TATA Nexon का नया धमाका: लॉन्च हुआ Pure+ PS वेरिएंट, ₹10 लाख से कम में पहली बार मिलेगा पैनोरमिक सनरूफ

टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे लोकप्रिय एसयूवी नेक्सॉन का नया 'Pure+ PS' वेरिएंट लॉन्च कर दिया है. यह भारत की पहली ऐसी कार बन गई है जो 10 लाख रुपये से कम कीमत में पैनोरमिक सनरूफ जैसा प्रीमियम फीचर दे रही है. साथ ही नेक्सॉन ने 10 लाख यूनिट्स की बिक्री का ऐतिहासिक आंकड़ा भी पार कर लिया है.
TATA Nexon का नया धमाका: लॉन्च हुआ Pure+ PS वेरिएंट, ₹10 लाख से कम में पहली बार मिलेगा पैनोरमिक सनरूफ

TATA Nexon का नया धमाका: लॉन्च हुआ Pure+ PS वेरिएंट, ₹10 लाख से कम में पहली बार मिलेगा पैनोरमिक सनरूफ

भारतीय सड़कों पर राज करने वाली TATA Nexon ने एक बार फिर ऑटोमोबाइल बाजार में तहलका मचा दिया है. टाटा मोटर्स ने नेक्सॉन का नया Pure+ PS वेरिएंट बाजार में उतार दिया है, जो फीचर्स और बजट का एक ऐसा बेजोड़ मेल है जिसे अब तक कोई और कंपनी इस सेगमेंट में हासिल नहीं कर पाई है.

इस लॉन्च की सबसे बड़ी खासियत यह है कि टाटा ने प्रीमियम फीचर्स को अब आम ग्राहकों की पहुंच में ला दिया है. इसके साथ ही नेक्सॉन ने देश में 10 लाख यूनिट्स की कुल बिक्री का जादुई आंकड़ा पार कर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है. इस बड़ी सफलता का जश्न मनाते हुए कंपनी ने अपनी इस सबसे सुरक्षित और भरोसेमंद एसयूवी को एक ऐसे अवतार में पेश किया है जो बाजार के समीकरण बदल सकता है.

बजट में पैनोरमिक सनरूफ का सपना हुआ सच

अब तक पैनोरमिक सनरूफ जैसे लग्जरी फीचर्स केवल 15 लाख रुपये या उससे ऊपर की महंगी कारों तक ही सीमित माने जाते थे. लेकिन टाटा मोटर्स ने इस धारणा को पूरी तरह से धराशायी कर दिया है. नेक्सॉन का नया Pure+ PS वेरिएंट भारत की पहली ऐसी कार बन गई है जो 10 लाख रुपये से कम के प्राइस ब्रैकेट में ग्राहकों को पैनोरमिक सनरूफ का आनंद दे रही है.

दिल्ली में इस वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत मात्र ₹9.59 लाख रखी गई है. यह कदम न केवल मध्यमवर्गीय ग्राहकों के लिए किसी तोहफे जैसा है, बल्कि यह उन लोगों के लिए भी बेहतरीन मौका है जो बजट की चिंता किए बिना अपनी गाड़ी में प्रीमियम एहसास चाहते हैं.

पावर और चॉइस की पूरी आजादी

नेक्सॉन की सबसे बड़ी खूबी हमेशा से ही इसकी विविधता रही है और नया Pure+ PS वेरिएंट भी इससे अछूता नहीं है. यह नई कार पेट्रोल, डीजल और सीएनजी तीनों पावरट्रेन विकल्पों में उपलब्ध है. इसमें लगा 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन अपने सेगमेंट के सबसे दमदार इंजनों में गिना जाता है, जो ड्राइविंग के शौकीन लोगों को हाई-वे पर जबरदस्त रफ्तार और कॉन्फिडेंस देता है.

वहीं जो लोग लंबी दूरी तय करते हैं, उनके लिए 1.5 लीटर रेवोटॉर्क डीजल वेरिएंट एक शानदार विकल्प है. इसे भारत के सबसे फ्यूल एफिशिएंट डीजल इंजनों में से एक माना जाता है जो बेहतरीन माइलेज के साथ आपकी जेब पर बोझ नहीं डालता है. इसके अलावा पर्यावरण के प्रति जागरूक ग्राहकों के लिए इसमें ट्विन सिलेंडर iCNG तकनीक का विकल्प भी दिया गया है, जो बिना बूट स्पेस से समझौता किए शानदार बचत सुनिश्चित करता है. पेट्रोल और डीजल मॉडल में ग्राहकों को मैनुअल और एएमटी दोनों ट्रांसमिशन चुनने की सुविधा मिलती है, जबकि iCNG वेरिएंट मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है.

नेक्सॉन के 10 लाख ग्राहकों का अटूट भरोसा

नेक्सॉन की यह नई पेशकश ऐसे समय में आई है जब इस कार ने भारत में 10 लाख परिवारों के गैरेज में अपनी जगह बनाकर इतिहास रच दिया है. 2017 में अपनी शुरुआत के बाद से ही नेक्सॉन ने न केवल टाटा मोटर्स की किस्मत बदली बल्कि भारत में सुरक्षित कारों के प्रति लोगों की सोच को भी बदला. 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली इस कार ने साबित किया है कि मजबूती और स्टाइल एक साथ मिल सकते हैं.

10 लाख यूनिट्स की बिक्री यह दिखाती है कि भारतीय ग्राहकों का टाटा की सुरक्षा और तकनीक पर भरोसा कितना गहरा हो चुका है. यह नया Pure+ PS वेरिएंट इसी शानदार सफर का एक हिस्सा है जो ग्राहकों के भरोसे को और भी ऊंचाई पर ले जाने के लिए तैयार किया गया है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6