&format=webp&quality=medium)
(Image- Tata.ev)
Tata Harrier.ev: भारत की सबसे बड़ी 4 व्हीलर इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरर TATA.ev ने Harrier.ev का नया वेरिएंट Fearless+ QWD 75 पेश किया है. कंपनी ने इस वेरिएंट के जरिए क्वाड व्हील ड्राइव (QWD) टेक्नोलॉजी को पहले से ज्यादा किफायती बना दिया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹26.49 लाख रखी गई है.
कंपनी के मुताबिक, Harrier.ev SUV acti.ev+ प्लेटफॉर्म पर बनाई गई है और इसमें 504 Nm का दमदार टॉर्क मिलता है. इसकी खास बात है कि यह 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 6.3 सेकंड में पकड़ सकती है, जो इसे सुपरकार जैसी परफॉर्मेंस देता है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
Harrier.ev का यह नया वेरिएंट सिर्फ परफॉर्मेंस ही नहीं, बल्कि कम्फर्ट और टेक्नोलॉजी के मामले में भी मजबूत है. इसमें
इसके अलावा एंबिएंट लाइटिंग, रियर कम्फर्ट हेडरेस्ट और सनशेड्स जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं.
ग्राहकों को भरोसा देने के लिए कंपनी अनलिमिटेड लाइफटाइम बैटरी वारंटी भी दे रही है. साथ ही, इस SUV को 5-स्टार Bharat-NCAP सेफ्टी रेटिंग मिली है, जो इसकी सुरक्षा को और मजबूत बनाती है.
| डीटेल्स | Price (₹, Ex-showroom) |
|---|---|
| Adventure 65 | ₹21.49 लाख |
| Adventure S 65 | ₹21.99 लाख |
| Fearless+ 65 | ₹23.99 लाख |
| Fearless+ 75 | ₹24.99 लाख |
| Fearless+ QWD 75 | ₹26.49 लाख |
| Empowered 75 | ₹27.49 लाख |
| Empowered 75 (Top) | ₹28.99 लाख |
नोट:
टाटा मोटर्स पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के चीफ कमर्शियल ऑफिस विवेक श्रीवास्तव का कहना है कि पिछले 6 महीनों में 13,000 से ज्यादा Harrier.ev की डिलीवरी हो चुकी है और इन गाड़ियों ने देशभर में 100 मिलियन किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय की है. कंपनी का लक्ष्य अब प्रीमियम SUV सेगमेंट को और ज्यादा लोगों के लिए आसान ना है, ताकि हाई-परफॉर्मेंस EV अब सिर्फ लग्जरी न रहकर आम ग्राहकों की पहुंच में आ सके.
सवाल: Harrier.ev का नया वेरिएंट कौन सा लॉन्च हुआ है?
जवाब: TATA.ev ने Harrier.ev Fearless+ QWD 75 वेरिएंट लॉन्च किया है.
सवाल: इस वेरिएंट की कीमत कितनी है?
जवाब: इसकी शुरुआती कीमत ₹26.49 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है.
सवाल: इसमें क्या खास टेक्नोलॉजी दी गई है?
जवाब: इसमें ड्यूल-मोटर क्वाड व्हील ड्राइव (QWD) सिस्टम दिया गया है, जिससे बेहतर ग्रिप और परफॉर्मेंस मिलती है.
सवाल: गाड़ी की परफॉर्मेंस कैसी है?
जवाब: यह SUV 504 Nm टॉर्क देती है और 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार 6.3 सेकंड में पकड़ सकती है.
सवाल: यह ऑफ-रोडिंग के लिए अच्छी है?
जवाब: हां इसमें 6 टेरेन मोड्स, ऑफ-रोड असिस्ट और बूस्ट मोड जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)