&format=webp&quality=medium)
प्रतीकात्मक तस्वीर
देश की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors Passenger Vehicles ने कार ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है. कंपनी ने अपनी कार के सभी मॉडल की कीमतों को बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. कंपनी अपने पोर्टफोलियो में मौजूद सभी मॉडल के दाम बढ़ा रही है. एक अप्रैल यानी कि अगले महीने से ये नई कीमतें लागू हो जाएंगी. हालांकि ये कीमतें सिर्फ ICE यानी कि पेट्रोल और डीजल कार पर ही लागू होंगी.
टाटा मोटर्स ने इलेक्ट्रिक कार के दाम को बढ़ाने का ऐलान नहीं किया है. इस फैसले में EV कार शामिल नहीं है. कंपनी ने अपने सभी ICE मॉडल पर 0.5% की दर से कीमत बढ़ाने का ऐलान किया है, जो एक अप्रैल यानी नए वित्त वर्ष से लागू हो जाएंगी.
ये भी पढ़ें: 2026 Hyundai EXTER लॉन्च, 25 नए बदलाव, बड़ा व्हीलबेस और 45+ सेफ्टी फीचर्स, जानें हर वेरिएंट की कीमत
कंपनी ने जानकारी दी कि इनपुट कॉस्ट बढ़ने की वजह से ये प्राइस रिवीजन किया गया है. कंपनी ने अपनी गाड़ियों की कीमतों को इसलिए बढ़ाया है क्योंकि इनपुट लागत बढ़ गई है, जिसका असर पैसेंजर व्हीकल की कीमतों पर दिखाई देगा. इससे पहले भी कई लग्जरी कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां गाड़ियों की कीमतों में इजाफा कर चुकी हैं.
टाटा मोटर्स पीवी के अलावा इससे पहले, Audi India और BMW जैसी गाड़ियों ने कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया था. BMW Group India ने अपनी गाड़ियों की कीमत बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. कंपनी 1 अप्रैल 2026 से अपनी पूरी रेंज पर नई कीमतें लागू करेगी. कंपनी के सभी मॉडल पर ये कीमत लागू होगी.
ये भी पढ़ें: Upcoming EVs: इस साल TATA मचाएगी धमाल, लॉन्च करेगी ये तीन इलेक्ट्रिक कार, जान लें डीटेल्स
कंपनी के मुताबिक, कीमतों में अधिकतम 2% तक की बढ़ोतरी की जाएगी. यह बढ़ोतरी BMW और MINI दोनों ब्रांड्स की गाड़ियों पर लागू होगी. इसका मतलब है कि चाहे आप BMW की लग्जरी सेडान खरीदें या MINI की प्रीमियम कार, आपको अब ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
1. Tata Motors ने कीमतें कब से बढ़ाने का ऐलान किया है?
कंपनी 1 अप्रैल 2026 से अपनी ICE (पेट्रोल-डीजल) कारों की नई कीमतें लागू करेगी.
2. Tata Motors ने कितनी कीमत बढ़ाई है?
कंपनी ने अपने सभी ICE मॉडल्स पर करीब 0.5% तक कीमत बढ़ाने का फैसला लिया है.
3. क्या Tata Motors की EV कारें भी महंगी होंगी?
नहीं, इस फैसले में इलेक्ट्रिक गाड़ियां शामिल नहीं हैं. EV मॉडल्स की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
4. कंपनी ने कीमतें क्यों बढ़ाईं?
इनपुट कॉस्ट बढ़ने, कच्चे माल की कीमतों में इजाफा और अन्य खर्चों के कारण कंपनी ने यह प्राइस हाइक किया है.
5. किन अन्य कंपनियों ने भी कारों की कीमत बढ़ाई है?
BMW, Audi और Mercedes-Benz जैसी कंपनियों ने भी 1 अप्रैल 2026 से अपनी गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)