TCS बढ़ाएगी जगुआर का कद, फॉर्मूला ई टीम रेसिंग कार का बदला नाम, हुए कई बड़े बदलाव

TCS to be new title sponsor for Jaguar Formula E team: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज जगुआर के अलावा और भी कई बड़ी कंपनियों को स्पॉन्सर (Sponsor) करती है.
TCS बढ़ाएगी जगुआर का कद, फॉर्मूला ई टीम रेसिंग कार का बदला नाम, हुए कई बड़े बदलाव

जगुआर के अलावा इन्हें भी स्पॉन्सर करती हैं टीसीएस.

TCS to be new title sponsor for Jaguar Formula E team: जगुआर फॉर्मूला ई टीम रेसिंग कार का नाम बदलकर जगुआर टीसीएस रेसिंग कर दी गई है. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने अधिकारिक रूप से दो नवंबर को इसकी घोषणा की कि वह 2021-22 एबीबी एफआईए फॉर्मूला ई वर्ल्ड चैंपियनशिप से पहले प्रतिष्ठित ब्रिटिश रेसिंग टीम जगुआर रेसिंग में टाइटल प्रायोजक के रूप में शामिल हो गई है.. कंपनी अब तक जगुआर फॉर्मूला ई टीम नाम से रेसिंग कार को चला रही थी.

जगुआर को उस दौरान भी टीसीएस की तरफ से स्पॉन्सरशिप मिल रहा था. टीसीएस पिछले 9 साल से जगुआर को स्पॉन्सरशिप कर रही है. लेकिन ऐसा पहली बार होगा कि कंपनी का नाम अब रेसिंग टीम के साथ आएगा. जगुआर टीसीएस रेसिंग में TCS का नाम तो आ ही रहा है, इसके साथ ही टीसीएस पर कई नई जिम्मेदारियां भी होगी. टीसीएस जगुआर को भविष्य में और सफल बनाने के लिए अपना योगदान देने का काम करेगी. इस दौरान अधिक से अधिक गाड़ियां इलेक्ट्रिक से चलाए जाने पर जोर दिया जाएगा. इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को प्रमोट करने के लिए टीसीएस और भी कई तरह के प्रयोग कर सकती है.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें

Add Zee Business as a Preferred Source

जगुआर के अलावा इन्हें भी स्पॉन्सर करती हैं टीसीएस

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज जगुआर के अलावा और भी कई बड़ी कंपनियों को स्पॉन्सर (Sponsor) करती है. जिनमें टीसीएस न्यूयॉर्क सिटी मैराथन, टीसीएस लंदन मैराथन, टीसीएस एम्सटर्डम मैराथन शामिल हैं. जगुआर लैंड रोवर और टीसीएस लंबे समय से साझेदार हैं, साल 2012 से यह कंपनिया एक-दूसरे को सपोर्ट करती आ रही है. जगुआर लैंड रोवर के साथ टीसीएस अब कंपनी का और विस्तार करने की तरफ ध्यान दे रही है.

लक्जरी प्रोडक्ट बनाने के लिए जानी जाती हैं जगुआर

जगुआर वैसे तो लक्जरी प्रोडक्ट बनाने के लिए जानी जाती है. लेकिन अब वह भी बिजनेस को बढ़ाने के लिए नए-नए विकल्प की खोज कर रही है. अधिक से अधिक कस्टमर को अपने साथ जोड़ने के लिए वो उनकी सहुलिय के हिसाब से चीजों को मार्केट में लाने का प्रयास कर सकते हैं. खासतौर पर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर जगुआर का फोकस होने वाला है. अपनी रेसिंग टीम में टीसीएस का नाम जोड़ आने वाले दिनों में जगुआर धमाल मचा सकती है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6