Tata Motors को मिला बड़ा ऑर्डर, इन STUs को देगी 5000 से ज्यादा बस और चेसी

टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल को एक बड़ा ऑर्डर मिला है. कंपनी को देश के अलग-अलग STUs से 5000 से ज्यादा का बस और बस चेसी का ऑर्डर मिला है.
Tata Motors को मिला बड़ा ऑर्डर, इन STUs को देगी 5000 से ज्यादा बस और चेसी

फोटो क्रेडिट - टाटा मोटर्स CV

देश की दिग्गज कमर्शियल व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Tata Motors CV को एक बड़ा ऑर्डर मिला है. देश के स्टेट ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग्स (STUs) की ओर से कंपनी को 5000 से ज्यादा बस और बस चेसी का बड़ा ऑर्डर मिला है.

कंपनी ने देशभर में जारी इन ऑर्डर्स में अहम हिस्सेदारी हासिल की है, जिससे यह एक बार फिर साबित हुआ है कि मास मोबिलिटी सॉल्यूशंस के क्षेत्र में वह भारत की सबसे पसंदीदा साझेदार बनी हुई है.

Add Zee Business as a Preferred Source

ई-बिडिंग प्रोसेस के जरिए निकला टेंडर

इन सभी टेंडर्स को सरकार की खरीद प्रणाली के तहत प्रतिस्पर्धी ई-बिडिंग प्रक्रिया के जरिए जारी किया गया था. इन ऑर्डर्स के तहत बसों की तैनाती संबंधित राज्य परिवहन उपक्रमों (STUs) के साथ तय किए गए चरणबद्ध कार्यक्रम के अनुसार की जाएगी.

इन STUs से मिला ऑर्डर

  • MSRTC (महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन)
  • GSRTC (गुजरात स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन)
  • NWKRTC (नॉर्थ वेस्टर्न कर्नाटक रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन)
  • TGSRTC (तेलंगाना स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन)
  • BSRTC (बिहार स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन)
  • RSRTC (राजस्थान स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन)
  • KSRTC (केरल स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन)
  • रोड ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट (हरियाणा रोडवेज)
  • CTU (चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग)

कंपनी ने क्या कहा?

सामूहिक ऑर्डर मिलने पर टाटा मोटर्स के वाइस प्रेसिडेंट और हेड आनंद एस (कमर्शियल पैसेंजर व्हीकल बिजनेस) ने कहा कि कई राज्य परिवहन उपक्रमों (STUs) की ओर से मिला यह भरोसा कंपनी के मोबिलिटी सॉल्यूशंस पर मजबूत विश्वास को दर्शाता है.

उन्होंने कहा, “हमारी बसों को अलग-अलग तरह के रास्तों और ऑपरेशन कंडीशंस को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है, ताकि यात्रियों को बेहतर आराम, सुरक्षा और लंबे समय तक भरोसेमंद परफॉर्मेंस मिल सके. ये ऑर्डर हमें देश का पसंदीदा मोबिलिटी पार्टनर बनाने की दिशा में और मजबूत करते हैं और भारत के भविष्य के पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बेहतर बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को भी दिखाते हैं.

इन प्रोडक्ट्स का मिला ऑर्डर

इन कुल ऑर्डर्स में Tata Magna, Tata Cityride, Tata Starbus, Tata Starbus Prime, Tata LPO 1618, Tata LPO 1622 और Tata LPO 1822 जैसे कई पैसेंजर मोबिलिटी सॉल्यूशंस शामिल हैं.

ये बसें और बस चेसिस इंटरसिटी, लॉन्ग-हॉल और इंट्रासिटी ऑपरेशन के लिए तैयार किए गए हैं. इन्हें अलग-अलग तरह के इस्तेमाल और ऑपरेटिंग कंडीशंस में भरोसेमंद परफॉर्मेंस, यात्रियों की सुविधा और बेहतर ऑपरेटिंग कॉस्ट को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

9-55 सीटर कैपिसिटी तक फैला पोर्टफोलियो

Tata Motors लंबे समय से भारत में स्टेट ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग, निजी फ्लीट ऑपरेटर और संस्थागत ग्राहकों को मोबिलिटी सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती रही है. कंपनी का कमर्शियल पैसेंजर व्हीकल पोर्टफोलियो 9-सीटर से लेकर 55-सीटर तक फैला हुआ है और इसमें कई तरह के पावरट्रेन विकल्प शामिल हैं, जो देशभर में मास मोबिलिटी की जरूरतों को पूरा करते हैं.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

कंपनी के टचप्वाइंट्स कितने हैं?

इसके अलावा कंपनी का Sampoorna Seva 2.0 प्रोग्राम भी ग्राहकों को बेहतर सपोर्ट देता है. यह एक व्यापक व्हीकल लाइफसाइकिल मैनेजमेंट प्रोग्राम है, जिसमें मेंटेनेंस सपोर्ट, तय समय में सर्विस, असली स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता और ब्रेकडाउन सहायता जैसी सुविधाएं शामिल हैं.

देशभर में 4,500 से ज्यादा सेल्स और सर्विस टचपॉइंट्स के नेटवर्क के साथ Tata Motors शहरी और ग्रामीण भारत में सुरक्षित, भरोसेमंद और कुशल पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मजबूत बनाने में लगातार योगदान दे रही है.

FAQs

1. Tata Motors CV को कितने बसों का ऑर्डर मिला है?

Tata Motors के कमर्शियल व्हीकल डिवीजन को देशभर के STUs से 5000 से ज्यादा बस और बस चेसिस का ऑर्डर मिला है.

2. यह ऑर्डर किन-किन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन्स से मिला है?

ऑर्डर MSRTC, GSRTC, NWKRTC, TGSRTC, BSRTC, RSRTC, KSRTC, हरियाणा रोडवेज और चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग से मिला है.

3. टेंडर किस प्रक्रिया के जरिए जारी किया गया था?

ये सभी टेंडर सरकार की खरीद प्रणाली के तहत प्रतिस्पर्धी ई-बिडिंग प्रक्रिया के जरिए जारी किए गए थे.

4. किन-किन बस मॉडल्स का ऑर्डर मिला है?

इन ऑर्डर्स में Tata Magna, Tata Cityride, Tata Starbus, Tata Starbus Prime, Tata LPO 1618, Tata LPO 1622 और Tata LPO 1822 शामिल हैं.

5. Tata Motors का सर्विस नेटवर्क कितना बड़ा है?

कंपनी के पास देशभर में 4,500 से ज्यादा सेल्स और सर्विस टचपॉइंट्स का नेटवर्क है, जो पब्लिक ट्रांसपोर्ट ऑपरेशंस को सपोर्ट करता है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6