Suzuki ने स्कूटर और बाइक को किया अपग्रेड; मिलेंगे नए कलर और फीचर्स, जानें कीमत

कंपनी ने अपने सभी स्कूटर और बाइक प्रोडक्ट्स को OBD 2B complaint से लैस कर दिया है. इसमें Suzuki Avenis और Suzuki Burgman series (Burgman Street and Burgman Street EX) शामिल हैं.
Suzuki ने स्कूटर और बाइक को किया अपग्रेड; मिलेंगे नए कलर और फीचर्स, जानें कीमत

Suzuki मोटरसाइकिल इंडिया ने इंडियन मार्केट में मौजूद अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में सुधार करते हुए कुछ नए फीचर्स को ऐड किया है. कंपनी ने अपने सभी स्कूटर और बाइक प्रोडक्ट्स को OBD 2B complaint से लैस कर दिया है. इसमें Suzuki Avenis और Suzuki Burgman series (Burgman Street and Burgman Street EX) शामिल हैं. इसके अलावा बाइक पोर्टफोलियो में V-Strom, GIXXER SF 250, GIXXER 250, GIXXER SF और GIXXER शामिल हैं. अब कंपनी के किसी भी डीलरशिप पर जाकर इन नए प्रोडक्ट्स को खरीद सकते हैं. इन सभी प्रोडक्ट्स को OBD 2B complaint से लैस कर दिया है.

नए कलर में पेश स्कूटर

इसके अलावा Suzuki Avenis को अब स्पेशल एडिशन में भी लॉन्च कर दिया है. साथ में नया कलर कॉम्बिनेशन भी मिल रहा है. इसमें मैटेलिक मैट ब्लैक नंबर-2/मैट टाइटेनियम सिल्वर कलर शामिल है. जबकि Burgman Street EX भी अब Metallic Matte Stellar Blue colour में उपलब्ध है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

Suzuki Avenis में क्या खास ?

इस स्कूटर को कंपनी ने नए कलर और स्पेशल एडिशन के साथ पेश किया है. स्कूटर में 124.3 सीसी का 4 स्ट्रॉक इंजन मिलता है. ये इंजन 8.7 पीएस की पावर और 10 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें सुजुकी इको परफॉर्मेंस टेक्नोलॉजी और एडवांस फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी दी गई है. OBD 2B complaint से लैस इस स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 93,200 रुपए है. इसके अलावा स्पेशल एडिशन वाले स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 94,000 रुपए है.

Suzuki Burgman Series की कीमत

इसे भी OBD-2B नियमों के साथ पेश किया गया है. इसमें 124 सीसी का 4 स्ट्रॉक इंजन मिलता है. burgman street में 8.5 पीएस पावर, 10 न्यूटन मीटर पावर आउटपुट जबकि Suzuki burgman street Ex में 8.6 पीएस की वार, 10 न्यूटन मीटर टॉर्क जनरेट करता है.

दूसरे फीचर्स की बात करें तो इसमें इंजन ऑटो स्टार्ट-स्टॉप और साइलेंट स्टार्टर सिस्टम मिलता है. Burgman Street EX में 12 इंच के व्हील्स मिलते हैं. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,16,200 रुपए है जबकि Suzuki burgman street कीमत- 95,800 रुपये एक्सशोरूम है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6