&format=webp&quality=medium)
Tata Motors ने अपनी दिग्गज एसयूवी Tata Harrier और Tata Safari का नया एडिशन लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इन दोनों कार का Adventure X Persona वेरिएंट लॉन्च कर दिया है. ये वेरिएंट फीचर लोडेड है. इस वेरिएंट को कंपनी ने एडवेंचर, परफॉर्मेंस और फीचर लोडेड तैयार किया है, जो युवाओं को ज्यादा आकर्षित करेंगे. इस वेरिएंट में कंपनी ने कई सारे सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स दिए हैं, जो इस प्राइस सेगमेंट में किसी दूसरी कार में नहीं मिल रहे हैं तो ऐसे में अगर आप ज्यादा फीचर के साथ आने वाली अफोर्डेबल कार की तलाश कर रहे हो तो इस वेरिएंट की जानकारी ले सकते हो.
Tata Harrier और Tata Safari के Adventure X Persona वेरिएंट में कंपनी ने कई सारे फीचर्स को ऐड किया है. इसमें ADAS फीचर दिया गया है. साथ में Adaptive Cruise Control (AT) का भी फायदा मिलेगा. 360 डिग्री सराउंड व्यू, ट्रेल होल्ड EPB और साथ में ऑटो होल्ड का फीचर.
इसके अलावा इस वेरिएंट में कंपनी ने ट्रेल रिस्पॉन्स मोड्स (नॉर्मल, रफ और वेट) को शामिल किया गया है. साथ में लैंड रोवर का कमांड शिफ्टर (AT) भी मिल रहा है. कंपनी ने इस वेरिएंट में कुछ सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स भी दिए हैं.

- एर्गो लुक्स ड्राइवर सीट, साथ में मेमोरी और वेलकम फंक्शन
- 26.03 इंच का अल्ट्रा व्यू ट्विन स्क्रीन सिस्टम
- ट्रेल सेंस ऑटो हेडलैम्प्स
- एक्वा सेंस वाइपर्स
- मल्टी ड्राइव मोड्स (सिटी, स्पोर्ट और इको)
| फीचर | विवरण |
|---|---|
| ADAS तकनीक | अनुकूली क्रूज़ कंट्रोल (ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ) |
| 360° एचडी सराउंड व्यू | सभी दिशाओं से कैमरा व्यू |
| ट्रेल होल्ड EPB और ऑटो होल्ड | इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक के साथ ट्रेल होल्ड फंक्शन |
| ट्रेल रिस्पॉन्स मोड्स | नॉर्मल, रफ और वेट मोड्स |
| कमांड शिफ्टर | लैंड रोवर से प्रेरित ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन शिफ्टर |
| एर्गो लक्ज ड्राइवर सीट | मेमोरी और वेलकम फंक्शन के साथ प्रीमियम ड्राइवर सीट |
| 26.03 सेमी अल्ट्रा-व्यू ट्विन स्क्रीन सिस्टम | हाई-रिज़ॉल्यूशन डिजिटल डिस्प्ले |
| ट्रेल सेंस ऑटो हेडलैम्प्स | अपने आप जलने वाले स्मार्ट हेडलैम्प्स |
| एक्वा सेंस वाइपर्स | बारिश का आभास होते ही अपने आप चलने वाले वाइपर्स |
| मल्टी ड्राइव मोड्स | सिटी, स्पोर्ट और ईको मोड्स |
कीमत की बात करें Harrier Adventure X की कीमत 18.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है और Safari Adventure X+ की एक्स-शोरूम कीमत 19.99 लाख रुपए है. इस नए वेरिएंट्स के साथ कंपनी ने हैरियर और सफारी के लाइनअप को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है.
Adventure X उन ग्राहकों के लिए एक पूरी तरह से फीचर-लोडेड विकल्प है, जो Harrier और Safari लाइनअप में शामिल होने की सोच रहे हैं. यह वेरिएंट Land Rover के प्रतिष्ठित D8 प्लेटफॉर्म से प्रेरित, OMEGARC आर्किटेक्चर पर आधारित है और इसमें ताकतवर 2.0L KRYOTEC डीजल इंजन दिया गया है. Harrier और Safari के Adventure X वेरिएंट परफॉर्मेंस से भरपूर ड्राइविंग अनुभव प्रदान करते हैं.

इन SUVs की बोल्ड और दमदार मौजूदगी हर सड़क पर सबका ध्यान खींचती है. SUV की असली पहचान को दर्शाते हुए, इनमें संतुलित अनुपात, ऊंचा बोनट और ऊंची ड्राइविंग पोजीशन दी गई है जो इन्हें सच्चे मायनों में एक प्रीमियम SUV बनाती है.
Harrier Adventure X में शानदार R17 Titan Forged एलॉय व्हील्स दिए गए हैं और इसके दरवाजों पर सिग्नेचर ब्रांड मैस्कॉट लगा है, जो इसकी दमदार पहचान को और खास बनाता है. वहीं, Safari Adventure X में R18 Apex Forged अलॉय व्हील्स मिलते हैं और इसका आइकोनिक मैस्कॉट इसकी विरासत और आधुनिकता का बेहतरीन मेल दर्शाता है.
Safari Adventure X को खास तौर पर उन एक्सप्लोरर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो स्टाइल और कम्फर्ट की तलाश में हैं. इसमें Adventure Oak इंटीरियर्स दिए गए हैं, जो टैन ओक-प्रेरित लेदरेट सीट्स और खूबसूरती से तराशी गई डैशबोर्ड के साथ आते हैं. दूसरी ओर, Harrier Adventure X अपने रफ एंड टफ अंदाज को बखूबी पेश करता है. इसमें प्रीमियम Onyx Trail इंटीरियर्स मिलते हैं, जिनमें ब्लैक लेदरेट सीट्स हैं, जिन्हें कैबिन के अंदर रिच टैन एक्सेंट्स से सजाया गया है.
1. सवाल: टाटा हैरियर और सफारी के नए वेरिएंट का क्या नाम है?
जवाब: कंपनी ने इन दोनों SUVs का 'Adventure X Persona' वेरिएंट लॉन्च किया है.
2. सवाल: इन नए वेरिएंट्स में कौन-से खास फीचर्स दिए गए हैं?
जवाब: इनमें ADAS, 360-डिग्री कैमरा, और 26.03 इंच का ट्विन स्क्रीन सिस्टम जैसे फीचर्स हैं.
3. सवाल: नए हैरियर और सफारी एडवेंचर एक्स वेरिएंट की कीमत क्या है?
जवाब: हैरियर एडवेंचर एक्स की कीमत ₹18.99 लाख और सफारी एडवेंचर एक्स+ की ₹19.99 लाख है.
4. सवाल: नए हैरियर और सफारी एडवेंचर एक्स वेरिएंट में कौन-सा इंजन मिलता है?
जवाब: इन वेरिएंट्स में पावरफुल 2.0L KRYOTEC डीजल इंजन दिया गया है.
5. सवाल: क्या नए हैरियर और सफारी एडवेंचर वेरिएंट के इंटीरियर में कोई अंतर है?
जवाब: हाँ, हैरियर में Onyx Trail (ब्लैक) और सफारी में Adventure Oak (टैन) इंटीरियर थीम है.