20 जून तक कार का फ्री हेल्थ चेकअप, लेबर चार्ज और एक्सटेंडेड वारंटी पर डिस्काउंट, इस कंपनी ने ग्राहकों की कर दी मौज

मानसून के मौसम की शुरुआत के साथ, टाटा मोटर्स ने अपने ग्राहकों की सुरक्षा और गाड़ी की बेहतर कार्यक्षमता सुनिश्चित करने के लिए यह कैंप शुरू किया है.
20 जून तक कार का फ्री हेल्थ चेकअप, लेबर चार्ज और एक्सटेंडेड वारंटी पर डिस्काउंट, इस कंपनी ने ग्राहकों की कर दी मौज

देश में मॉनसून का सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है. मॉनसून के दौरान कार का खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है क्योंकि इस दौरान बारिश की वजह से कार के खराब होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं. ऐसे में अपने ग्राहकों को टेंशन फ्री मॉनसून का मजा दिलाने के लिए देश की दिग्गज ऑटो कंपनी टाटा मोटर्स मॉनसून कैम्प लेकर आई है. अपने ग्राहकों को बेहतर सेवा अनुभव देने की प्रतिबद्धता के तहत, देश की अग्रणी वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने देशभर में मानसून चेक-अप कैंप शुरू करने की घोषणा की. यह विशेष सेवा अभियान 6 जून से 20 जून 2025 तक चलेगा. इस कैम्प के तहत 500 शहरों में फैले 1,090 से अधिक अधिकृत वर्कशॉप्स के ज़रिए ग्राहकों को सेवा प्रदान करेगा.

मुफ्त में हेल्थ चेकअप

मानसून के मौसम की शुरुआत के साथ, टाटा मोटर्स ने अपने ग्राहकों की सुरक्षा और गाड़ी की बेहतर कार्यक्षमता सुनिश्चित करने के लिए यह कैंप शुरू किया है. इस दौरान ग्राहक अपनी गाड़ी का मुफ्त हेल्थ चेक-अप करवा सकते हैं, जिसमें 30 से अधिक जरूरी हिस्सों की जांच की जाएगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

अगर आपके पास टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक कार है तो उसके लिए भी अलग से ध्यान रखा गया है. इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए भी खास जांच की सुविधा उपलब्ध होगी. इसके साथ ही कार की टॉप वॉश, असली स्पेयर पार्ट्स, इंजन ऑयल, एक्सेसरीज़, एक्सटेंडेड वारंटी और लेबर चार्ज पर आकर्षक छूट भी दी जा रही है.

एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा

इसके अलावा, ग्राहकों को नई टाटा कारों पर आकर्षक एक्सचेंज ऑफर्स का भी लाभ मिलेगा, जिसमें उनकी पुरानी गाड़ी का मुफ्त मूल्यांकन शामिल है. इससे गाड़ी बदलने की प्रक्रिया और भी आसान और फायदेमंद बन जाएगी.

टाटा मोटर्स अपने ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण को और मजबूत करते हुए ऐसी सेवा सुविधाएं प्रदान कर रही है जो सुरक्षा, भरोसे और सुविधा को प्राथमिकता देती हैं. ग्राहकों से अनुरोध है कि वे अपने नजदीकी अधिकृत टाटा मोटर्स वर्कशॉप पर जाकर मानसून चेक-अप कैंप का पूरा लाभ उठाएं.

Tata Harrier.ev हाल ही में लॉन्च

ये कार 2 बैटरी पैक में मिलेगी. इस कार में 65 kWh और 75 kWh का ऑप्शन मिलता है. ये कार सिंगल चार्ज पर 627 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करती है. इस कार को सुपरफास्ट चार्जर से 0-80 परसेंट तक चार्ज कर सकते हैं. इसके अलावा ये कार 6.5 sec में ये ईवी 0-100 की रफ़्तार पकड़ेगी. कार में जो मोटर दी गई है वो 504 Nm की टॉर्क जनरेट करेगा. ये इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा है. इस कार को 21.49 लाख रुपए की एक्स-शोरूम के साथ पेश किया गया है.

कार में कई सारे फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस कार को फीचर लोडेड कते साथ उतारा है. इस कार में ऑटोमेटेड पार्किंग असिस्ट दिया गया है. यानी कि ये कार खुद से खुद को पार्क कर सकती है. आर्टिफीसियल इंटेलीजेंट की मदद से कार अपने आप ही पार्क हो जाएगी. पार्किंग के दौरान अगर अचानक कोई ऑब्जेक्ट सामने आता है तो गाड़ी अपने आप ही इमरजेंसी ब्रेक लगा देगी. सराउंड व्यू सिस्टम की मदद से AI हैरियर ईवी को पार्क करेगी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6