Tata NEXON electric कार हुई लॉन्च, यहां जानें कीमत, माइलेज और स्पेसिफिकेशंस

Tata NEXON EV: नेक्सॉन इलेक्ट्रिक कार में लगी मोटर 129पीएस का पावर देता है और 245 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इस कार में 30.2kWh बैटरी सेट अप है. इसमें जिपट्रॉन इलेक्ट्रिक पावरट्रेन टेक्नोलॉजी मौजूद है.
Tata NEXON electric कार हुई लॉन्च, यहां जानें कीमत, माइलेज और स्पेसिफिकेशंस

कार की बैटरी डीसी फास्ट चार्जर से एक घंटे में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है. (tata motors)
 

Tata NEXON EV: देश की सबसे बड़ी वाहन कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने मंगलवार को अपनी पॉपुलर और 5 स्टार रेटिंग वाली कार टाटा नेक्सॉन का इलेक्ट्रिक एडिशन Tata NEXON EV को लॉन्च कर दिया है. यह इलेक्ट्रिक कार देश के 223 शहरों में 60 डीलरशिप में उपलब्ध है. कंपनी का कहना है कि देश में फिलहाल यह इलेक्ट्रिक कार का सबसे बड़ा नेटवर्क है. कंपनी ने इस कार को तीन वेरिएंट- XM base, XZ+ और टॉप XZ+ LUX हैं. कार की शुरुआती कीमत क्रमश: 13.99 लाख, 14.99 और 15.99 लाख रुपये रखी है.

कार का मोटर
नेक्सॉन इलेक्ट्रिक कार में लगी मोटर 129पीएस का पावर देता है और 245 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इस कार में 30.2kWh बैटरी सेट अप है. इसमें जिपट्रॉन इलेक्ट्रिक पावरट्रेन टेक्नोलॉजी मौजूद है. इसका मोटर परमानेंट मैगनेट एसी मोटर है, जो लिक्विड कूल्ड लिथियम आयन बैटरी पैक से लैस है. ARAI सर्टिफिकेशन के मुताबिक, यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर 312 किलोमीटर का सफर तय कर सकती है. कार 10 सेकेंड में जीरो से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है. कंपनी कस्टमर्स के लिए कई जगह चार्जिंग स्टेशन भी मुहैया कराएगी.

nexon ev
Add Zee Business as a Preferred Source

(tata motors)

चार्जिंग और कनेक्टिंग टेक्नोलॉजी
कार की बैटरी डीसी फास्ट चार्जर से एक घंटे में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है. होम चार्जर के लिए 15 एम्पीयर सॉकेट भी दिया गया है. बैटरी पर मोटर पर 8 साल या 1,60,000 किलोमीटर की वारंटी मिल रही है. कार को ZConnect app के जरिये आप कनेक्ट कर सकते हैं. इससे कार की ट्रैकिंग, ड्राइव करने का तरीका, नेविगेशन, स्पीड अलर्ट, चार्जिंग प्वाइंट्स और कई सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे.

तीन रंगों में उपलब्ध
नेक्सॉन इलेक्ट्रिक कार तीन रंगों- सिग्नेचर टील ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट और मूनलिट सिल्वर रंगों में उपलब्ध है.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:

कार में होंगे ये फीचर
पूरी तरह से ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, डुअल एयरबैग, कनेक्टेड कार ऐप, कीलेस एंट्री और पुश बटन स्टार्ट, पावर विंडोज, 16 इंच स्टील व्हील, 7 इंच का इन्फोटेन्मेंट सिस्टम, ऑटोमेटिक हेड लैम्प, सनरूफ, वीयरेबल की और कई फीचर मौजूद हैं. फीचर कार के मॉडल पर निर्भर करेगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6