साइबर अटैक ने JLR का किया बुरा हाल, सितंबर में बिक्री 40% घटी, सितंबर में बिके बस इतने यूनिट्स

Tata Motor's JLR Sales: साइबर हमले के कारण टाटा मोटर्स की JLR की सितंबर बिक्री में 40% की भारी गिरावट आई है. कंपनी ने पिछले साल की 10,807 यूनिट्स के मुकाबले इस साल सितंबर में सिर्फ 6,419 यूनिट्स बेचीं.
साइबर अटैक ने JLR का किया बुरा हाल, सितंबर में बिक्री 40% घटी, सितंबर में बिके बस इतने यूनिट्स

एक महीने से साइबर अटैक से जूझ रहे Tata Motors के लग्जरी कार ब्रांड जैगुआर लैंड रोवर की सितंबर सेल्स का आंकड़ा सामने आ गया है. Tata Motors की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, टाटा मोटर्स की ब्रिटिश बेस्ट लग्जरी कार कंपनी Jaguar Land Rover की सेल्स में गिरावट दर्ज हुई है. JLR ने सितंबर महीने के लिए सेल्स का आंकड़ा जारी किया है. इन आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी की सेल्स में गिरावट दर्ज हुई है.

बता दें कि कंपनी लंबे समय से साइबर अटैक का मामला देख रही है. पूरे सितंबर कंपनी के तीन प्लांट में कोई प्रोडक्शन नहीं हुआ है. इसके पीछे बड़ा कारण कंपनी पर हुआ साइबर अटैक है. कंपनी ने इस साइबर अटैक के बारे में जानकारी दी और ये भी बताया कि चरणबद्ध तरीके से दोबारा प्रोडक्शन शुरू किया जाएगा.

JLR की सेल्स कितनी रही?

सितंबर महीने के लिए जैगुआर लैंड रोवर की सेल्स 6419 यूनिट्स की रही है. ये आंकड़ा साल दर साल का है. कंपनी ने बीते साल सितंबर महीने में 10807 यूनिट्स की सेल्स की थी लेकिन सितंबर 2025 में कंपनी ने मात्र 6419 यूनिट्स की सेल्स की है. कंपनी की सेल्स में ये गिरावट साइबर अटैक के चलते देखने को मिली है.

Tata Group के स्वामित्व वाली ब्रिटिश लग्जरी कार निर्माता कंपनी जगुआर लैंड रोवर (JLR) एक बड़े साइबर संकट से जूझ रही है. कंपनी ने मंगलवार को घोषणा की कि इस महीने की शुरुआत में हुए एक गंभीर साइबर सिक्योरिटी ब्रीच (साइबर हमले) के कारण उसने अपने कारखानों में प्रोडक्शन रोकने के फैसले को 24 सितंबर तक बढ़ा दिया है. इस फैसले से कंपनी के वैश्विक परिचालन पर बुरा असर पड़ा है और हजारों गाड़ियों का उत्पादन ठप हो गया है.

क्या है पूरा मामला?

इस महीने की शुरुआत में JLR के आईटी सिस्टम पर एक बड़ा साइबर हमला हुआ था, जिसके बाद कंपनी ने अपने सिस्टम को बंद कर दिया ताकि नुकसान को कम किया जा सके. इस हमले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दो हफ्ते से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी कंपनी अपने सिस्टम को पूरी तरह से सुरक्षित और चालू नहीं कर पाई है.

क्या इससे JLR के कामकाज पर पड़ेगा असर?

यह साइबर हमला JLR के लिए एक बेहद चुनौतीपूर्ण समय पर हुआ है. कंपनी पहले से ही अमेरिकी टैरिफ के कारण बढ़ती लागत और घटते मुनाफे जैसी समस्याओं से जूझ रही थी. अब इस प्रोडक्शन बंदी ने कंपनी पर और दबाव बढ़ा दिया है. विश्लेषकों का मानना ​​है कि लंबे समय तक उत्पादन बंद रहने से JLR की सप्लाई चेन और बिक्री लक्ष्यों पर, खासकर प्रमुख बाजारों में गंभीर असर पड़ सकता है.

अभी कंपनी क्या कर रही है?

दिलचस्प बात यह है कि JLR ने साइबर सिक्योरिटी और आईटी सहायता के लिए 2023 में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के साथ 80 करोड़ पाउंड (लगभग 8000 करोड़ रुपये) का पांच साल का एक बड़ा अनुबंध किया था. यह सौदा JLR की अपने परिचालन में डिजिटल बदलाव लाने की रणनीति का हिस्सा था.

इसके बावजूद इतना बड़ा साइबर हमला होना कंपनी के लिए एक बड़ा झटका है. फिलहाल कंपनी का पूरा ध्यान अपने सिस्टम को सुरक्षित रूप से बहाल करने और जल्द से जल्द परिचालन सामान्य करने पर है.

FAQs: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. JLR की सितंबर 2025 में कितनी बिक्री हुई?

JLR ने सितंबर 2025 में कुल 6,419 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल की तुलना में 40.6% कम है.

2. JLR की बिक्री में गिरावट का क्या कारण है?

बिक्री में गिरावट का मुख्य कारण कंपनी पर हुआ एक गंभीर साइबर हमला है, जिसके चलते सितंबर महीने में तीन प्लांट्स में प्रोडक्शन पूरी तरह से बंद रहा.

3. JLR पर साइबर हमला कब हुआ?

JLR पर साइबर हमला सितंबर 2025 की शुरुआत में हुआ था, जिसके बाद कंपनी को अपने सभी आईटी सिस्टम बंद करने पड़े.

4. क्या इस हमले से JLR को बड़ा नुकसान हुआ है?

हां, इस हमले से JLR को उत्पादन और बिक्री दोनों में भारी नुकसान हुआ है. हजारों गाड़ियों का उत्पादन रुका हुआ है और सप्लाई चेन भी प्रभावित हुई है.

5. JLR की साइबर सुरक्षा कौन सी कंपनी संभाल रही थी?

JLR ने अपनी साइबर सुरक्षा और आईटी सेवाओं के लिए 2023 में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के साथ लगभग 8000 करोड़ रुपये का एक बड़ा अनुबंध किया था.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6