पहले शोरूम के लिए ₹35 लाख प्रति माह का रेंट देगी Tesla; जल्द मिलेगा कार खरीदने का मौका!

टेस्ला ने BKC में 4000 स्क्वायर फीट का एक स्पेस रेंट पर लिया है और ऐसा माना जा रहा है कि इस स्पेस में कंपनी ने अपना पहला शोरूम खोलने पर विचार करेगी.
पहले शोरूम के लिए ₹35 लाख प्रति माह का रेंट देगी Tesla; जल्द मिलेगा कार खरीदने का मौका!

अमेरिकी ईवी कंपनी Tesla की एंट्री अब लगभग तय ही है. कंपनी अपना शोरूम मुंबई में खोलेगी. इसके लिए कंपनी ने मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में एक स्पेस रेंट पर लिया है. पीटीआई की खबर के मुताबिक, टेस्ला ने BKC में 4000 स्क्वायर फीट का एक स्पेस रेंट पर लिया है और ऐसा माना जा रहा है कि इस स्पेस में कंपनी ने अपना पहला शोरूम खोलने पर विचार करेगी. दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलॉन मस्क (Elon Musk) की ईवी कंपनी Tesla बहुत जल्द इंडियन मार्केट में एंट्री करने जा रही है. इसके लिए एलॉन मस्क हर महीने 35 लाख रुपए का रेंट अदा करेगी. इस स्पेस में पार्किंग लॉट का भी काफी स्पेस है. CRE Matrix की ओर से जारी डॉक्यूमेंट में ये बात कही गई है.

Tesla की गाड़ी का इंतजार

बता दें कि टेस्ला की गाड़ी का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और ये ऑटो कंपनी भारत में विनिर्माण या असेंबली करने की योजनाओं का अग्रदूत भी हो सकता है. कंपनी ने 5 साल के लिए इस स्पेस को लीज पर लिया है और 5 फीसदी के सालाना रेंट एक्सक्लेशन के साथ इस स्पेस का मासिक रेंट 43 लाख रुपए हो जाएगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

बता दें कि ये प्रॉपर्टी ग्राउंड फ्लोर पर है और भारत के पहले एप्पल स्टोर से बेहद करीब है. Univco Properties से इसे लीज पर लिया गया है. Univco Properties और टेस्ला की कंपनी के बीच 27 फरवरी को पुणे में इस रेंट अग्रीमेंट का रजिस्ट्रेशन हुआ है. डॉक्यूमेंट में बताया गया है इस स्पेस के लिए कंपनी ने 2.11 करोड़ रुपए का सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा किया है और हर स्क्वायर फीट के लिए 881 रुपए का भुगतान लिया गया है.

कंपनी ने निकाली नौकरियां

सोशल मीडिया पोस्ट LinkedIn के मुताबिक, Tesla में 13 ओपनिंग्स निकाली गई हैं. इन 13 नौकरियों में से 5 नौकरी ऐसी हैं, जो ऑन-साइट रोल के लिए निकाली गई हैं. ये नौकरियां दिल्ली और मुंबई दोनों ही शहरों के लिए है लेकिन बाकी की जॉब मुंबई के लिए निकाली गई हैं.

इन पोस्ट पर निकली जॉब्स

Inside Sales Advisor
Customer Support Specialist
Tesla Advisor
Order Operations Specialist
Store Manager
Service Manager
Consumer Engagement Manager
Business Operations Analyst
Service Advisor
Parts Advisor
Delivery Operations Specialist
Customer Support Supervisor
Service Technician

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6