2027 में लॉन्च होगी Tata Avinya, Chery-JLR प्लेटफॉर्म पर होगी बेस्ड, प्रीमियम EV सेगमेंट में एंट्री

टाटा मोटर्स अगले साल प्रीमियम EV कार में एंट्री करेगी. कंपनी ने इसकी पुष्टि कर दी है. अगले साल यानी 2027 में कंपनी Tata Evinya EV को लॉन्च करेगी. पहली Avinya EV को JLR और CJLR के सहयोग से विकसित किया जाएगा और इसमें Freelander प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल होगा.
2027 में लॉन्च होगी Tata Avinya, Chery-JLR प्लेटफॉर्म पर होगी बेस्ड, प्रीमियम EV सेगमेंट में एंट्री

Tata Avinya EV 2027 में होगी लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म (फोटो- टाटा मोटर्स)

भारत की सबसे बड़ी ऑटो कंपनियों में शामिल टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल अब प्रीमियम इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में बड़ा दांव लगाने जा रही है. कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि उसकी नई लग्जरी इलेक्ट्रिक वाहन ब्रांड ‘अविन्या’ को 2027 में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा. यह प्रोजेक्ट टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल ग्रुप की सबसे महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल माना जा रहा है.

खास बात यह है कि Avinya को Jaguar Land Rover (JLR) और उसके सहयोगी नेटवर्क के साथ मिलकर विकसित किया जा रहा है. कंपनी का लक्ष्य केवल भारत के लिए नहीं बल्कि वैश्विक स्तर के प्रीमियम इलेक्ट्रिक वाहन तैयार करना है.

JLR और CJLR प्लेटफॉर्म पर तैयार होगी पहली Avinya

कंपनी के मुताबिक Avinya ब्रांड को कई स्केलेबल प्लेटफॉर्म और नई आर्किटेक्चर पर विकसित किया जाएगा. इसकी डिजाइन, इंजीनियरिंग और इंटीग्रेशन क्षमता टाटा मोटर्स की होगी, जबकि तकनीकी सहयोग JLR और उसके पार्टनर्स से मिलेगा.

भारत में लॉन्च होने वाली पहली Avinya EV में CJLR के Freelander प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जाएगा. कंपनी का कहना है कि इससे लग्जरी EV अनुभव को नए स्तर पर ले जाने में मदद मिलेगी. नई Avinya EV का उत्पादन तमिलनाडु के पनपक्कम में हाल ही में शुरू हुए अत्याधुनिक TMPV-JLR मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में किया जाएगा.

Avinya नाम का क्या मतलब है

Avinya नाम संस्कृत शब्द से लिया गया है, जिसका अर्थ ‘Innovation’ यानी नवाचार होता है. कंपनी के अनुसार यह केवल एक कार नहीं बल्कि अगली पीढ़ी की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की सोच को दर्शाता है. Avinya को ऐसे डिजाइन किया जा रहा है जिसमें प्रीमियम अनुभव, तकनीक और आराम को एक साथ जोड़ा जाए.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

डिजाइन में मिलेगा बिल्कुल नया अनुभव

Avinya Concept का डिजाइन पारंपरिक कार डिजाइन से अलग रखा गया है. इसे Human-Centric Design फिलॉसफी पर तैयार किया गया है.

कार में बड़ा Sky Dome दिया जाएगा, जिससे केबिन में खुलापन और प्राकृतिक रोशनी का बेहतर अनुभव मिलेगा. कंपनी का कहना है कि कम स्क्रीन और ज्यादा शांति वाला केबिन भविष्य की मोबिलिटी का हिस्सा होगा.

इसके अलावा कार में ये फीचर्स मिल सकते हैं:

  • Butterfly Doors
  • स्क्रीन-फ्री केबिन डिजाइन
  • वॉयस एक्टिवेटेड कंट्रोल सिस्टम
  • सस्टेनेबल मटेरियल्स
  • अरोमा डिफ्यूजर
  • फंक्शनल कंसोल स्टीयरिंग

SUV, MPV और प्रीमियम हैचबैक का मिश्रण होगी Avinya

Avinya को किसी एक कैटेगरी तक सीमित नहीं रखा गया है. इसका डिजाइन प्रीमियम हैचबैक की स्टाइल, SUV की लग्जरी और MPV की स्पेस को एक साथ जोड़ने की कोशिश करता है. कार के फ्रंट और रियर हिस्से में नई EV पहचान दिखाई जाएगी, जो कंपनी के अगले चरण की इलेक्ट्रिक डिजाइन भाषा को दर्शाएगी.

500KM रेंज और अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग पर फोकस

Avinya को Tata की Pure EV GEN 3 Architecture पर विकसित किया जा रहा है.

इस प्लेटफॉर्म की प्रमुख खूबियां होंगी:

फीचरसंभावित क्षमता
प्लेटफॉर्मGEN 3 Pure EV
चार्जिंगअल्ट्रा फास्ट
रेंज30 मिनट में 500KM तक
ADASउपलब्ध
कनेक्टिविटीअगली पीढ़ी की
सुरक्षाहाई स्ट्रक्चरल सेफ्टी

भारत में बनेगी, दुनिया के लिए तैयार होगी

Tata Motors का कहना है कि Avinya केवल एक नई कार नहीं बल्कि भारत को प्रीमियम EV मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम है. कंपनी का फोकस घरेलू उत्पादन क्षमता को मजबूत करने के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर के वाहन तैयार करना है.

आने वाले साल में Avinya पोर्टफोलियो को अलग-अलग सेगमेंट और वैश्विक बाजारों में भी विस्तार दिया जाएगा. 2027 में लॉन्च होने वाली पहली Avinya EV Tata Motors के लिए लग्जरी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के नए दौर की शुरुआत मानी जा रही है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source