&format=webp&quality=medium)
आपने कभी बिना स्टीयरिंग की कार सड़क पर दौड़ती देखी है? नहीं न, तो ऐसी कार जल्द हकीकत बन सकती है. दरअसल दिग्गज कार कंपनी Tesla इस ओर आगे बढ़ती दिखाई दे रही है. Tesla ने अपनी आगामी कार, जिसे पहले कंपनी द्वारा घोषित किया गया था, 2023 की शुरुआत में इसे लॉन्च कर सकती है. लेकिन खास बात ये है कि electrek.co की रिपोर्ट कहती है कि इस EV कार में स्टीयरिंग व्हील भी नहीं होगी. अगर ये कार बाजार में आती है तो कार की दुनिया में ये बिलकुल नए प्रकार का प्रयोग साबित हो सकता है.
एलन मस्क ने पहले भी बताया था कि कंपनी ने नई बैटरी को विकसित किया है जिससे इलेक्ट्रिक व्हिकल कारों की कीमत कम करने में सफल रही है. कहा जाता है कि प्रयासों से बैटरी की लागत में लगभग 50% की कमी आई है. रिपोर्ट ये भी बताती है अमेरिका में हैशबैक पसंद की जाती है. लिहाजा कंपनी भी अब इस कार को सिडान की जगह हैशबैक के तौर पर भी उतारेगी.
इस कार को तैयार करने के लिए कंपनी चीन के शंघाई के गीगाफैक्ट्री का इस्तेमाल करेगी, इस फैक्ट्री को कंपनी ग्लोबली कार सप्लाई के लिए करती है. कारों के अलावा, टेस्ला अब अमेरिका में उपभोक्ताओं को सीधे बिजली बेचने की योजना बना रही है. कार निर्माता ने "खुदरा इलेक्ट्रिक प्रदाता" (REP) बनने के लिए टेक्सास पब्लिक यूटिलिटी कमिशन को एक आवेदन भी दायर किया है. टेस्ला अपनी सहायक कंपनी टेस्ला एनर्जी वेंचर्स के तहत बिजली बेचेगी.
इस महीने की शुरुआत में सामने आई रिपोर्टों के अनुसार, फ्लोरिडा में बनने वाले एक नए लक्जरी कम्युनिटी के नए घरों में Tesla बिजली की आपूर्ति कर सकता है. फिलहाल कंपनी ऑस्ट्रेलिया और यूके में रिटेल इलेक्ट्रिक प्लान बेचती है.