&format=webp&quality=medium)
Tata Motors की बड़ी पहल, 10 लाख रुपए से भी कम कीमत में दिया ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (फोटो - AI/ChatGPT)
देश की दिग्गज ऑटो मैन्युफैक्चरिंग कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अपनी प्रीमियम हैचबैक Tata Altroz में एक और ट्रांसमिशन जोड़ दिया है. कंपनी ने Tata Altroz iCNG में अब ग्राहकों को ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी मिलेगा. इस फैसले के बाद ये कंपनी की पहली और इकलौती प्रीमियम हैचबैक कार बन गई है, जिसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की सुविधा मिल रही है.
कंपनी ने इस कार की शुरुआती कीमत 8.69 लाख रुपए तय की है. इस कार के 5 वेरिएंट्स में ये फीचर मिलेगा और टॉप वेरिएंट की कीमत 10.76 लाख रुपए तक जाती है. कंपनी ने इस कार में सीएनजी के साथ-साथ ऑटोमैटिक वेरिएंट देकर इस कार के सेगमेंट को मल्टी पावरट्रेन के साथ पेश कर दिया है.
| वेरिएंट्स | कीमत (रुपए में) |
| Pure | 8,69,990 |
| Pure S | 8,99,990 |
| Creative | 9,56,990 |
| Creative S | 9,81,990 |
| Accomplished S | 10,76,990 |
ये भी पढ़ें: TATA Nexon का नया धमाका: लॉन्च हुआ Pure+ PS वेरिएंट, ₹10 लाख से कम में पहली बार मिलेगा पैनोरमिक सनरूफ
Altroz iCNG AMT में नई Altroz वाला प्रीमियम डिजाइन देखने को मिलता है. इसमें फ्लश डोर हैंडल, कनेक्टेड LED टेललैंप और LED हेडलैंप के साथ DRL दिए गए हैं.

गाड़ी का केबिन भी काफी प्रीमियम बनाया गया है. इसमें पीछे की तरफ Executive Lounge Style सीटें मिलती हैं. इसके अलावा सॉफ्ट टच Grand Prestigia डैशबोर्ड और HARMAN का 26.03 सेंटीमीटर का ट्विन डिजिटल स्क्रीन सेटअप दिया गया है, जिसमें इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट सिस्टम दोनों शामिल हैं. गाड़ी में एम्बिएंट लाइटिंग और बड़ा केबिन भी मिलता है.
नई Altroz को ALFA प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, जिसमें अल्ट्रा हाई स्ट्रेंथ स्टील का इस्तेमाल किया गया है. कंपनी का दावा है कि Altroz भारत की सबसे सुरक्षित हैचबैक कारों में शामिल है. इसे पेट्रोल, डीजल और CNG तीनों मॉडल में 5 स्टार Bharat NCAP सुरक्षा रेटिंग मिली हुई है.
लॉन्च के बाद से Tata Altroz ने प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में अपनी अलग पहचान बनाई है. यह 2020 में अपने सेगमेंट की पहली और इकलौती हैचबैक बनी थी जिसे 5 स्टार Global NCAP सुरक्षा रेटिंग मिली थी. वहीं 2025 से इसे 5 स्टार Bharat NCAP रेटिंग भी मिल रही है.
Altroz भारत की इकलौती ऐसी हैचबैक भी है जिसमें डीजल इंजन का विकल्प मिलता है. इसके अलावा यह अपने सेगमेंट में ट्विन सिलेंडर iCNG तकनीक लाने वाली पहली कार भी रही है. अब iCNG मॉडल में AMT गियरबॉक्स जुड़ने के बाद Altroz अपने सेगमेंट में इंजन और ट्रांसमिशन विकल्पों के मामले में सबसे मजबूत कारों में शामिल हो गई है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 Tata Altroz iCNG AMT की शुरुआती कीमत कितनी है?
इस कार की शुरुआती कीमत 8.69 लाख रुपये रखी गई है.
Q2 क्या Tata Altroz iCNG में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है?
हां. अब Altroz iCNG में AMT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी दिया गया है.
Q3 Tata Altroz iCNG में कौन सा इंजन मिलता है?
इसमें 1.2 लीटर Revotron iCNG इंजन दिया गया है.
Q4 क्या Tata Altroz सुरक्षित कार है?
हां. इस कार को Bharat NCAP से 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग मिली हुई है.
Q5 Tata Altroz iCNG में कौन-कौन से सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं?
इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, 360 डिग्री कैमरा, रिवर्स पार्किंग सेंसर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं.