&format=webp&quality=medium)
फोटो क्रेडिट - Tata Motors PV
Tata Motors ने अपनी नई पंच ईवी फेसलिफ्ट को मार्केट में उतार दिया है. Maruti e-Vitara के बाद अब टाटा मोटर्स ने भी Battery As A Service सिस्टम को एडॉप्ट किया है. कंपनी ने नई Tata Punch.ev को BaaS के साथ लॉन्च किया है. Baas के साथ इस कार की शुरुआती कीमत 6.49 लाख रुपए हो जाती है, जो काफी अफोर्डेबल है. वैसे Tata Punch.ev की शुरुआती कीमत 9.69 लाख रुपए है, जो मौजूदा पंच.ईवी से 30,000 रुपए सस्ती है.
देश में इलेक्ट्रिक कार को और भी ज्यादा अफोर्डेबल बनाने के लिए टाटा मोटर्स ने इस कार को BaaS (Battery As A Service) के साथ उतारा है. ये एक ऐसा सिस्टम है, जिसमें आप कार तो खरीदते हैं लेकिन बैटरी रेंट करते हैं. टाटा मोटर्स ने 2.6/km का दर से बैटरी EMI तय की है. इस खबर में जानें कि Tata Punch.ev में क्या फीचर्स दिए गए हैं?
ये भी पढ़ें: Volkswagen Tayron R-Line: 9 एयरबैग्स, लेवल-2 ADAS और 15 इंच की बड़ी स्क्रीन, जानें इसके फीचर्स और कीमत
कंपनी ने इस कार की 9.69 लाख रुपए की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया है. वहीं टॉप वेरिएंट की कीमत 12.59 लाख रुपए तक जाती है. इस कार में कंपनी ने 2 बैटरी ऑप्शन दिए हैं. इसमें 30kWh और 40 kWh का ऑप्शन शामिल है.

इस कार को 2 बैटरी ऑप्शन में लॉन्च किया गया है. इसमें 30 kWh और 40 kWh का ऑप्शन मिलता है. छोटा बैटरी पैक 65 किलोवॉट और बड़ा बैटरी पैक 95 किलोवॉट की पावर जनरेट करता है. वहीं कार से 153.8 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. कार में IP67 रेटिंग वाली बैटरी मिलती है. बड़ा बैटरी पैक 9 सेकंड में 0-100 km/h की स्पीड पकड़ लेती है.
नई Punch.ev में 40 kWh की बड़ी LFP प्रिज़मैटिक सेल बैटरी दी गई है, जो रियल-वर्ल्ड में करीब 355 किमी की बेहतरीन रेंज देती है. वहीं, इस कार कीARAI सर्टिफाइड (P1+P2) रेंज 468 किमी है. ये कार रोज़मर्रा की सिटी ड्राइविंग और छोटे इंटरसिटी ट्रिप्स के लिए एकदम सही है.
ये भी पढ़ें: Maruti e-Vitara: 60% तक एश्योर्ड बायबैक, बैटरी का खर्चा नहीं और 8 साल की वारंटी भी, जानें और क्या फायदे मिल रहे हैं?
नई Punch.ev को 30 kWh बैटरी पैक के विकल्प के साथ भी पेश किया जाएगा. इन दोनों बैटरी ऑप्शंस के साथ Punch.ev, ICE से इलेक्ट्रिक में शिफ्ट होने वाले ग्राहकों के लिए ट्रांजिशन को आसान बनाती है.
फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ बैटरी सिर्फ 26 मिनट में 20% से 80% तक चार्ज हो जाती है. इसके अलावा, नई वाली टाटा पंच ईवी महज 15 मिनट में करीब 135 किमी की रियल-वर्ल्ड रेंज जोड़ देती है.
नई Punch.ev के साथ लाइफटाइम HV बैटरी वारंटी मिलती है, जो अनलिमिटेड किलोमीटर को कवर करती है. ये EV के सबसे अहम कंपोनेंट पर लंबे समय तक सुरक्षा देती है और खासकर पहली बार EV खरीदने वाले ग्राहकों को ओनरशिप के दौरान अतिरिक्त भरोसा देती है.
Q1. Battery As A Service (BaaS) क्या है?
BaaS में ग्राहक कार खरीदता है, लेकिन बैटरी को खरीदने के बजाय उसे किराए पर लेता है और हर किलोमीटर के हिसाब से भुगतान करता है.
Q2. BaaS के साथ Tata Punch.ev कितनी सस्ती हो जाती है?
BaaS के साथ Punch.ev की शुरुआती कीमत 6.49 लाख रुपये हो जाती है, जो रेगुलर प्राइस से काफी कम है.
Q3. Tata Punch.ev में कितने बैटरी ऑप्शन मिलते हैं?
इस इलेक्ट्रिक कार में 30 kWh और 40 kWh के दो बैटरी पैक ऑप्शन दिए गए हैं.
Q4. सिंगल चार्ज पर Punch.ev कितनी रेंज देती है?
40 kWh बैटरी के साथ Punch.ev रियल-वर्ल्ड में करीब 355 किमी और ARAI के अनुसार 468 किमी तक की रेंज देती है.
Q5. Punch.ev को फुल चार्ज होने में कितना समय लगता है?
फास्ट चार्जर से बैटरी 20% से 80% तक सिर्फ 26 मिनट में चार्ज हो जाती है, जबकि 15 मिनट में करीब 135 किमी की रेंज मिल जाती है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)