&format=webp&quality=medium)
देश की दिग्गज ऑटो मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Tata Motors ने हाल ही में लॉन्ग टर्म आउटलुक की जानकारी दी. टाटा मोटर्स के मैनेजमेंट ने जानकारी दी कि 2030 तक कंपनी कितने प्रोडक्ट्स लेकर आने वाली हैं? मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट में ये जानकारी मिली है. टाटा मोटर्स FY30 तक 7 नई कार लॉन्च करने की तैयारी में है. इसके अलावा कंपनी की ओर से 23 कार का फेसलिफ्ट वेरिएंट भी लाया जाएगा. हालांकि इन मॉडल्स के बारे में कंपनी की ओर से ज्यादा जानकारी नहीं मिली है. कंपनी ने अगले 5 साल का फ्यूचर प्लान बताया है. Tata Motors ने ये ऐलान उस समय किया है जब, Hyundai पहले ही ये ऐलान कर चुकी है कि 2030 तक कंपनी 26 नए मॉडल लॉन्च करेगी.
कंपनी ने अगले 5 साल का आउटलुक बताया और कहा कि कंपनी 2026 से लेकर 2030 तक के बीच 7 नए मॉडल को पेश करने वाली है. हालांकि इस प्लान में कंपनी ने फेसलिफ्ट मॉडल को भी शामिल किया है. कंपनी का कहना है कि इन 7 नए मॉडल के अलावा कंपनी 23 फेसलिफ्ट मॉडल को भी पेश करेगी.
पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में कंपनी ने FY27 तक 16 फीसदी का मार्केट शेयर हासिल करने का टारगेट रखा है. हालांकि पिछले कुछ समय ये कंपनी की सेल्स में गिरावट देखने को मिल रही थी लेकिन CNG सेगमेंट में कंपनी आउटपरफॉर्म कर रही है. कंपनी के मुताबिक, सीएनजी सेगमेंट में कंपनी के पास 53 फीसदी की ग्रोथ है. कंपनी ने दो तरह के आउटलुक पेश किए हैं.
कंपनी का कहना है कि FY25 मॉडरेट रहा है और FY26 में इंडस्ट्री में स्लो ग्रोथ देखने को मिल सकती है. हालांकि कंपनी आउटपरफॉर्म कर सकती है क्योंकि Tiago 2025 के लॉन्च का फायदा मिलेगा. इसके अलावा Altroz के फेसलिफ्ट वेरिएंट का भी फायदा मिलेगा.
इसके अलावा FY26 की दूसरी छमाही में कंपनी एक बड़े लॉन्च करने वाली है. कंपनी Tata Sierra को लॉन्च करेगी. इस कार को इस साल हुए ऑटो एक्सपो 2025 में पेश किया गया था. हालांकि इसके लॉन्च में अभी समय है. इसके अलावा Harrier और Safari से भी फायदा मिल सकता है और Curvv और Nexon CNG जैसे लॉन्च का भी असर देखने को मिल सकता है.
कंपनी का मानना है कि लॉन्ग टर्म ग्रोथ ड्राइवर का मुख्य कारण लो कार पेनेट्रेशन है, जो फिलहाल 1000 लोगों पर 32 है और इसे 100 तक लेकर जाना है. हालांकि ये लंबी अवधि में होगा. इसके लिए ICE व्हीकल्स का औसतन रिप्लेसमेंट को 6 साल से कम करके 4 साल करना है.
वहीं FY30 तक कंपनी का फोकस 7 नए लॉन्च करना है. इसके अलावा 23 फेसलिफ्ट भी शामिल हैं और इंडस्ट्री ग्रोथ को आउटपरफॉर्म करने का टारगेट है. इसमें Tata Sierra (मल्टी-पावरट्रेन), Avinya पर बेस्ड 2 नए प्रोडक्ट्स, कम से कम 2 नए ICE variants और 2 इलेक्ट्रिक व्हीकल शामिल हैं.
इन नए लॉन्च के सहारे टाटा मोटर्स का लक्ष्य 16 फीसदी मार्केट शेयर पकड़ने का है. पैसेंजर व्हीकल में वित्त वर्ष 2027 तक 16 फीसदी का मार्केट शेयर करना है और अगले 2-3 साल में 18-20 फीसदी मार्केट शेयर करना है. कंपनी का फोकस EBITDA मार्जिन को डबल डिजिट में करना है. इसके अलावा टाटा मोटर्स 330-350 अरबों रुपए का निवेश करना है, जो पैसेंजर व्हीकल के लिए FY26-FY30 के बीच करना है.