दिवाली से पहले Suzuki का बड़ा फेस्टिव तोहफा, सस्ते कर दिए स्कूटर और मोटरसाइकिल, ₹18000 तक की बचत

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने GST 2.0 सुधारों का पूरा फायदा ग्राहकों को देने का ऐलान किया है. कंपनी ने अपने सभी स्कूटर्स और बाइक्स के दाम घटा दिए हैं. ये नई कीमतें 22 सितंबर से लागू होंगी.
दिवाली से पहले Suzuki का बड़ा फेस्टिव तोहफा, सस्ते कर दिए स्कूटर और मोटरसाइकिल, ₹18000 तक की बचत

त्योहारी सीजन से ठीक पहले जापान की दिग्गज टू-व्हीलर कंपनी सुजुकी ने अपने ग्राहकों को एक बड़ा तोहफा दिया है. सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया (Suzuki Motorcycle) ने घोषणा की है कि वो हाल ही में हुए GST 2.0 सुधारों का पूरा फायदा सीधे अपने ग्राहकों को देगी. सरकार ने 350cc तक के सभी दोपहिया वाहनों और ऑटो पार्ट्स पर GST की दर 28% से घटाकर 18% कर दी है और सुजुकी इस कटौती का 100% बेनेफिट कंज्यूमर्स तक पहुंचा रही है.

इस फैसले के बाद सुजुकी के सभी स्कूटर्स और बाइक्स खरीदना अब काफी सस्ता हो जाएगा. कंपनी के इस कदम से ग्राहकों को मॉडल के आधार पर ₹18,024 तक की सीधी बचत होगी. नई घटी हुई कीमतें 22 सितंबर, 2025 से पूरे देश में लागू हो जाएंगी. यह सिर्फ वाहनों पर ही नहीं, बल्कि स्पेयर पार्ट्स पर भी लागू होगा, जिससे बाइक या स्कूटर की मेंटेनेंस का खर्च भी कम हो जाएगा.

ऐलान के बाद Suzuki ने क्या कहा?

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया के वाइस-प्रेसिडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग) दीपक मुतरेजा ने इस घोषणा पर कहा कि हमारे ग्राहक हमेशा हमारी हर रणनीति के केंद्र में होते हैं. हम भारत सरकार के GST 2.0 सुधारों का स्वागत करते हैं, जो आम लोगों के लिए मोबिलिटी को और अधिक किफायती बनाने की दिशा में एक प्रगतिशील कदम है. अपनी 'कस्टमर-फर्स्ट' सोच के तहत, हम इन सुधारों का पूरा लाभ अपने दोपहिया वाहनों और स्पेयर पार्ट्स, दोनों पर दे रहे हैं, जिससे खरीदने की लागत के साथ-साथ रखरखाव का खर्च भी कम होगा."

किस मॉडल पर कितनी होगी आपकी बचत?

सुजुकी ने अपने सभी लोकप्रिय मॉडल्स की कीमतों में कटौती की है. अगर आप सुजुकी का कोई स्कूटर या बाइक खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो अब आपको काफी कम कीमत चुकानी पड़ेगी.

प्रोडक्टजीएसटी बेनेफिट (Ex-Showroom Delhi)
AccessUp to INR 8,523/-
AvenisUp to INR 7,823/-
Burgman StreetUp to INR 8,373/-
Burgman Street ExUp to INR 9,798/-
GIXXERUp to INR 11,520/-
GIXXER SFUp to INR 12,311/-
GIXXER 250Up to INR 16,525/-
GIXXER SF 250Up to INR 18,024/-
V-Strom SXUp to INR 17,982/-

Suzuki के एक ऐलान के 2 फायदे

यह फैसला सिर्फ नए वाहन खरीदने वालों के लिए ही फायदेमंद नहीं है, बल्कि मौजूदा सुजुकी मालिकों के लिए भी अच्छी खबर है. GST कटौती का लाभ स्पेयर पार्ट्स और एक्सेसरीज पर भी दिया जाएगा. इसका मतलब है कि अब आपकी सुजुकी बाइक या स्कूटर की सर्विसिंग और मेंटेनेंस का खर्च भी पहले से कम हो जाएगा. इससे लंबे समय में ओनरशिप की कुल लागत में कमी आएगी और सुजुकी के प्रोडक्ट्स और भी वैल्यू-फॉर-मनी बन जाएंगे.

सरकार के GST 2.0 सुधारों का लक्ष्य टैक्सेशन को सरल बनाना और इसका सीधा फायदा उपभोक्ताओं तक पहुंचाना है. सुजुकी का यह कदम इसी दिशा में एक सकारात्मक पहल है, जो निश्चित रूप से त्योहारी सीजन में बिक्री को बढ़ावा देगा और ज्यादा से ज्यादा लोगों के लिए अपने पसंदीदा सुजुकी टू-व्हीलर को घर लाना आसान बनाएगा.

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

Q1. सुजुकी ने अपनी बाइक्स और स्कूटर्स की कीमतें क्यों कम की हैं?

A. सुजुकी ने सरकार द्वारा GST 2.0 सुधारों के तहत टैक्स दर 28% से घटाकर 18% किए जाने का पूरा फायदा ग्राहकों को देने के लिए कीमतें कम की हैं.

Q2. सुजुकी के किस मॉडल पर सबसे ज्यादा छूट मिल रही है?

A. सबसे ज्यादा छूट Suzuki GIXXER SF 250 पर मिल रही है, जिसमें ग्राहकों को ₹18,024 तक की बचत होगी.

Q3. सुजुकी टू-व्हीलर्स की नई कीमतें कब से लागू होंगी?

A. सुजुकी के वाहनों की नई घटी हुई कीमतें 22 सितंबर, 2025 से पूरे देश में लागू हो जाएंगी.

Q4. क्या इस कटौती का फायदा सिर्फ नई गाड़ियां खरीदने पर मिलेगा?

A. नहीं, नई गाड़ियों के अलावा सुजुकी के स्पेयर पार्ट्स और एक्सेसरीज पर भी GST कटौती का लाभ मिलेगा, जिससे सर्विस और मेंटेनेंस का खर्च भी कम होगा.

Q5. GST 2.0 सुधार क्या हैं?

A. GST 2.0 सुधारों के तहत, सरकार ने 350cc तक के सभी दोपहिया वाहनों और ऑटो कंपोनेंट्स पर GST की दर 28% से घटाकर 18% कर दी है ताकि वाहनों को और किफायती बनाया जा सके.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6