Tata Punch.ev को मिले 2 नए एक्सटीरियर कलर, कस्टमर्स को फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट

Tata Punch पेट्रोल वेरिएंट में कंपनी की सबसे तेज से बिकने वाली कार है. कंपनी ने इस कार का इलेक्ट्रिक वेरिएंट निकाला था और वो भी बढ़िया परफॉर्मेंस वाली कार निकली. अब कंपनी ने इस कार के 2 नए कलर को पेश कर दिया है. 
Tata Punch.ev को मिले 2 नए एक्सटीरियर कलर, कस्टमर्स को फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट

Tata Motors की सबसे कॉम्पैक्ट एसयूवी (Compact SUV) यानी टाटा पंच को लेकर कंपनी ने एक बड़ा ऐलान किया है. कंपनी की बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार Tata Punch.ev में अब 2 नए कलर पेश हो गए हैं. कंपनी ने टाटा पंच ईवी में 2 नए कलर पेश किए हैं. इसमें प्योर ग्रे और सुपरनोवा कॉपर शामिल है. ये कलर अब टाटा मोटर्स के सभी डीलरशिप में मिलेगी. इतना ही नहीं, कंपनी ने Tata Punch ev में चार्जिंग कैपिसिटी को भी बढ़ा दिया है. अब Tata Punch.ev खरीदने वाले लोगों को अब पहले के मुकाबले तेजी से चार्ज करने का मौका मिलेगा.

VIDEO- Shilpa Medicare Bonus Share: शानदार नतीजे! अब निवेशकों की बल्ले-बल्ले

बता दें कि Tata Punch पेट्रोल वेरिएंट में कंपनी की सबसे तेज से बिकने वाली कार है. कंपनी ने इस कार का इलेक्ट्रिक वेरिएंट निकाला था और वो भी बढ़िया परफॉर्मेंस वाली कार निकली. अब कंपनी ने इस कार के 2 नए कलर को पेश कर दिया है.

VIDEO- ICICI Bank ने घटाया Minimum Balance, जानें नया नियम

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

Add Zee Business as a Preferred Source

Tata Punch.ev को मिले 2 नए कलर

कंपनी ने इस कार में 2 नए कलर तो पेश किए ही हैं लेकिन साथ में फास्ट चार्ज का भी सपोर्ट दिया है. Tata Motors डीसी चार्जिंग स्पीड को भी ऑफर कर रहा है. कंपनी ने पंच ईवी में 2 नए एक्सटीरियर कलर पेश किए हैं. अब कुल मिलाकर 7 एक्सटीरियर कलर हो गए हैं.

फास्ट चार्जिंग का दिया सपोर्ट

इसके अलावा, कंपनी ने चार्जिंग स्पीड में भी सुधार किया है. पहले के मुकाबले अब चार्जिंग स्पीड ज्यादा हो गई है. अब DC फास्ट चार्जर 56 मिनट की जगह 40 मिनट लेगा. 10-80 फीसदी चार्ज करने में 40 मिनट का समय लगेगा. इसके अलावा 15 मिनट के चार्ज में 90 किलोमीटर तक चार्ज हो जाएगा.

RECOMMENDED

तनुजा यादव

तनुजा यादव

Chief Sub-Editor, ज़ी बिज़नेस डिजिटल

तनुजा यादव, ज़ी बिज़नेस डिजिटल में बतौर चीफ सब एडिटर काम करती हैं और ऑटोमोबाइल व बिज़नेस सेक्टर से जुड़ी खबर

...Read More
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6