EV मार्केट में Tata का 'ब्रह्मास्त्र'! 627Km रेंज वाली Harrier.ev की बुकिंग शुरू, Mahindra XEV 9e की बढ़ी टेंशन!

इस कार में 65 kWh और 75 kWh का बैटरी पैक मिलता है. इन दोनों कार में सिंगल मोटर दी गई है और रियर व्हील ड्राइव का सपोर्ट मिलता है. हालांकि 75 kWh वाला बैटरी पैक डुअल मोटर और ऑल व्हील ड्राइव ऑप्शन के साथ आता है. 
EV मार्केट में Tata का 'ब्रह्मास्त्र'! 627Km रेंज वाली Harrier.ev की बुकिंग शुरू, Mahindra XEV 9e की बढ़ी टेंशन!

Tata Motors की ओर से हाल ही में एक दमदार इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च किया गया था. कंपनी ने हाल ही में Tata Harrier.ev को पेश किया था, जिसकी आज से बुकिंग शुरू हो चुकी है. कंपनी ने इस बात की जानकारी दी. कंपनी ने बताया कि आज यानी 2 जुलाई से टाटा हैरियर.ईवी की बुकिंग शुरू हो गई है. इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 21.49 लाख रुपए है. कंपनी ने इस कार को 5 नए वेरिएंट्स में पेश किया है. इसके अलावा जिन लोगों के पास पहले से ही टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक कार है, उनके लिए एक लाख रुपए की वैल्यू का स्पेशल लॉयल्टी बोनस देने का ऐलान किया है. बता दें कि 21000 रुपए की कीमत के साथ इस कार की बुकिंग की जा सकती है.

2 बैटरी पैक में आती है Tata Harrier.ev

बता दें कि इस कार को 2 बैटरी पैक में पेश किया गया है. इस कार में 65 kWh और 75 kWh का बैटरी पैक मिलता है. इन दोनों कार में सिंगल मोटर दी गई है और रियर व्हील ड्राइव का सपोर्ट मिलता है. हालांकि 75 kWh वाला बैटरी पैक डुअल मोटर और ऑल व्हील ड्राइव ऑप्शन के साथ आता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

सिंगल चार्ज पर मिलती है कितनी रेंज

पावर परफॉर्मेंस की बात करें तो रियर व्हील ड्राइव वाला वेरिएंट 238 hp और 315 Nm का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है. हालांकि डुअल मोटर और ऑल व्हील ड्राइव वाला वेरिएंट 313 hp और 504 Nm की टॉर्क डिलिवर करता है. रेंज की बात करें तो 65 kwh वाला बैटरी पैक 538 किमी और 75 kWh RWD और AWD क्रमश: 627 km और 622 km की रेंज देती है.

Tata Harrier.ev में मिलते हैं ये फीचर्स

फीचर्स की बात करे तो इस कार में कंपनी ने कई सारे फीचर्स दिए हैं. कार के इंटीरियर में 10.25 इंच का इंस्ट्रूमेंट कलस्टर दिखता है. इसके अलावा कार में पहली बार JBL ब्लैक 10 स्पीकर साउंड सिस्टम दिया है, जो डॉल्वी एटमॉस के साथ आता है. इसके अलावा कार में पावर और वेंटिलेटेड सीट्स मिलती है.

हर वेरिएंट की क्या है कीमत

Adventure 65 - 21.49 लाख रुपए
Adventure S 65 - 21.99 लाख रुपए
Fearless+ 65 - 23.99 लाख रुपए
Fearless+ 75 - 24.99 लाख रुपए
Empowered 75 - 27.49 लाख रुपए
Empowered 75 QWD - 28.99 लाख रुपए

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6