इस कार में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है. ये इंजन 115 पीएस की पावर और 143.8 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. कार में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का सपोर्ट मिलता है.
इस खबर में बताई गई सभी कार 15 लाख रुपए के बजट में आती हैं. हालांकि ये एक्स-शोरूम कीमत है. इस खबर में कार की कीमत और वेरिएंट्स की जानकारी दी गई है. अगर आप कोई कार खरीदनी है तो कार कंपनी की वेबसाइट पर जाकर इसकी ज्यादा जानकारी ले सकते हैं.