Model Y लॉन्च करने के बाद अब क्या है Tesla का प्लान? कंपनी खोलेगी इतने चार्जिंग स्टेशन

कंपनी के ईवी इकोसिस्टम में शोरूम, सर्विस सेंटर, डिलीवरी इन्फ्रास्ट्रक्चर, चार्जिंग स्टेशन, लॉजिस्टिक्स हब और कंपनी के ऑफिस शामिल हैं.
Model Y लॉन्च करने के बाद अब क्या है Tesla का प्लान? कंपनी खोलेगी इतने चार्जिंग स्टेशन

मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में मंगलवार को शोरूम खोलने के बाद एलन मस्क के नेतृत्व वाली टेस्ला दिल्ली में जल्द शोरूम खोलने की योजना पर काम कर रही है. टेस्ला के मुताबिक, वह नई दिल्ली में चार चार्जिंग स्टेशन बनाने की योजना पर काम कर रही है. इसमें 16 सुपरचार्जर होंगे, जबकि 15 डेस्टिनेशन चार्जर होंगे. टेस्ला ने मुंबई में 'एक्सपीरियंस सेंटर' लॉन्च करने के साथ देश में अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक एसयूवी मॉडल वाई (Tesla Model Y) को लॉन्च किया. टेस्ला ने आधिकारिक बयान में कहा कि कंपनी ने भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के इर्द-गिर्द एक संपूर्ण इकोसिस्टम तैयार करके विकास की बड़ी योजना तैयार की है.

मुंबई में इन 4 शहरों में होगा चार्जिंग स्टेशन

कंपनी के ईवी इकोसिस्टम में शोरूम, सर्विस सेंटर, डिलीवरी इन्फ्रास्ट्रक्चर, चार्जिंग स्टेशन, लॉजिस्टिक्स हब और कंपनी के ऑफिस शामिल हैं. मुंबई में टेस्ला ने प्रमुख क्षेत्रों जैसे लोअर परेल, बीकेसी, नवी मुंबई और ठाणे में चार प्रमुख चार्जिंग स्टेशनों के निर्माण का ऐलान किया है. इसमें 16 सुपरचार्जर और 16 डेस्टिनेशन चार्जर होंगे.

Add Zee Business as a Preferred Source

क्या है Tesla का टारगेट?

टेस्ला ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन उसके व्यापक मिशन का सिर्फ एक हिस्सा है. कंपनी का असली लक्ष्य एक सस्टेनेबल इकोसिस्टम बनाना है. कंपनी ने बताया कि दुनिया भर के 55 देशों में 80 लाख से ज्यादा टेस्ला वाहन वितरित किए जा चुके हैं और सिर्फ 2024 में ही ओवर-द-एयर (ओटीए) सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए 250 से ज्यादा नए फीचर जोड़े गए हैं.

कंपनी समय के साथ कारों को और स्मार्ट बनाने के लिए ऐसे अपडेट जारी रखने की योजना बना रही है. कंपनी पहले से ही दुनिया भर में 70,000 से ज्यादा सुपरचार्जर के साथ 7,000 से ज्यादा सुपरचार्जिंग स्टेशन संचालित करती है. भारत के रोजगार बाजार को एक बड़ा बढ़ावा देते हुए, टेस्ला ने पुष्टि की कि वह पूरी तरह से स्थानीय प्रतिभाओं पर निर्भर रहेगी.

Tesla Model Y के फीचर्स

इस कार में 15.3 इंच का सेंट्रल टचस्क्रीन सिस्टम मिलने वाला है. इसके अलावा फ्रंट सीट हीटेड और वेंटिलेटेड फीचर्स के साथ दी गई हैं. इसके अलावा 9 स्पीकर ऑडियो सिस्टम, 8 इंच की रियर टचस्क्रीन, एम्बियंट लाइटिंग, 8 एक्सटीरियर कैमरा, पैनारॉमिक ग्लास सनरूफ समेत कई सारे फीचर्स मिल रहे हैं. एक खास बात ये भी है कि भारत में ग्राहक Tesla Model Y को टेस्ला की ऑटो पायलट (ऑटोनॉमस ड्राइविंग) को अतिरिक्त 6 लाख रुपए देकर खरीद सकते हैं.

Tesla Model Y Read-Wheel Drive वेरिएंट

इस मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत ₹59.89 लाख रुपए है और इसका ऑन-रोड प्राइस ₹62.25 लाख रुपए है. ये कार सिंगल चार्ज पर 500 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है. इस कार की टॉप स्पीड 201 km/hr है और ये कार 5.9 सेकंड में 0-100 km/hr की रफ्तार पकड़ सकती है.

Long Range Rear-wheel drive वेरिएंट

- ₹67.89 लाख (ex-showroom)
- ₹70.33 लाख (on-road)
- 622 km रेंज
- 201 km/hr टॉप स्पीड
- 0-100 km/hr in 5.6 सेकंड

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6