Tata Motors: सस्‍ते में कार खरीदने का मौका! देखें Tiago, Tigor, Harrier, Safari पर कितना मिल रहा है डिस्‍काउंट

Tata Motors car discounts: टाटा मोटर्स (Tata Motors) अगस्‍त में अपने कई मॉडल पर अच्‍छा-खासा डिस्‍काउंट ऑफर कर रही है. इस छूट कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बेनिफिट जैसे ऑफर शामिल हैं.
Tata Motors: सस्‍ते में कार खरीदने का मौका! देखें Tiago, Tigor, Harrier, Safari पर कितना मिल रहा है डिस्‍काउंट

(Image: Tata Motors Official website)

Tata Motors car discounts: कार खरीदने का प्‍लान रहे हैं, तो ऑटो कंपनियों के डिस्‍काउंट ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं. घरेलू कार मैन्‍युफैक्‍चरर टाटा मोटर्स (Tata Motors) अगस्‍त में अपने कई मॉडल पर अच्‍छा-खासा डिस्‍काउंट ऑफर कर रही है. इस छूट कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बेनिफिट जैसे ऑफर शामिल हैं. कंपनी के जिन मॉडल यह ऑफर है, उनमें Tiago, Tigor, Tata Harrier और Safari जैसे मॉडल शामिल हैं. यह डिस्‍काउंट ऑफर 31 अगस्‍त 2022 तक है.

New Tata Tiago

New Tata Tiago पर वेरिएंटट्स के आधार पर कुल 23,000 रुपये तक का डिस्काउंट है. Tata Tiago XE, XM और XT वेरिएंट (CNG छोड़कर) पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है. वहीं, XZ और उसके ऊपर के वेरिएंट्स (CNG छोड़कर) पर 10,000 रुपये का अतिरिक्त कैश डिस्काउंट और 10,000 का एक्‍सचेंज बोनस है. यानी, कुल 20,000 का डिस्‍काउंट है. सभी वैरिएंट पर कॉरपोरेट डिस्काउंट 3,000 रुपये है. कुल मिलाकर 23,000 रुपये तक की छूट मिल रही है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Tata Tigor

Tata Tigor पर भी अलग-अलग वेरिएंट्स के आधार पर कुल 23,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर है. Tata Tigor XE और XM वेरिएंट्स पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है. XZ और उसके ऊपर के वेरिएंट्स पर 10,000 रुपये का अतिरिक्त कैश डिस्काउंट भी है. इस तरह, 20,000 की छूट है. सभी वेरिएंट्स पर कॉरपोरेट डिस्काउंट 3,000 रुपये है. इस तरह, कुल डिस्‍काउंट 23,000 रुपये तक है. यह ऑफर CNG वेरिएंट्स पर लागू नहीं है.

Tata Harrier

Tata Harrier पर कुल 45,000 रुपये का डिस्काउंट है. इसमें 40,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्‍काउंट और 5,000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट शामिल है. यह ऑफर टाटा हैरियर के सभी वेरिएंट्स के लिए उपलब्ध है. यह केवल 2.0-लीटर 168 बीएचपी डीजल इंजन के साथ आता है, जो मैनुअल या ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा होता है. All New Harrier अब एक एडवांस्‍ड 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है, जिसमें कई नए फीचर्स शामिल हैं.

Tata Safari

Tata Safari पर 40,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्‍काउंट मिल रहा है. इसमें कंपनी कोई कॉरपोरेट डिस्काउंट ऑफर नहीं कर रही है. यह एक 7-सीटर SUV है. एक्सचेंज बोनस टाटा सफारी के सभी वेरिएंट्स पर लागू है.

(नोट: ऑफर्स की डीटेल टाटा मोटर्स की ऑफिशियल वेबसाइट्स से ली गई है.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6