EV के बाद पेट्रोल और CNG में लॉन्च हुई Tata Xpres, कीमत काफी अफोर्डेबल, कंपनी दे रही ये दमदार फीचर्स

Tata Xpres: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल की ओर से टाटा एक्सप्रेस को ईवी के बाद अब पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट में भी लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इन दोनों मॉडल की कीमत बहुत ज्यादा नहीं रखी है.
EV के बाद पेट्रोल और CNG में लॉन्च हुई Tata Xpres, कीमत काफी अफोर्डेबल, कंपनी दे रही ये दमदार फीचर्स

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल (TMPV) ने अपनी दमदार और छोटी कार Tata XPRES के पोर्टफोलियो को बढ़ाने का फैसला किया है. कंपनी ने Tata XPRES को अब पेट्रोल और डुअल सिलेंडर सीएनजी वेरिएंट में भी लॉन्च कर दिया है. बता दें कि अभी तक ये कार इलेक्ट्रिक वेरिएंट में भी उपलब्ध थी लेकिन अब ये कार पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट भी उपलब्ध करा दी गई है. कंपनी का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा फ्लीट मार्केट को कवर करना है, इसलिए EV के साथ-साथ पेट्रोल और सीएनजी में भी ये कार लाई गई है.

कंपनी ने इन दोनों मॉडल की बुकिंग शुरू करा दी है. देशभर में टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल के अधिकृत फ्लीट डीलरशिप हैं, वहां इन दोनों मॉडल को उपलब्ध करा दिया गया है. कीमत की बात करें तो इस कार के पेट्रोल वेरिएंट की शुरुआती कीमत ₹5.59 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है और CNG वेरिएंट की शुरुआती कीमत ₹6.59 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है.

Add Zee Business as a Preferred Source

कैसे हैं इस कार के स्पेसिफिकेशन्स

पेट्रोल, CNG और इलेक्ट्रिक वेरिएंट ऑप्शन के साथ Xpres की इस नई रेंज का फोकस हाई-यूसेज सेगमेंट्स पर है, जिनमें एयरपोर्ट ट्रांसफर, कैब एग्रीगेटर्स, इंटरसिटी ट्रैवल, कर्मचारी परिवहन, रेंट-ए-कार सर्विसेज और टूरिस्ट टैक्सियां शामिल हैं. नई Xpres वेरिएंट्स कंपनी के 1.2-लीटर Revotron इंजन से लैस हैं और इनमें मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है. ये मॉडल लंबे समय तक फ्लीट यूसेज और ज्यादा अपटाइम को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं.

Xpres Interior

CNG-वेरिएंट में मिलेगा ये फायदा

कंपनी ने बताया कि Xpres CNG वेरिएंट में 70-लीटर ट्विन सिलेंडर सीएनजी फ्यूल टैंक दिया गया है. कंपनी का दावा है कि इस सेटअप से इस सेगमेंट में ज्यादा से ज्यादा फ्यूल एफिशियंसी ऑफर हो सकती है और लंबी यात्रा आसानी से की जा सकती है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

वहीं कंपनी के ट्विन सिलेंडर सीएनजी टेक्नोलॉजी होने की वजह से कार के बूटस्पेस पर भी ज्यादा असर नहीं पड़ता है. बता दें कि इस टेक्नोलॉजी को कंपनी ने सबसे Tata Altroz को लॉन्च करते हुए पेश की थी और उसके बाद से लगातार हर सीएनजी कार में ये टेक्नोलॉजी दी जा रही है.

Xpres CNG

पेट्रोल वेरिएंट में मिलेंगे ये फीचर्स

  • इस वेरिएंट में 419 लीटर का बूटस्पेस
  • पेट्रोल फ्लीट सेडान सेगमेंट में सबसे ज्यादा

कंपनी दावा करती है कि Tata XPRES के पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट को स्टैंडर्ड वारंटी के साथ पेश किया गया है. इस कार को खरीदने पर 3 साल या फिर एक लाख किमी (जो पहले हो जाए) की स्टैंडर्ड वारंटी के साथ लॉन्च किया गया है. हालांकि इस वारंटी को 5 साल या 1.80 लाख किमी तक एक्सटेंड कर सकते हैं. कार की मेंटेनेंस कॉस्ट ₹0.47 प्रति किमी है.

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

Q1. Tata XPRES किन-किन फ्यूल ऑप्शन्स में मिलती है?

Tata XPRES अब पेट्रोल, डुअल-सिलेंडर CNG और इलेक्ट्रिक (EV) तीनों फ्यूल ऑप्शन्स में उपलब्ध है, जिससे यह फ्लीट कस्टमर्स की अलग-अलग जरूरतों को कवर करती है.

Q2. Tata XPRES पेट्रोल और CNG वेरिएंट की शुरुआती कीमत क्या है?

Tata XPRES के पेट्रोल वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹5.59 लाख (दिल्ली) है, जबकि CNG वेरिएंट की शुरुआती कीमत ₹6.59 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है.

Q3. किन सेगमेंट्स को टारगेट करती है Tata XPRES?

XPRES का फोकस हाई-यूसेज फ्लीट सेगमेंट्स पर है, जिनमें एयरपोर्ट ट्रांसफर, कैब एग्रीगेटर्स, इंटरसिटी ट्रैवल, कर्मचारी परिवहन, रेंट-ए-कार सर्विसेज और टूरिस्ट टैक्सियां शामिल हैं.

Q4. Tata XPRES CNG वेरिएंट में क्या खास है?

XPRES CNG वेरिएंट में 70-लीटर ट्विन सिलेंडर CNG फ्यूल टैंक दिया गया है, जिससे बेहतर फ्यूल एफिशियंसी और लंबी दूरी की ड्राइविंग संभव होती है. ट्विन सिलेंडर टेक्नोलॉजी की वजह से बूटस्पेस पर भी ज्यादा असर नहीं पड़ता.

Q5. Tata XPRES में वारंटी और मेंटेनेंस से जुड़ी क्या सुविधाएं मिलती हैं?

Tata XPRES को 3 साल या 1 लाख किमी (जो पहले हो) की स्टैंडर्ड वारंटी के साथ पेश किया गया है, जिसे बढ़ाकर 5 साल या 1.80 लाख किमी तक किया जा सकता है. कंपनी के मुताबिक, कार की मेंटेनेंस कॉस्ट ₹0.47 प्रति किमी है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6