&format=webp&quality=medium)
टाटा मोटर्स की सबसे चर्चित एसयूवी Tata Sierra आखिरकार अनवील हो गई है. यह कार 25 नवंबर को लॉन्च होगी. कंपनी ने इस साल भारत मोबिलिटी ग्लोबल ऑटो एक्सपो में भी इस कार को अनवील किया था. पिछले कुछ वक्त से इस कार के इंटीरियर की तस्वीरों सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं.
वायरल तस्वीर में देखने को मिल रहा है कि इंटीरियर में बड़ा आकर्षण ट्रिपल स्क्रीन सेटअप है जो किसी भी टाटा वाहन में पहली बार दिया जा रहा है. ये व्यवस्था डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, बड़े इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन और फ्रंट पैसेंजर के लिए अलग स्क्रीन को एक ही ग्लास पैनल के नीचे जोड़ती है जिससे केबिन को हाई टेक और प्रीमियम फील मिलता है. यह सिग्नेचर लेआउट महिंद्रा एक्सईवी 9e जैसी फील लाता है और साफ सुथरे मिनिमलिस्ट लुक के साथ आता है. इसके अलावा किआ की गाड़ियों में भी ये फीचर देखने को मिला है.
लॉन्च के समय नई टाटा सिएरा में दो आईसीई विकल्प मिलने की संभावना है. 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल जो लगभग 170 पीएस और 280 एनएम देने की उम्मीद है. 2.0 लीटर क्रायोटेक डीजल जो लगभग 170 पीएस और 350 एनएम के करीब ट्यूनिंग के साथ आ सकता है.
दोनों इंजनों के साथ 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलने की संभावना है. ईवी वर्जन के लिए डुअल मोटर ऑल व्हील ड्राइव सेटअप शोकेस किया जा चुका है जबकि आईसीई वेरिएंट में एडल्ट ऑल व्हील ड्राइव मिलेगा या नहीं यह स्पष्ट नहीं है.
नई सिएरा के ओमेगा आर्क आधारित आर्किटेक्चर पर आने की संभावना जताई जा रही है जिससे हाईवे स्थिरता और राइड कम्फर्ट बेहतर रहने की उम्मीद है. फीचर की लिस्ट में पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले, बड़ी हेड अप डिस्प्ले, एम्बिएंट लाइटिंग और कनेक्टेड कार टेक जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं.
सेफ्टी के मोर्चे पर 6 या 7 एयरबैग, ईएसपी, टीपीएमएस, एबीएस ईबीडी, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और लेवल 2 एडीएएस सूट जैसे एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट और ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग मिलने की उम्मीद है. वास्तविक फीचर्स का खुलासा लॉन्च के समय होगा.
क्लासिक 3 डोर सिएरा अब 5 डोर लेआउट के साथ लौट रही है जिससे परिवार और रोजमर्रा के उपयोग के लिए पहुंच और प्रैक्टिकलिटी बढ़ती है. बॉक्सी प्रोफाइल, चौकोर व्हील आर्च और ऊंचा बोनट पुराने डिजाइन को सलाम करते हैं जबकि आधुनिक एलईडी सिग्नेचर, प्रीमियम केबिन और हाई टेक स्क्रीन लेआउट नई पीढ़ी की जरूरतों को पूरा करते हैं.
लगातार स्पॉटिंग, प्रोडक्शन स्पेक अलॉय व्हील्स और अब लगभग अनकवर्ड केबिन संकेत देते हैं कि टाटा मोटर्स अंतिम परीक्षण चरण में पहुंच चुकी है. ऑफिशियल लॉन्च 25 नवंबर 2025 में दिवाली सीजन के आसपास होने की संभावना है. शुरुआती चरण में आईसीई वेरिएंट्स के आने के बाद ईवी वर्जन को चरणबद्ध तरीके से पेश किया जा सकता है.
नई सिएरा 25 नवंबर 2025 को लॉन्च होगी.
ट्रिपल स्क्रीन डैशबोर्ड जिसमें ड्राइवर डिस्प्ले, बड़ा इंफोटेनमेंट और को पैसेंजर स्क्रीन एक ही ग्लास पैनल में जुड़े हैं.
1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.0 लीटर क्रायोटेक डीजल की उम्मीद है जिनके साथ 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक मिल सकते हैं.
EV वर्जन के लिए डुअल मोटर एडल्ट ऑल व्हील ड्राइव दिखाया गया है जबकि आईसीई वेरिएंट में एडल्ट ऑल व्हील ड्राइव की पुष्टि अभी नहीं हुई है.
इसका टक्कर हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा और टोयोटा हाइराइडर से होगा. संभावित एक्स शोरूम कीमत 16 से 25 लाख रुपये के आसपास रह सकती है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)